होम / मार्केटिंग / अनीता कोटवानी ने डेंट्सु साउथ एशिया की चीफ क्लाइंट ऑफिसर का छोड़ा पद
अनीता कोटवानी ने डेंट्सु साउथ एशिया की चीफ क्लाइंट ऑफिसर का छोड़ा पद
अनीता के करियर की शुरुआती पारी दैनिक भास्कर ग्रुप से हुई थी, जहां उन्होंने उत्तर भारत के नए बाजारों में ब्रैंड लॉन्च, सेल्स स्ट्रेटेजी, डेटा एनालिसिस और मार्केट एक्सपैंशन पर काम किया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago
अनीता कोटवानी ने डेंट्सु साउथ एशिया में चीफ क्लाइंट ऑफिसर का पद छोड़ दिया है। इस खबर की पुष्टि कंपनी से जुड़े सूत्रों ने 'एक्सचेंज4मीडिया' से की है।
अनीता ने 2020 में Carat India की सीईओ के तौर पर डेंट्सु जॉइन किया था। उस समय एजेंसी को डिजिटल बदलाव, बदलती क्लाइंट जरूरतें और बढ़ती प्रतिस्पर्धा जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। मार्च 2023 में उन्हें सीईओ, मीडिया साउथ एशिया बनाया गया, जहां उन्होंने Carat, iProspect, dentsu X, Posterscope और Amplifi का नेतृत्व किया और डेंट्सु की मीडिया पेशकश को डिजिटल-फर्स्ट और इंटीग्रेटेड बनाने पर काम किया।
इस साल की शुरुआत में जब वह चीफ क्लाइंट ऑफिसर बनीं, तो उनके काम का दायरा और बढ़ गया। अब उनका फोकस ग्रुप-लेवल क्लाइंट पार्टनरशिप, क्रिएटिव, मीडिया, CXM, ब्रैंड एक्सपीरियंस, रिटेल और स्पोर्ट्स-गेमिंग-एंटरटेनमेंट (SGE) पर था। इसके साथ ही उन्होंने इंटीग्रेटेड सॉल्यूशंस को मजबूत करना और प्रमुख बाजारों में ग्रोथ बढ़ाना भी संभाला।
अनीता ने डेंट्सु से पहले माइंडशेयर इंडिया में 15 साल से ज्यादा समय बिताया, जहां उन्होंने सीनियर लीडरशिप रोल्स निभाए और राष्ट्रीय स्तर पर नए बिजनेस को संभाला। उन्होंने बड़े-बड़े क्लाइंट्स को मैनेज करने में अहम भूमिका निभाई और FMCG, एंटरटेनमेंट, बैंकिंग-फाइनेंस (BFSI) और बड़े कारोबारी समूहों जैसी बड़ी कंपनियों के महत्वपूर्ण अकाउंट्स को संभाला।
इसके अलावा उन्होंने Initiative (Lintas Media Group) में भी बड़े क्लाइंट्स जैसे Unilever, Videocon और Bombay Dyeing के लिए काम किया और मीडिया ऑप्टिमाइजेशन टूल्स और रिसर्च मॉडल तैयार करने में योगदान दिया।
अनीता के करियर की शुरुआती पारी दैनिक भास्कर ग्रुप से हुई थी, जहां उन्होंने उत्तर भारत के नए बाजारों में ब्रैंड लॉन्च, सेल्स स्ट्रेटेजी, डेटा एनालिसिस और मार्केट एक्सपैंशन पर काम किया।
इस खबर पर अनीता कोटवानी और हर्षा रजदान से उनका पक्ष जानने के लिए 'एक्सचेंज4मीडिया' ने उनसे कई बार कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, लेकिन इस खबर के पब्लिश होने तक फिलहाल कोई कॉन्टैक्ट नहीं सका है।
टैग्स