होम / मार्केटिंग / प्रिया नायर की ताजपोशी से HUL में नेतृत्व का नया अध्याय, परंपरा से हटकर नई सोच की दस्तक

प्रिया नायर की ताजपोशी से HUL में नेतृत्व का नया अध्याय, परंपरा से हटकर नई सोच की दस्तक

1 अगस्त से प्रिया नायर हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड की नई मैनेजिंग डायरेक्टर व चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर बनेंगी। इस नियुक्ति के से HUL के इतिहास में पहली बार कोई महिला शीर्ष पद संभालने जा रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

नूर फातिमा वारसिया, ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर, बिजनेस वर्ल्ड ।।

1 अगस्त 2025 से प्रिया नायर हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) की नई मैनेजिंग डायरेक्टर व चीफ एग्जिक्युटिव ऑफिसर (CEO) बनेंगी। इस ऐतिहासिक नियुक्ति के साथ HUL के लंबे और प्रतिष्ठित इतिहास में पहली बार कोई महिला शीर्ष पद संभालने जा रही है। लेकिन यह केवल एक प्रतीकात्मक उपलब्धि नहीं है। यह भारत के कॉरपोरेट नेतृत्व की परिभाषा में एक गहरे बदलाव का संकेत भी देती है, जिसमें अब पारंपरिक योग्यताओं की बजाय वास्तविक अनुभव, रणनीतिक संवेदनशीलता और सांस्कृतिक समझ को प्राथमिकता दी जा रही है।

कंज्यूमर इनसाइट्स से कॉरपोरेट की कमान तक

परंपरागत रूप से HUL जैसे कंपनियों में CMD स्तर की नियुक्तियां फाइनेंस या ऑपरेशन्स पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों में सीमित रही हैं। लेकिन प्रिया नायर ने अपने करियर की शुरुआत उपभोक्ता व्यवहार की समझ (consumer insights) से की, जो उन्हें एक अलग दृष्टिकोण के साथ नेतृत्व की भूमिका में लाता है, ऐसा दृष्टिकोण, जिसे अब तक आंकड़ों और प्रोसेस की गहराई में उलझे विशेषज्ञ नियंत्रित करते आए थे। प्रिया उन कुछ चुनिंदा प्रोफेशनल्स में से हैं जिन्होंने मार्केटिंग, ब्रैंड बिल्डिंग और लोगों की गहरी समझ के दम पर अपनी नेतृत्व यात्रा तय की है।

उनकी नियुक्ति यह भी दिखाती है कि अब कॉरपोरेट भारत पारंपरिक "मिडल-क्लास मेल एग्जिक्युटिव" प्रोफाइल से आगे बढ़कर ऐसे लीडर्स को जगह दे रहा है, जिनकी मौजूदगी अधिक समावेशी और बहुआयामी हो।

29 साल का सफर, 13 अरब यूरो की वैश्विक जिम्मेदारी

प्रिया नायर ने 1995 में HUL में कदम रखा और तब से लेकर अब तक उन्होंने होम केयर, पर्सनल केयर और ब्यूटी एंड वेलबीइंग जैसे प्रमुख डिविजनों में अहम भूमिकाएं निभाईं। इसके बाद उन्होंने यूनिलीवर के वैश्विक स्तर पर काम संभाला और अंततः €12–13 अरब यूरो के पोर्टफोलियो वाले ग्लोबल ब्यूटी एंड वेलबीइंग बिजनेस की प्रेसिडेंट बनीं। इस भूमिका में उन्होंने डव, संसिल्क और वैसलीन जैसे ब्रैंड्स को न केवल परफॉर्मेंस, बल्कि उद्देश्य आधारित कहानी कहने (purpose-led storytelling) से भी जोड़ा।

लीडरशिप की परंपराओं को तोड़ती एक नई कहानी

उनकी शैक्षणिक और व्यावसायिक यात्रा भी इस बदलाव की गवाही देती है। उन्होंने मुंबई के सिडेनहम कॉलेज से अकाउंट्स और स्टैटिस्टिक्स में बीकॉम किया, फिर पुणे के सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट से मार्केटिंग में MBA किया और आगे चलकर हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एक मैनेजमेंट प्रोग्राम पूरा किया।

