होम / मीडिया फोरम / भारत में स्पोर्ट्स-एंटरटेनमेंट को नई उड़ान देगी AEx Sport व प्रसार भारती की साझेदारी
भारत में स्पोर्ट्स-एंटरटेनमेंट को नई उड़ान देगी AEx Sport व प्रसार भारती की साझेदारी
लंदन स्थित AdiGroupè के स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म AEx Sport ने भारत की प्रसार भारती के साथ मिलकर देश में स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट की दुनिया में बड़ा धमाका करने की तैयारी कर ली है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
लंदन स्थित AdiGroupè के स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म AEx Sport ने भारत की प्रसार भारती के साथ मिलकर देश में स्पोर्ट्स-एंटरटेनमेंट की दुनिया में बड़ा धमाका करने की तैयारी कर ली है। दरअसल, AEx Sport और प्रसार भारती मिलकर एक बिल्कुल नए, हटकर और जबरदस्त भारतीय थीम वाले शो पर काम कर रहे हैं। इसमें भारत की मनोरंजन परंपरा, संस्कृति, कुश्ती की ताकत और देश की बढ़ती राष्ट्रभावना, गर्व, संतुलन और वीरता सबको एक साथ जोड़कर कहानी तैयार की जा रही है।
जानकारों के मुताबिक, यह सिर्फ रीफ्रेश नहीं बल्कि पूरी तरह से री-इन्वेंशन है। कंटेंट टीम से जुड़े एक व्यक्ति ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह प्रोजेक्ट भारत-प्रथम विजन के साथ तैयार हो रहा है, जो युवाओं, खासतौर पर भारत के बड़े मिलेनियल और जेन Z दर्शकों को कई सीजन तक अपनी ओर खींचने की क्षमता रखता है। कहा जा रहा है कि इसकी तैयारी के दौरान शहरी, कस्बाई और ग्रामीण इलाकों तक जमीनी स्तर पर बड़ी बातचीत और रिसर्च भी की गई है।
न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, AEx Sport और प्रसार भारती ने इस भारतीय शो के लिए ऑस्ट्रेलिया से आई GLW कंपनी की एक प्रस्तावना पर भी कई महीनों तक विचार किया था। लेकिन मार्केट रिसर्च और स्टेकहोल्डर्स से बात करने के बाद पता चला कि GLW का कॉन्सेप्ट पुराना और पूरी तरह वेस्ट-फर्स्ट सोच पर आधारित है, जो भारत के आज के स्पोर्ट्स-एंटरटेनमेंट माहौल से मेल नहीं खाता। सूत्रों ने PTI को बताया कि दोनों संस्थानों ने GLW के प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया क्योंकि वह भारत के दर्शकों की जरूरतों और बदलते ट्रेंड से बिल्कुल बाहर था।
अब AEx Sport और प्रसार भारती अपने नए भारतीय शो की पहचान को और मजबूत करने में जुट गए हैं। उनका फोकस ऐसा कंटेंट बनाने पर है जो भारत की असलियत को दिखाए, खिलाड़ियों की मेहनत और जज्बे को उजागर करे और दर्शकों की ऊंची उम्मीदों को रोजाना, पूरे 40 हफ्तों तक पूरा कर सके।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह दिशा इस बात को साफ करती है कि दोनों मिलकर एक ऐसा स्पोर्ट्स-एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम बनाना चाहते हैं जो पूरी तरह भारतीय, मौलिक, बड़ा और देश के तेजी से बदलते दर्शक वर्ग के अनुरूप हो।
टैग्स