होम / मार्केटिंग / IDMA के मंच से EaseMyTrip के को-फाउंडर प्रशांत पिट्टी ने दिया सफलता का ये मूल मंत्र

IDMA के मंच से EaseMyTrip के को-फाउंडर प्रशांत पिट्टी ने दिया सफलता का ये मूल मंत्र

EaseMyTrip और Optimo के को-फाउंडर प्रशांत पिट्टी को 16वें इंडियन डिजिटल मार्केटिंग अवार्ड्स (IDMA) में Person of the Year के सम्मान से नवाजा गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

EaseMyTrip और Optimo के को-फाउंडर प्रशांत पिट्टी को 16वें इंडियन डिजिटल मार्केटिंग अवार्ड्स (IDMA) में Person of the Year के सम्मान से नवाजा गया। यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद पिट्टी ने अपनी 18 साल लंबी उद्यमशील यात्रा के अनुभव साझा करते हुए दर्शकों को अपने ‘मेंटल प्लेबुक’ से रूबरू कराया।

हार से सीखें, जीत से प्रेरणा लें: प्रशांत पिट्टी की सोच

अपने विचार साझा करते हुए प्रशांत पिट्टी ने बताया कि असफलताओं से सीखना जरूरी है, लेकिन असली प्रेरणा उस जीत से मिलती है जो आपकी पहचान बनाती है। उन्होंने अपनी सफलता को तीन मूल मंत्रों में समेटते हुए कहा, “पहला: जिज्ञासु बनिए, सतर्क नहीं। गलतियां कीजिए, जल्दी सीखिए, और जब मायने रखे तब जीतिए। एक जीत ही काफी है, दुनिया को आखिरी जीत ही याद रहती है।”

उन्होंने आदतों की ताकत को रेखांकित करते हुए कहा, “मैं कभी लगातार दो दिन जिम मिस नहीं करता।” पिट्टी के मुताबिक सफलता तीव्रता से नहीं, निरंतरता से मिलती है। तीसरा मंत्र: भीड़ से अलग सोचने से न डरें। 

‘असहमति नहीं, विश्वास है यह विपरीत सोच’

पिट्टी ने परंपरा के विरुद्ध सोचने की महत्ता को सिर्फ विरोध नहीं, बल्कि दृढ़ विश्वास बताया। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि जब उन्होंने EaseMyTrip पर मेडिकल इमरजेंसी में 100% रिफंड गारंटी की शुरुआत की, तब कई विश्लेषकों ने इसे जोखिम भरा कदम माना। लेकिन जल्द ही इस मॉडल को व्यापक स्वीकृति मिल गई और यह एक बदलावकारी पहल बन गई।

AI से बेंगलुरु ट्रैफिक को सुधारने की योजना

अपने नवीनतम प्रयास की जानकारी देते हुए पिट्टी ने बताया कि अब वह बेंगलुरु के ट्रैफिक को AI के ज़रिए बेहतर बनाने की कोशिश में जुटे हैं। इसके लिए उन्होंने गूगल के साथ साझेदारी की है, 1 करोड़ रुपये का निजी निवेश किया है और 600 से अधिक AI डेवलपर्स को वॉलंटियर के रूप में जोड़ लिया है।

उन्होंने कहा, “भारत पीछे दौड़कर नहीं जीत सकता, हमें अपनी शर्तों पर जीतना होगा।”

व्यवसाय नहीं, दृष्टिकोण बदल रहे हैं प्रशांत पिट्टी

आज पिट्टी केवल कंपनियां नहीं बना रहे हैं, बल्कि व्यवसायियों के जोखिम, कार्य और तरक्की के प्रति दृष्टिकोण को भी बदल रहे हैं। वह सुर्खियां बटोरने के लिए नहीं, बल्कि एक स्पष्ट सोच के साथ काम कर रहे हैं- “साहसी बनो, सोच समझकर निर्णय लो और परिणाम अपने आप बोलेगा।”


टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital का SME IPO जल्द होगा लॉन्च, कंपनी जुटाएगी ₹80.11 करोड़

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited अपना SME आईपीओ लॉन्च करने जा रही है।

5 days ago

Spalba में तनिमा त्रिपाठी की एंट्री, संभालेंगी क्रिएटिव स्ट्रैटेजी की कमान

मीडिया और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। तनिमा त्रिपाठी को Spalba में स्ट्रैटेजी एंड कॉन्सेप्ट्स की क्रिएटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है

1 week ago

भारत-पाक मैच बना महाइवेंट: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे विज्ञापन के दाम

टी20 विश्व कप में भारत-पाक मुकाबले से पहले विज्ञापन दरें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। कंपनियां करोड़ों दर्शकों तक पहुंचने के लिए भारी खर्च कर रही हैं, जिससे क्रिकेट के साथ व्यापार भी तेज हो गया है।

1 week ago

IMA 2025 का भव्य आयोजन, मार्केटिंग जगत के बेस्ट प्लेयर्स को मिला सम्मान

मुंबई में बुधवार, 11 फरवरी को 'इंडियन मार्केटिंग अवॉर्ड्स' (IMA) का 12वां संस्करण बड़े ही शानदार अंदाज में आयोजित किया गया।

1 week ago

जन्मदिन विशेष: ऐडवर्टाइजिंग व मार्केटिंग इंडस्ट्री में नया मानक तय कर रहे हैं हर्ष राजदान

आज डेंट्सु साउथ एशिया के सीईओ हर्ष राजदान का जन्मदिन है। वह ऐडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग इंडस्ट्री के ऐसे लीडर हैं, जिनकी सोच, काम करने का तरीका और नेतृत्व पूरे साउथ एशिया में लोगों को प्रेरित करता है।

06-February-2026


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

10 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

14 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

14 hours ago