होम / मीडिया फोरम / इस वजह से फिल्म स्टार सुरेश गोपी ने महिला पत्रकार से मांगी माफी

इस वजह से फिल्म स्टार सुरेश गोपी ने महिला पत्रकार से मांगी माफी

केरल के कोझिकोड जिले में एक प्रेस मीटिंग के दौरान महिला पत्रकार से कथित अभद्र व्यवहार करने वाले बीजेपी नेता और फिल्म स्टार सुरेश गोपी अब मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

केरल के कोझिकोड जिले में एक प्रेस मीटिंग के दौरान महिला पत्रकार से कथित अभद्र व्यवहार करने वाले बीजेपी नेता और फिल्म स्टार सुरेश गोपी ने माफी मांग ली है।

सुरेश गोपी ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी भी मंच पर या मंच के बाहर किसी का अपमान नहीं किया है और यदि उनके व्यवहार के कारण उन्हें कोई मानसिक पीड़ा हुई है तो वह उनसे माफी मांगते हैं।

सुरेश गोपी ने कहा कि उन्होंने अन्य मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में महिला पत्रकार के साथ स्नेहपूर्वक व्यवहार किया। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित गोपी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘लेकिन, मेरी राय में वह उसके बारे में जो भी महसूस करती हैं उसका सम्मान किया जाना चाहिए। अगर उन्हें बुरा लगा या किसी भी तरह से मानसिक तनाव हुआ तो मैं माफी मांगता हूं…।’

दरअसल, इससे पहले खबर आयी थी कि महिला पत्रकार ने अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का मन बना लिया है।   

हुआ यूं कि शुक्रवार शाम कोझिकोड में मीडिया से मुलाकात के दौरान सुरेश गोपी ने महिला पत्रकार से बदसलूकी की। सुरेश गोपी ने सवाल पूछने वाली महिला पत्रकार के कंधे पर हाथ रख दिया। महिला पत्रकार तो हट गईं, लेकिन सुरेश गोपी ने दोबारा यही बात दोहराई, जोकि वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है। पत्रकार ने कहा कि अपने साथ हुए बुरे बर्ताव के लिए वह कानूनी कार्रवाई करेंगी। उनके मीडिया संगठन ने भी कहा कि पत्रकार के साथ है और कानूनी कार्रवाई सहित आगे के सभी कदमों का पूरा समर्थन करेंगे।

वहीं दूसरी तरफ इस मामले में केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ने अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी से इस मामले में बिना शर्त माफी की मांग की थी। एक बयान में केयूडब्ल्यूजे ने कहा कि भाजपा नेता का व्यवहार सभी कामकाजी महिलाओं का अपमान है।  

जर्नलिस्ट्स संघ ने एक बयान में कहा था, 'मीडिया से बात करते समय पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने के लिए सुरेश गोपी के खिलाफ महिला आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज की जाएगी। अन्य उचित कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

यह कदम वीडियो के सामने आने के बाद उठाया गया, जिसमें कथित तौर पर गोपी को पत्रकार के कंधे पर हाथ रखते हुए दिखाया गया है। यूनियन ने कहा, 'दृश्यों से यह स्पष्ट था कि उसने एक प्रश्न पूछने के बाद दृढ़तापूर्वक और बार-बार उसका हाथ अपने कंधों से हटा दिया, जो उसे पसंद नहीं था।


टैग्स महिला पत्रकार फिल्म स्टार सुरेश गोपी
सम्बंधित खबरें

जियोस्टार में सानिया फ़ज़ल की नई पारी : बनीं क्रिएटिव डायरेक्टर

सानिया फ़ज़ल ने जियोस्टार में क्रिएटिव डायरेक्टर – ब्रांड सॉल्यूशंस, कंटेंट पार्टनरशिप्स और ब्रांडेड कंटेंट के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। वह रणनीतिक साझेदारी व ब्रांड कहानी को नई दिशा देंगी।

1 day ago

नर्मदा प्रसाद उपाध्याय और अतुल तारे को मिला हिन्दी गौरव अलंकरण 2026

साहित्यकार संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, हरेराम वाजपेयी उपस्थित रहे।

1 day ago

इंडिया हैबिटेट सेंटर में ‘भाषा’ खंड का शुभारंभ: मातृभाषाओं को समर्पित नई पहल

इंडिया हैबिटेट सेंटर ने ‘भाषा’ नामक विशेष खंड की शुरुआत की। यह पहल भारतीय भाषाओं के साहित्य को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर भाषाई विविधता के संरक्षण और प्रसार को समर्पित है।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस पर GST विभाग की जांच खत्म, कंपनी ने कही ये बात

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के रजिस्टर्ड ऑफिस और कॉर्पोरेट ऑफिस पर जीएसटी विभाग ने हाल ही में सर्च और निरीक्षण की कार्रवाई की।

2 days ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

13 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

11 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

16 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

15 hours ago