होम / मार्केटिंग / भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने दी ओम्निकॉम को इंटरपब्लिक ग्रुप के अधिग्रहण की मंजूरी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने दी ओम्निकॉम को इंटरपब्लिक ग्रुप के अधिग्रहण की मंजूरी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने ओम्निकॉम ग्रुप इंक (Omnicom Group Inc.) द्वारा द इंटरपब्लिक ग्रुप ऑफ कंपनिज इंक. (Interpublic Group of Companies) के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने ओम्निकॉम ग्रुप इंक (Omnicom Group Inc.) द्वारा द इंटरपब्लिक ग्रुप ऑफ कंपनिज इंक. (Interpublic Group of Companies) के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। यह सौदा ओम्निकॉम द्वारा IPG के पूर्ण नियंत्रण के अधिग्रहण से संबंधित है।

मर्जर एग्रीमेंट के तहत, ओम्निकॉम की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी EXT Subsidiary Inc. (जिसे Omnicom Merger Sub कहा गया है) का विलय IPG में किया जाएगा। इस विलय के बाद, ओम्निकॉम मर्जर सब अस्तित्व में नहीं रहेगा और IPG एक जीवित इकाई के रूप में ओम्निकॉम की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी।

इस साल मार्च में, ओम्निकॉम ने CCI के समक्ष इस अधिग्रहण के लिए कॉम्बिनेशन नोटिस दाखिल किया था।

ओम्निकॉम एक न्यूयॉर्क स्थित कंपनी है, जो वैश्विक स्तर पर मार्केटिंग और सेल्स सॉल्यूशंस प्रदान करती है। इसके अंतर्गत ब्रांड विज्ञापन, कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट, मीडिया प्लानिंग और बाइंग, पब्लिक रिलेशंस और विशेषीकृत कम्युनिकेशन सेवाएं शामिल हैं। ओम्निकॉम मर्जर सब, डेलावेयर के कानूनों के अंतर्गत स्थापित एक सहायक इकाई है, जिसे विशेष रूप से इस विलय प्रक्रिया के लिए बनाया गया है।

वहीं, इंटरपब्लिक ग्रुप (IPG) भी डेलावेयर स्थित एक प्रमुख कंपनी है, जो मीडिया प्लानिंग व बाइंग, डेटा और एंगेजमेंट सॉल्यूशंस, इंटीग्रेटेड ऐडवर्टाइजिंग, क्रिएटिव सेवाओं, पब्लिक रिलेशंस और एक्सपीरिएंशल मार्केटिंग जैसी सेवाएं देती है।

इससे पहले, ओम्निकॉम और इंटरपब्लिक दोनों कंपनियों ने अपनी-अपनी स्पेशल मीटिंग ऑफ स्टॉकहोल्डर्स के दौरान ऐलान किया था कि 90% से अधिक शेयरधारकों ने इस विलय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इस कॉम्बिनेशन को मार्केटिंग और मीडिया कम्युनिकेशन उद्योग में एक बड़े वैश्विक गठजोड़ के रूप में देखा जा रहा है, जो आने वाले समय में इस क्षेत्र के परिदृश्य को काफी हद तक प्रभावित कर सकता है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

YAAP Digital का SME IPO जल्द होगा लॉन्च, कंपनी जुटाएगी ₹80.11 करोड़

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited अपना SME आईपीओ लॉन्च करने जा रही है।

5 days ago

Spalba में तनिमा त्रिपाठी की एंट्री, संभालेंगी क्रिएटिव स्ट्रैटेजी की कमान

मीडिया और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। तनिमा त्रिपाठी को Spalba में स्ट्रैटेजी एंड कॉन्सेप्ट्स की क्रिएटिव डायरेक्टर नियुक्त किया गया है

1 week ago

भारत-पाक मैच बना महाइवेंट: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे विज्ञापन के दाम

टी20 विश्व कप में भारत-पाक मुकाबले से पहले विज्ञापन दरें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। कंपनियां करोड़ों दर्शकों तक पहुंचने के लिए भारी खर्च कर रही हैं, जिससे क्रिकेट के साथ व्यापार भी तेज हो गया है।

1 week ago

IMA 2025 का भव्य आयोजन, मार्केटिंग जगत के बेस्ट प्लेयर्स को मिला सम्मान

मुंबई में बुधवार, 11 फरवरी को 'इंडियन मार्केटिंग अवॉर्ड्स' (IMA) का 12वां संस्करण बड़े ही शानदार अंदाज में आयोजित किया गया।

1 week ago

जन्मदिन विशेष: ऐडवर्टाइजिंग व मार्केटिंग इंडस्ट्री में नया मानक तय कर रहे हैं हर्ष राजदान

आज डेंट्सु साउथ एशिया के सीईओ हर्ष राजदान का जन्मदिन है। वह ऐडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग इंडस्ट्री के ऐसे लीडर हैं, जिनकी सोच, काम करने का तरीका और नेतृत्व पूरे साउथ एशिया में लोगों को प्रेरित करता है।

06-February-2026


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

5 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

4 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

3 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

8 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

8 hours ago