होम / मार्केटिंग / सिद्धार्थ गुप्ता होंगे ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के नए चीफ मार्केटिंग ऑफिसर: रिपोर्ट
सिद्धार्थ गुप्ता होंगे ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के नए चीफ मार्केटिंग ऑफिसर: रिपोर्ट
सिद्धार्थ गुप्ता के ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) बनने की खबरें सामने आ रही हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
सिद्धार्थ गुप्ता के ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) बनने की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कथित तौर पर गुप्ता मौजूदा CMO अमित दोशी की जगह लेंगे।
वर्तमान में सिद्धार्थ गुप्ता ब्रिटानिया में प्रीमियम क्रीम्स, क्रैकर्स, मैरी और मिल्क बिस्किट्स की मार्केटिंग के जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
गुप्ता ने 2018 में ब्रिटानिया से जुड़कर अपनी यात्रा शुरू की थी। इससे पहले वह कोलगेट-पामोलिव इंडिया में काम कर चुके हैं।
अमित दोशी ने 31 जनवरी 2025 को ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका अंतिम कार्य दिवस 17 मार्च 2025 होगा।
CMO के रूप में, दोशी बिस्किट्स, क्रीम वेफर्स और सॉल्टी स्नैक्स के बिजनेस हेड थे। वह ब्रैंड इक्विटी और पेनिट्रेशन बढ़ाने वाली इनिशिएटिव्स के माध्यम से टॉपलाइन वृद्धि को संचालित करने, सतत और लाभदायक वृद्धि सुनिश्चित करने, परिचालन आय में सुधार लाने, मार्केट शेयर बढ़ाने और नए उत्पाद रोडमैप के सह-निर्माण की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
टैग्स