होम / मीडिया फोरम / अभिनेता सुरेश गोपी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, महिला पत्रकार को गलत तरीके से छूने का आरोप

अभिनेता सुरेश गोपी ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, महिला पत्रकार को गलत तरीके से छूने का आरोप

महिला पत्रकार से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में घिरे अभिनेता सुरेश गोपी ने अग्रिम जमानत के लिए केरल हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

केरल के कोझिकोड जिले में एक प्रेस मीटिंग के दौरान महिला पत्रकार से अभद्र व्यवहार करने के आरोप में घिरे अभिनेता सुरेश गोपी ने अग्रिम जमानत के लिए केरल हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता ने पुलिस पूछताछ के बाद उन पर लगाई गई धारा 354 के चलते अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

27 अक्टूबर को गोपी ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए महिला पत्रकार के सवालों का जवाब देते समय उनके कंधे पर हाथ रख दिया था। घटना के बाद, पत्रकार संगठनों ने गोपी के अनुचित व्यवहार का विरोध किया और माफी की मांग की।

नदक्कावू पुलिस ने एक स्थानीय टेलीविजन चैनल में काम करने वाली महिला पत्रकार की शिकायत के आधार पर अक्टूबर के अंत में मामला दर्ज किया था। महिला ने शहर के पुलिस आयुक्त के पास घटना का एक वीडियो के साथ शिकायत दर्ज कराई थी।

भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य उस समय मुश्किल में फंस गए, जब उनका ये वीडियो ऑनलाइन सामने आया, जिसमें वह मीडिया से बातचीत के दौरान पत्रकार के कंधे पर हाथ रखते नजर आए थे। पहले महिला पत्रकार हट गईं, लेकिन सुरेश गोपी ने दोबारा से यही बात दोहराई।

घटना के बाद, पत्रकार संगठनों ने गोपी के अनुचित व्यवहार का विरोध किया और माफी की मांग की। अगले दिन गोपी द्वारा माफी मांगने के बावजूद, यह मुद्दा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चर्चा का विषय बन गया, जिसके कारण महिला पत्रकार ने अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

गोपी भाजपा के टिकट पर त्रिशूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उनके कई समर्थकों का आरोप है कि इस मामले के जरिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

 


टैग्स केरल हाई कोर्ट अग्रिम जमानत सुरेश गोपी फीमेल रिपोर्टर
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

2 days ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

2 days ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

14 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

13 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

13 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

17 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

17 hours ago