जहां उनके पूर्ववर्ती CEOs जैसे रोहित जावा (सेंट स्टीफंस + FMS), संजीव मेहता (CA, ICAI) और नितिन परांजपे (COEP + JBIMS) जैसे टॉप संस्थानों से आते रहे हैं, वहीं प्रिया का यह सफर यह बताता है कि अब केवल आईआईएम-आईआईटी जैसी ब्रैंडेड डिग्रियों से ऊपर उठकर गहराई, विशेषज्ञता और वास्तविक लीडरशिप अनुभव को अहमियत दी जा रही है।

पारिवारिक विरासत, लेकिन निजी मुकाम

प्रिया नायर के पिता कैप्टन सुकुमार वी. नायर भारतीय नौसेना में 1961 में कमीशन हुए थे और 1990 के दशक के अंत में मजगांव डॉक लिमिटेड (MDL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर रहे। जबकि उनके पिता की सेवा संस्थागत नेतृत्व से जुड़ी थी, प्रिया का करियर पूरी तरह निजी क्षेत्र की मेहनत और उपलब्धियों पर आधारित रहा है।

आधुनिक भारत की नई नेतृत्व सोच

प्रिया नायर का नेतृत्व आधुनिक भारत के उस नए युग का प्रतीक है जो समावेशी, उपभोक्ता-केंद्रित और बहुआयामी होता जा रहा है। नवी नगर और जी.डी. समानी स्कूल जैसे सामान्य पृष्ठभूमियों से लेकर HUL जैसी दिग्गज कंपनी के शीर्ष तक का उनका सफर नेतृत्व की पहुंच को व्यापक बना रहा है। वे उस नई पीढ़ी की नेता हैं जो कंज्यूमर इनसाइट्स, स्टोरीटेलिंग, निष्पादन और वैश्विक दृष्टिकोण में निपुण हैं, और जिन्होंने भारत के प्रतिष्ठित लेकिन 'सेकंड-टियर' माने जाने वाले संस्थानों से शिक्षा ली है।

अब नेतृत्व की परिभाषा सिर्फ पारंपरिक योग्यताओं को पूरा करने से नहीं तय होती। सवाल यह है कि क्या कोई व्यक्ति लोगों, प्रोडक्ट, उद्देश्य और मुनाफे के बीच तालमेल बिठा सकता है और वह भी बड़े पैमाने पर। प्रिया नायर की नियुक्ति के साथ हिन्दुस्तान यूनिलीवर, जो लगभग एक सदी से भारतीय घरों का हिस्सा रहा है, शायद यह तय कर रहा है कि अब नेतृत्व किसे सौंपा जाना चाहिए और क्यों।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital का SME IPO जल्द होगा लॉन्च, कंपनी जुटाएगी ₹80.11 करोड़

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited अपना SME आईपीओ लॉन्च करने जा रही है।

5 days ago

Spalba में तनिमा त्रिपाठी की एंट्री, संभालेंगी क्रिएटिव स्ट्रैटेजी की कमान

मीडिया और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। तनिमा त्रिपाठी को Spalba में स्ट्रैटेजी एंड कॉन्सेप्ट्स की क्रिएटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है

1 week ago

भारत-पाक मैच बना महाइवेंट: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे विज्ञापन के दाम

टी20 विश्व कप में भारत-पाक मुकाबले से पहले विज्ञापन दरें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। कंपनियां करोड़ों दर्शकों तक पहुंचने के लिए भारी खर्च कर रही हैं, जिससे क्रिकेट के साथ व्यापार भी तेज हो गया है।

1 week ago

IMA 2025 का भव्य आयोजन, मार्केटिंग जगत के बेस्ट प्लेयर्स को मिला सम्मान

मुंबई में बुधवार, 11 फरवरी को 'इंडियन मार्केटिंग अवॉर्ड्स' (IMA) का 12वां संस्करण बड़े ही शानदार अंदाज में आयोजित किया गया।

1 week ago

जन्मदिन विशेष: ऐडवर्टाइजिंग व मार्केटिंग इंडस्ट्री में नया मानक तय कर रहे हैं हर्ष राजदान

आज डेंट्सु साउथ एशिया के सीईओ हर्ष राजदान का जन्मदिन है। वह ऐडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग इंडस्ट्री के ऐसे लीडर हैं, जिनकी सोच, काम करने का तरीका और नेतृत्व पूरे साउथ एशिया में लोगों को प्रेरित करता है।

06-February-2026


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

10 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

14 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

14 hours ago