होम / मार्केटिंग / ‘NDTV’ के लिए वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही कुछ यूं रही ‘शानदार’

‘NDTV’ के लिए वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही कुछ यूं रही ‘शानदार’

एक खास उपलब्धि यह रही कि एनडीटीवी ने दो साल से अधिक समय के बाद ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) की माप प्रणाली में वापसी की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

‘एनडीटीवी’ (NDTV) ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 की तीसरी तिमाही (Q3 FY25) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने पिछले साल इसी तिमाही की तुलना में रेवेन्यू में 34% की जबर्दस्त वृद्धि दर्ज की है। इसके अलावा, पिछली तिमाही की तुलना में रेवेन्यू में 20% की वृद्धि दर्ज की गई है।

एनडीटीवी के इस मजबूत प्रदर्शन के पीछे ऐडवर्टाइजिंग रेवेन्यू में बढ़ोतरी और प्रमुख इवेंट्स व डिजिटल पहलों की सफलता का बड़ा योगदान है।

इस तिमाही में एनडीटीवी ने महाराष्ट्र चुनाव, अमेरिकी चुनाव और कई बड़े कार्यक्रमों की प्रभावशाली कवरेज की। इनमें एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर, एनडीटीवी ऑटो कॉन्क्लेव, इमर्जिंग बिजनेस कॉन्क्लेव और रियल एस्टेट कॉन्क्लेव जैसे बड़े इवेंट शामिल हैं।

एक खास उपलब्धि यह रही कि एनडीटीवी ने दो साल से अधिक समय के बाद ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) की माप प्रणाली में वापसी की।

इस बारे में एनडीटीवी के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया का कहना है, ’तीसरी तिमाही एनडीटीवी के लिए अहम समय रही क्योंकि हमने एनडीटीवी वर्ल्ड समिट और एनडीटीवी वर्ल्ड जैसी पहलों के माध्यम से अपनी वैश्विक उपस्थिति को मजबूत किया। हालांकि, रणनीतिक निवेशों के कारण अल्पकालिक लाभ प्रभावित हुआ, लेकिन हमें विश्वास है कि ये प्रयास भविष्य में बड़ा विकास लेकर आएंगे।’


टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital का SME IPO जल्द होगा लॉन्च, कंपनी जुटाएगी ₹80.11 करोड़

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited अपना SME आईपीओ लॉन्च करने जा रही है।

5 days ago

Spalba में तनिमा त्रिपाठी की एंट्री, संभालेंगी क्रिएटिव स्ट्रैटेजी की कमान

मीडिया और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। तनिमा त्रिपाठी को Spalba में स्ट्रैटेजी एंड कॉन्सेप्ट्स की क्रिएटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है

1 week ago

भारत-पाक मैच बना महाइवेंट: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे विज्ञापन के दाम

टी20 विश्व कप में भारत-पाक मुकाबले से पहले विज्ञापन दरें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। कंपनियां करोड़ों दर्शकों तक पहुंचने के लिए भारी खर्च कर रही हैं, जिससे क्रिकेट के साथ व्यापार भी तेज हो गया है।

1 week ago

IMA 2025 का भव्य आयोजन, मार्केटिंग जगत के बेस्ट प्लेयर्स को मिला सम्मान

मुंबई में बुधवार, 11 फरवरी को 'इंडियन मार्केटिंग अवॉर्ड्स' (IMA) का 12वां संस्करण बड़े ही शानदार अंदाज में आयोजित किया गया।

1 week ago

जन्मदिन विशेष: ऐडवर्टाइजिंग व मार्केटिंग इंडस्ट्री में नया मानक तय कर रहे हैं हर्ष राजदान

आज डेंट्सु साउथ एशिया के सीईओ हर्ष राजदान का जन्मदिन है। वह ऐडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग इंडस्ट्री के ऐसे लीडर हैं, जिनकी सोच, काम करने का तरीका और नेतृत्व पूरे साउथ एशिया में लोगों को प्रेरित करता है।

06-February-2026


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

10 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

9 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

8 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

13 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

13 hours ago