होम / मार्केटिंग / PTC पंजाबी की ऑस्ट्रेलियाई कंपनी TEMPLE से पार्टनरशिप, मिलकर बनाएंगे तीन पंजाबी फिल्में

PTC पंजाबी की ऑस्ट्रेलियाई कंपनी TEMPLE से पार्टनरशिप, मिलकर बनाएंगे तीन पंजाबी फिल्में

इस साझेदारी के तहत TEMPLE ऑस्ट्रेलियाई हिस्से का नेतृत्व करेगा और PTC पंजाबी भारतीय क्रिएटिव व डिस्ट्रीब्यूशन पक्ष संभालेगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

पंजाबी सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। PTC नेटवर्क के अंतर्गत आने वाले ‘PTC पंजाबी’ और ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित प्रोडक्शन कंपनी TEMPLE ने मिलकर तीन पंजाबी फीचर फिल्मों के निर्माण और को-प्रेजेंटेशन की घोषणा की है। यह सहयोग हाल ही में हुई ऑस्ट्रेलिया–भारत ऑडियोविजुअल को-प्रोडक्शन संधि के तहत किया जा रहा है।

यह समझौता क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारियों में से एक माना जा रहा है, जिसमें ग्लोबल फिल्म इंसेंटिव, इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन और वर्ल्ड-क्लास प्रोडक्शन सुविधाओं का पूरा लाभ मिलेगा। यह साझेदारी सिर्फ फिल्मों का निर्माण नहीं, बल्कि पंजाबी सिनेमा की वैश्विक पहचान को नए सिरे से परिभाषित करने का प्रयास है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया एक सांस्कृतिक, व्यावसायिक और रचनात्मक साझेदार के रूप में उभरेगा।

इस गठजोड़ के बाद ऑस्ट्रेलिया को पंजाबी फिल्मों के लिए एक स्ट्रैटेजिक लॉन्चपैड के रूप में स्थापित किया जा रहा है, जहां विश्वस्तरीय तकनीक, लोकेशंस, क्रिएटिव टैलेंट और सरकारी ग्रांट्स का लाभ फिल्मों को मिलेगा। TEMPLE ऑस्ट्रेलियाई हिस्से का नेतृत्व करेगा और PTC पंजाबी भारतीय क्रिएटिव व डिस्ट्रीब्यूशन पक्ष संभालेगा।

कंपनी की ओर से जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, हालिया आंकड़ों में सामने आया है कि भारत की फिल्में—चाहे पंजाबी, हिंदी या दक्षिण भारतीय—ऑस्ट्रेलिया में स्थानीय (ऑस्ट्रेलियाई) फिल्मों से ज़्यादा कमाई कर रही हैं। यह किसी भी बड़े अंग्रेजी भाषा वाले बाजार में ऐतिहासिक बदलाव माना जा रहा है। इसी बढ़ते प्रभाव ने भारतीय निर्माताओं को ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ शूटिंग लोकेशन नहीं, बल्कि ग्लोबल रिलीज़ रूट के रूप में देखने के लिए प्रेरित किया है।

दोनों कंपनियां मिलकर अगले 18 महीनों में तीन पंजाबी फिल्मों का निर्माण करेंगी। PTC पंजाबी अपने चयनित तीन स्वतंत्र भारतीय प्रोड्यूसर्स को भी इस प्रोजेक्ट से जोड़ेगा, ताकि पंजाबी कहानियों की असलियत और अंतरराष्ट्रीय मानकों का बेहतरीन मेल हो सके। ANZ (ऑस्ट्रेलिया–न्यूजीलैंड) क्षेत्र में फिल्मों की रिलीज़ का काम प्रसिद्ध डिस्ट्रीब्यूटर Forum Films संभालेगा।

इस बारे में PTC एंटरटेनमेंट चैनल्स की CEO राजी एम. शिंदे ने कहा, ‘पंजाबी सिनेमा अब ग्लोबल छलांग के लिए तैयार है और ऑस्ट्रेलिया इसके लिए आदर्श रनवे है। यह साझेदारी सिर्फ फिल्में बनाने के लिए नहीं, बल्कि इतिहास रचने के लिए है।’ TEMPLE के फाउंडर अनुपम शर्मा ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया–भारत को-प्रोडक्शन ट्रीटी पंजाबी सिनेमा के लिए गेम-चेंजर है। ऑस्ट्रेलिया अब वह इंजन बनेगा जो पंजाबी फिल्मों को विश्व मंच तक पहुंचाएगा।’

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital का SME IPO जल्द होगा लॉन्च, कंपनी जुटाएगी ₹80.11 करोड़

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited अपना SME आईपीओ लॉन्च करने जा रही है।

5 days ago

Spalba में तनिमा त्रिपाठी की एंट्री, संभालेंगी क्रिएटिव स्ट्रैटेजी की कमान

मीडिया और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। तनिमा त्रिपाठी को Spalba में स्ट्रैटेजी एंड कॉन्सेप्ट्स की क्रिएटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है

1 week ago

भारत-पाक मैच बना महाइवेंट: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे विज्ञापन के दाम

टी20 विश्व कप में भारत-पाक मुकाबले से पहले विज्ञापन दरें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। कंपनियां करोड़ों दर्शकों तक पहुंचने के लिए भारी खर्च कर रही हैं, जिससे क्रिकेट के साथ व्यापार भी तेज हो गया है।

1 week ago

IMA 2025 का भव्य आयोजन, मार्केटिंग जगत के बेस्ट प्लेयर्स को मिला सम्मान

मुंबई में बुधवार, 11 फरवरी को 'इंडियन मार्केटिंग अवॉर्ड्स' (IMA) का 12वां संस्करण बड़े ही शानदार अंदाज में आयोजित किया गया।

1 week ago

जन्मदिन विशेष: ऐडवर्टाइजिंग व मार्केटिंग इंडस्ट्री में नया मानक तय कर रहे हैं हर्ष राजदान

आज डेंट्सु साउथ एशिया के सीईओ हर्ष राजदान का जन्मदिन है। वह ऐडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग इंडस्ट्री के ऐसे लीडर हैं, जिनकी सोच, काम करने का तरीका और नेतृत्व पूरे साउथ एशिया में लोगों को प्रेरित करता है।

06-February-2026


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

10 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

9 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

8 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

13 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

13 hours ago