होम / मार्केटिंग / ABP नेटवर्क की पूर्व नेशनल सेल्स डायरेक्टर पारुल कामरा ने जॉइन किया UCS मीडिया
ABP नेटवर्क की पूर्व नेशनल सेल्स डायरेक्टर पारुल कामरा ने जॉइन किया UCS मीडिया
UCS मीडिया ग्लोबल स्पोर्ट्स इकोसिस्टम के केंद्र में स्थित है और पारंपरिक स्पोर्ट्स मार्केटिंग से परे बहु-आयामी समाधान प्रदान करता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
एबीपी नेटवर्क में वाइस प्रेजिडेंट व नेशनल सेल्स डायरेक्टर के रूप में अपनी भूमिका निभा चुकीं पारुल कामरा ने UCS मीडिया में डायरेक्टर के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने इस खबर को लिंक्डइन पर साझा किया है।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "हर नई शुरुआत अपने साथ विकास, चुनौतियां और असीम संभावनाओं का वादा लेकर आती है। UCS मीडिया में डायरेक्टर के रूप में इस रोमांचक नई भूमिका को संभालने के लिए उत्साहित हूं। यह कंपनी ग्लोबल स्पोर्ट्स बिजनेस के परिदृश्य को नए आयाम दे रही है।"
कामरा ने आगे लिखा, "मैं इस यात्रा में रणनीतिक सोच, नेतृत्व और सार्थक प्रभाव पैदा करने के अपने जुनून को लाने के लिए उत्सुक हूं। अपने मेंटर्स, साथियों और दोस्तों के समर्थन और प्रोत्साहन के लिए आभारी हूं क्योंकि मैं इस नई चुनौती को स्वीकार कर रही हूं।"
UCS मीडिया ग्लोबल स्पोर्ट्स इकोसिस्टम के केंद्र में स्थित है और पारंपरिक स्पोर्ट्स मार्केटिंग से परे बहु-आयामी समाधान प्रदान करता है। यह कंपनी क्रिकेट और फुटबॉल जैसे खेलों में प्रभावशाली ब्रैंड लॉन्च करने से लेकर, ब्रॉडकास्टर्स और फेडरेशंस के साथ सार्थक साझेदारी स्थापित करने तक, इनोवेशन व ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
पारुल कामरा की इस नई भूमिका से स्पोर्ट्स बिजनेस में और अधिक इनोवेशन और ग्रोथ की उम्मीद की जा रही है।
टैग्स