होम / / 'अखबार आज पाठक की जरूरत नहीं बल्कि आदत की वजह से खरीदा जाता है’

'अखबार आज पाठक की जरूरत नहीं बल्कि आदत की वजह से खरीदा जाता है’

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आज हिंदी का ह्रास और पत्रकारिता का अवमूल्यन हो रहा है। अखबार आज पाठक की जरूरत नहीं बल्कि आदत की वजह से खरीदा जाता है। ये बात हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए जाने-माने टिप्पणीकार, पद्मश्री प्रोफेसर पुष्पेश पंत ने कही। संगोष्ठी में मुख्य वक

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। आज हिंदी का ह्रास और पत्रकारिता का अवमूल्यन हो रहा है। अखबार आज पाठक की जरूरत नहीं बल्कि आदत की वजह से खरीदा जाता है। ये बात हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में बोलते हुए जाने-माने टिप्पणीकार, पद्मश्री प्रोफेसर पुष्पेश पंत ने कही। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर जेएनयू के पूर्व प्रोफेसर पुष्पेश पंत ने कहा कि वर्तमान में मीडिया की विश्वसनीयता घट रही है, जो कि चिन्तनीय है। यह लड़ाई अकेले पत्रकार की नही है बल्कि इसके लिए पूरे समाज को बदलना होगा। उन्होंने कहा कि हिंदी अखबारों में धीरे-धीरे पाठ्य सामग्री भी कम हो रही है, इससे हिंदी पत्रकारिता को नुकसान हो रहा है। प्रो.पंत ने हिंदी अखबारों में अंग्रेजी के लेखकों के अनुदित कॉलम पर भी सवाल उठाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रोफेसर नागेश्वर राव ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता को पाठकों को भी ध्यान में रखकर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो समाचार पत्र पाठकों के अनुरूप नही ढल पाए वह सफल नही हो सके, इसलिए समाचार पत्र को पाठकों के अनुरूप चलना चाहिए। प्रो. राव ने कहा कि दूरस्थ्य शिक्षा ने हिंदी पत्रकारिता को आगे बढ़ाने में काफी सहयोग दिया है। दूरस्थ्य शिक्षा कम पैसे में बेहतर शिक्षा देने का प्रयास कर रही है। पत्रकारिता विभाग के निदेशक प्रो. गोविन्द सिंह ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के महत्व के बारे बताया। उन्होंने कहा कि आज समाचार पत्रों का विस्तार तो हो रहा है, लेकिन उस विस्तार को संभाल पाने की हमारी तैयारी नही है। साथ ही चुनौतिया भी कहीं अधिक बढ़ी हैं और व्यावसायीकरण हावी हो गया है। कार्यक्रम में ‘हिन्दुस्तान’ अखबार के स्थानीय संपादक योगेश राणा ने कहा कि आज हिंदी भाषी राज्यों में पत्रकारों पर हमले की घटनाएं बढ़ रही है, जो कि चिन्ताजनक है। उन्होंने कहा कि अखबारों का स्वरूप बदल रहा है अखबार से साहित्य संस्कृति खत्म हो रही है। हमें न्यू मीडिया के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए। संगोष्ठी के दौरान ‘अमर उजाला’ के संपादक अनूप वाजपेयी ने कहा कि इस दिवस को उत्सव के रूप में मनाना चाहिए। नई चुनौतियों के साथ नया एजेंडा तय करना चाहिए। उन्होंने कहा पत्रकारिता एक कठिन विधा है इसमें पककर जो तैयार होते है, वह ही सफल पत्रकार बन पाते है। वहीं ‘आधारशिला’ पत्रिका के संपादक दिवाकर भट्ट ने कहा कि आज की पत्रकारिता की व्यवसायिक चुनौतियां है, हमें लोगों का विश्वास कायम रखना है तो निष्पक्ष पत्रकारिता करनी होगी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अध्यापक और पत्रकारगण मौजूद थे।   समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हिंदी अखबारों के सामने जनसरोकार की पत्रकारिता बड़ी चुनौती है: वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष चतुर्वेदी

एक तो हिंदी अखबारों ने जनसरोकार की पत्रकारिता करना बंद कर दिया है, लोगों से जुड़े मुद्दे उठाना बंद कर दिया है...

30-May-2017

हिंदी अखबारों के लिए विश्वसनीयता बचाना ही चुनौती है: राजीव सचान, एसोसिएट एडिटर, दैनिक जागरण

आज भी देश की बड़ी आबादी हिंदी भाषा ही समझती है, ऐसे में हिंदी मीडिया विशेषकर हिंदी अखबार ही उनके लिए सूचना पाने का जरिया होते हैं...

30-May-2017

हिंदी पत्रकारों को इस समय का फायदा उठाना चाहिए, बोले हरवीर सिंह, संपादक, आउटलुक(हिंदी)

मेरा मानना है कि हिंदी पत्रकारिता मजबूत तौर पर खड़ी है और कहीं भी इसके सर्वाइवल पर कोई सवाल नहीं है

30-May-2017

न रुकी, न रुकेगी हिंदी पत्रकारिता: शशि शेखर, प्रधान संपादक, हिन्दुस्तान

‘लोकतंत्र के लिए जितनी जरूरी स्वस्थ राजनीति है, उतनी ही जरूरत स्वतंत्र पत्रकारिता की है। अपनी इस आजादी के लिए हम जूझते आए हैं, आगे भी जूझते रहेंगे। कुछ दिक्कतें जरूर हैं, पर रास्ते की दुश्वारियों की न हमारे पुरखों ने परवाह की, न हम करेंगे।’ हिंदी दैनिक अखबार हिन्दुस्तान में अपने आलेख के जरिए ये कहना है वरिष्ठ पत्रकार और हिन्दुस्तान अखबार के समूह सं

30-May-2016

क्या यही हिंदी पत्रकारिता का ‘स्वर्णयुग’ है?

आनंद प्रधान ।। क्या 188 साल की भरी-पूरी उम्र में कई उतार-चढ़ाव देख चुकी हिंदी पत्रकारिता का यह ‘स्वर्ण युग’ है? जाने-माने संपादक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने बहुत पहले 8

30-May-2016


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

2 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago