होम / मार्केटिंग / IMA 2025: जूरी मीट आज, इंडस्ट्री के ये दिग्गज करेंगे विजेताओं का चयन
IMA 2025: जूरी मीट आज, इंडस्ट्री के ये दिग्गज करेंगे विजेताओं का चयन
इंडियन मार्केटिंग अवॉर्ड्स (IMA) इस साल अपने 12वें संस्करण के साथ एक बार फिर लौट आया है। यह अवॉर्ड देश में क्रिएटिविटी और मार्केटिंग इनोवेशन के बेहतरीन कामों को पहचान देने के लिए जाना जाता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
इंडियन मार्केटिंग अवॉर्ड्स (IMA) इस साल अपने 12वें संस्करण के साथ एक बार फिर लौट आया है। यह अवॉर्ड देश में क्रिएटिविटी और मार्केटिंग इनोवेशन के बेहतरीन कामों को पहचान देने के लिए जाना जाता है। IMA उन कैंपेन को सम्मानित करता है जो नए तरीके अपनाते हैं और ब्रैंड्स के उपभोक्ताओं से जुड़ने के अंदाज को नई दिशा देते हैं।
फरवरी में होने वाले भव्य अवॉर्ड समारोह से पहले आज नई दिल्ली में जूरी सदस्यों की अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में जूरी अलग-अलग कैटेगरी में आए कामों पर चर्चा कर विजेताओं को अंतिम रूप देगी। यहां कैंपेन के असर, क्रिएटिव सोच और मार्केटिंग की मजबूती को आधार बनाया जाएगा।
IMA में कुल 4 मुख्य कैटेगरी हैं, जिन्हें आगे 38 सब-कैटेगरी में बांटा गया है। इससे अलग-अलग तरह के मार्केटिंग और विज्ञापन प्रयासों को सही मंच मिलता है।
IMA 2025 की जूरी के चेयरमैन संजीव पुरी हैं, जो 'ITC लिमिटेड' के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। वहीं, को-जूरी चेयर के तौर पर 'BW बिजनेसवर्ल्ड' और 'एक्सचेंज4मीडिया' के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा इस जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं। इनके अलावा जूरी में मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया से जुड़े कई दिग्गज, इंडस्ट्री लीडर्स और एक्सपर्ट्स शामिल हैं।
IMA का मकसद सिर्फ अवॉर्ड देना नहीं, बल्कि मार्केटिंग इंडस्ट्री में बेहतरीन सोच, नए आइडिया और असरदार कम्युनिकेशन को आगे बढ़ाना है। ऐसे में इस बार के विजेताओं को लेकर इंडस्ट्री में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
यहां देखें IMA का शानदार जूरी बोर्ड:
टैग्स