होम / मार्केटिंग / PhysicsWallah में सत‍ीश शर्मा बने CMO, ब्रैंड विस्तार व मार्केटिंग रणनीति को देंगे नई दिशा

PhysicsWallah में सत‍ीश शर्मा बने CMO, ब्रैंड विस्तार व मार्केटिंग रणनीति को देंगे नई दिशा

एजुकेशन कंपनी PhysicsWallah (PW) ने सत‍ीश शर्मा को अपना नया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) नियुक्त करने की घोषणा की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

एजुकेशन कंपनी PhysicsWallah (PW) ने सत‍ीश शर्मा को अपना नया चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) नियुक्त करने की घोषणा की है। इस नई भूमिका में सत‍ीश कंपनी की ब्रैंड और मार्केटिंग रणनीति को आकार देने और उसे लागू करने की ज़िम्मेदारी संभालेंगे, खासकर ऐसे समय में जब PW लगातार अपने विस्तार और विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है।

सत‍ीश शर्मा को उद्यमिता, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, मार्केटिंग लीडरशिप और रणनीतिक विकास के क्षेत्रों में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हाल ही में उन्होंने Unyscape नामक एक मार्केटिंग और एनालिटिक्स कंपनी की सह-स्थापना की थी, जो वैश्विक ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करती है। वहां उन्होंने COO और CMO दोनों भूमिकाएं निभाईं, और अलग-अलग सेक्टर्स व ग्लोबल मार्केट्स में ब्रैंडिंग, परफॉर्मेंस और कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजी का नेतृत्व किया।

IIT वाराणसी से स्नातक सत‍ीश शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत IBM और टाटा स्टील जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ की थी, जहां उन्होंने बड़े पैमाने की टेक्नोलॉजी और ऑपरेशनल पहलों में योगदान दिया।

PW की कोशिश शिक्षा को लोकतांत्रिक और हर किसी की पहुंच में लाने की है। इस मिशन में सत‍ीश का उद्यमशील दृष्टिकोण और इनसाइट-आधारित स्केलेबल मार्केटिंग इकोसिस्टम का अनुभव ब्रैंड को और मज़बूत बनाएगा और मापनीय परिणामों की दिशा में कंपनी की कोशिशों को गति देगा।

PhysicsWallah में अपने नए पद को लेकर सत‍ीश शर्मा ने कहा, “PhysicsWallah जैसे ब्रैंड से जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है, खासकर ऐसे समय में जब यह कंपनी एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। इसकी कोशिश- उन लोगों के लिए शिक्षा को सुलभ बनाना जो वास्तव में सीखना चाहते हैं, मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक है। मैं टीम के अब तक के प्रयासों को और आगे ले जाने और प्रभाव को प्रामाणिकता और सहानुभूति के साथ बढ़ाने की कोशिश करूंगा।”

PhysicsWallah के फाउंडर और CEO आलख पांडे ने इस नियुक्ति पर कहा, “सत‍ीश एक ऐसा दुर्लभ संयोजन लेकर आते हैं जिसमें रणनीतिक स्पष्टता और परिचालन दक्षता दोनों शामिल हैं। जैसे-जैसे हम अपनी यात्रा के अगले चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं, उनके अनुभव से हमें एक ऐसा ब्रैंड बनाने में मदद मिलेगी जो अलग हो, टिकाऊ हो, और जिसे विद्यार्थी भरोसे और प्यार के साथ अपनाएं।”

PhysicsWallah की सेवाएं टेस्ट प्रेपरेशन, स्किलिंग वर्टिकल, हायर एजुकेशन और एजुकेशन एब्रॉड जैसे विभिन्न शैक्षिक क्षेत्रों में फैली हुई हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital का SME IPO जल्द होगा लॉन्च, कंपनी जुटाएगी ₹80.11 करोड़

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited अपना SME आईपीओ लॉन्च करने जा रही है।

5 days ago

Spalba में तनिमा त्रिपाठी की एंट्री, संभालेंगी क्रिएटिव स्ट्रैटेजी की कमान

मीडिया और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। तनिमा त्रिपाठी को Spalba में स्ट्रैटेजी एंड कॉन्सेप्ट्स की क्रिएटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है

1 week ago

भारत-पाक मैच बना महाइवेंट: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे विज्ञापन के दाम

टी20 विश्व कप में भारत-पाक मुकाबले से पहले विज्ञापन दरें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। कंपनियां करोड़ों दर्शकों तक पहुंचने के लिए भारी खर्च कर रही हैं, जिससे क्रिकेट के साथ व्यापार भी तेज हो गया है।

1 week ago

IMA 2025 का भव्य आयोजन, मार्केटिंग जगत के बेस्ट प्लेयर्स को मिला सम्मान

मुंबई में बुधवार, 11 फरवरी को 'इंडियन मार्केटिंग अवॉर्ड्स' (IMA) का 12वां संस्करण बड़े ही शानदार अंदाज में आयोजित किया गया।

1 week ago

जन्मदिन विशेष: ऐडवर्टाइजिंग व मार्केटिंग इंडस्ट्री में नया मानक तय कर रहे हैं हर्ष राजदान

आज डेंट्सु साउथ एशिया के सीईओ हर्ष राजदान का जन्मदिन है। वह ऐडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग इंडस्ट्री के ऐसे लीडर हैं, जिनकी सोच, काम करने का तरीका और नेतृत्व पूरे साउथ एशिया में लोगों को प्रेरित करता है।

06-February-2026


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

10 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

14 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

14 hours ago