होम / मार्केटिंग / गौरव वर्मा को सौंपी गई 'आजतक' के रेवेन्यू ऑपरेशंस की जिम्मेदारी
गौरव वर्मा को सौंपी गई 'आजतक' के रेवेन्यू ऑपरेशंस की जिम्मेदारी
इंडिया टुडे ग्रुप ने गौरव वर्मा को अंतरिम तौर पर आज तक के रेवेन्यू ऑपरेशंस की जिम्मेदारी सौंपी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
इंडिया टुडे ग्रुप ने गौरव वर्मा को अंतरिम तौर पर 'आजतक' के रेवेन्यू ऑपरेशंस की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नई भूमिका में वर्मा अब साउथ, वेस्ट और नॉर्थ रीजन के रेवेन्यू दायित्वों का नेतृत्व करेंगे और इन क्षेत्रों की टीमें सीधे उन्हीं को रिपोर्ट करेंगी।
यह फेरबदल ग्रुप की रणनीतिक प्राथमिकताओं को और स्पष्ट करने और व्यवसायिक वृद्धि को तेज करने की योजना के तहत किया गया है।
यह बदलाव ऐसे समय पर आया है जब राहुल शॉ अब स्टेज आज तक के विस्तार पर पूरी तरह फोकस करेंगे। उनके इस बदलाव के बाद वर्मा और शॉ की पूर्व रिपोर्टिंग टीमें अब सीधे सीनियर लीडरशिप को रिपोर्ट करेंगी।
ग्रुप का कहना है कि यह पुनर्गठन लंबी अवधि की सफलता को सुनिश्चित करने, आंतरिक ग्रोथ पाथ को मजबूत करने और कोर बिजनेस प्राथमिकताओं पर केंद्रित रहने की दिशा में एक अहम कदम है।
टैग्स