होम / मार्केटिंग / हवास मीडिया इंडिया ने सुजाता सिंह को साउथ का प्रेजिडेंट किया नियुक्त

हवास मीडिया इंडिया ने सुजाता सिंह को साउथ का प्रेजिडेंट किया नियुक्त

हवास मीडिया नेटवर्क इंडिया की मीडिया एजेंसी हवास मीडिया इंडिया ने दक्षिण भारतीय बाजारों में अपने परिचालन को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए सुजाता सिंह को साउथ का प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago

हवास मीडिया नेटवर्क इंडिया की मीडिया एजेंसी हवास मीडिया इंडिया ने दक्षिण भारतीय बाजारों में अपने परिचालन को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए सुजाता सिंह को साउथ का प्रेजिडेंट नियुक्त किया है। सुजाता बेंगलुरु से कार्यभार संभालेंगी और हवास मीडिया व हवास प्ले इंडिया के सीओओ उदय मोहन को रिपोर्ट करेंगी। साथ ही वे एजेंसी की कोर लीडरशिप टीम के साथ मिलकर काम करेंगी।

सुजाता के पास ब्रैंड और एजेंसी इकोसिस्टम में दो दशक से अधिक का समृद्ध अनुभव है। अपने हालिया पद में वे आईपीजी मीडिया ब्रैंड्स में स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट रहीं, जहां उन्होंने आईटीसी बिजनेस और एथर एनर्जी जैसे फ्लैगशिप व्यवसायों के लिए रणनीति का नेतृत्व किया और नए व्यवसायों की प्राप्ति में भी योगदान दिया। इससे पहले, उन्होंने एमेजॉन इंडिया में लीडरशिप भूमिका निभाते हुए मीडिया फ़ंक्शन को बनाया और उसका नेतृत्व किया। इसके अलावा, उन्होंने ग्रुपएम और ओमनिकॉम जैसी एजेंसियों में भी अहम पदों पर कार्य किया।

हवास मीडिया नेटवर्क इंडिया के सीईओ मोहित जोशी ने इस नियुक्ति पर कहा, “हवास मीडिया नेटवर्क इंडिया में हमारी टीम क्षमताओं, टैलेंट और देशभर में क्लाइंट साझेदारियों के विस्तार को दर्शाते हुए तेजी से बढ़ी है। बेंगलुरु हमारे लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां हवास मीडिया, हवास प्ले और पिवट रूट्स के कई अहम प्रोजेक्ट्स संचालित हो रहे हैं। सुजाता की नियुक्ति इस बात का प्रमाण है कि हम ऐसे भविष्य-तैयार नेतृत्व में निवेश कर रहे हैं, जो रणनीति और क्रियान्वयन दोनों में गहरी समझ रखता है। उनकी विशेषज्ञता हमारे क्षेत्रीय विकास को तेज करेगी और दक्षिण भारत में क्लाइंट अनुभव को और बेहतर बनाएगी।”

सुजाता का स्वागत करते हुए हवास मीडिया एवं हवास प्ले इंडिया के सीओओ उदय मोहन ने कहा, “सुजाता रणनीतिक गहराई, क्लाइंट-केंद्रित सोच और परिचालन नेतृत्व का मजबूत संयोजन लेकर आ रही हैं, जो हमारे दक्षिण बाजार के लक्ष्यों के लिए बेहद अहम है। अग्रणी ब्रैंड्स और कैटेगरीज में उनका अनुभव हमारे समाधान को और पैना बनाएगा और ऐसे बाजार में हमारी स्थिति को मजबूत करेगा, जो लगातार जटिल और अवसरों से भरपूर होता जा रहा है। मैं इस विकास यात्रा के अगले अध्याय में उनके साथ काम करने को उत्सुक हूं।”

अपने नए पद को लेकर सुजाता सिंह ने कहा, “हवास मीडिया से जुड़कर मैं उत्साहित हूं, खासतौर पर ऐसे समय में जब नेटवर्क उद्योग में नए मानक स्थापित कर रहा है। मैं हवास विलेज के इंटीग्रेटेड अप्रोच में विश्वास रखती हूं, जो पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर हमारे ‘मीनिंगफुल ब्रैंड्स’ के वादे को पूरा करता है। दक्षिण भारत एक बेहद गतिशील बाजार है, और मैं हमारी टीम और क्लाइंट्स के साथ मिलकर ऐसे इनोवेटिव, इनसाइट-आधारित मीडिया समाधान तैयार करने की उम्मीद करती हूं, जो मापने योग्य व्यावसायिक प्रभाव डालें।” 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital का SME IPO जल्द होगा लॉन्च, कंपनी जुटाएगी ₹80.11 करोड़

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited अपना SME आईपीओ लॉन्च करने जा रही है।

5 days ago

Spalba में तनिमा त्रिपाठी की एंट्री, संभालेंगी क्रिएटिव स्ट्रैटेजी की कमान

मीडिया और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। तनिमा त्रिपाठी को Spalba में स्ट्रैटेजी एंड कॉन्सेप्ट्स की क्रिएटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है

1 week ago

भारत-पाक मैच बना महाइवेंट: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे विज्ञापन के दाम

टी20 विश्व कप में भारत-पाक मुकाबले से पहले विज्ञापन दरें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। कंपनियां करोड़ों दर्शकों तक पहुंचने के लिए भारी खर्च कर रही हैं, जिससे क्रिकेट के साथ व्यापार भी तेज हो गया है।

1 week ago

IMA 2025 का भव्य आयोजन, मार्केटिंग जगत के बेस्ट प्लेयर्स को मिला सम्मान

मुंबई में बुधवार, 11 फरवरी को 'इंडियन मार्केटिंग अवॉर्ड्स' (IMA) का 12वां संस्करण बड़े ही शानदार अंदाज में आयोजित किया गया।

1 week ago

जन्मदिन विशेष: ऐडवर्टाइजिंग व मार्केटिंग इंडस्ट्री में नया मानक तय कर रहे हैं हर्ष राजदान

आज डेंट्सु साउथ एशिया के सीईओ हर्ष राजदान का जन्मदिन है। वह ऐडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग इंडस्ट्री के ऐसे लीडर हैं, जिनकी सोच, काम करने का तरीका और नेतृत्व पूरे साउथ एशिया में लोगों को प्रेरित करता है।

06-February-2026


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

10 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

9 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

8 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

13 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

13 hours ago