होम / साक्षात्कार / निष्पक्षता के नाम पर 'तटस्थता' वाली एंकरिंग नहीं करता हूं: रोहित सरदाना

निष्पक्षता के नाम पर 'तटस्थता' वाली एंकरिंग नहीं करता हूं: रोहित सरदाना

देश में टेलिविजन न्यूज इंडस्ट्री को नई दिशा देने और इसे नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया।।

देश में टेलिविजन न्‍यूज इंडस्‍ट्री को नई दिशा देने और इंडस्‍ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए 16 फरवरी को नोएडा के होटल रेडिसन ब्लू में ‘एक्‍सचेंज4मीडिया न्‍यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) दिए गए। इनबा का यह 11वां एडिशन था और इस अवसर पर आयोजित समारोह में कई पैनल डिस्कशन भी हुए। ऐसे ही एक पैनल का विषय ‘क्या हमारे एंकर्स प्रवक्ताओं की तरह बनते जा रहे हैं?’ (Are our anchors becoming the new Spokesperson? ) रखा गया था, जिसमें मीडिया के दिग्गजों ने अपने विचार व्यक्त किए।

‘द हिन्दू’ (The Hindu)  के डिप्टी एडिटर संदीप फुकन ने बतौर सेशन चेयर इसे मॉडरेट किया। इस पैनल डिस्कशन में ‘जी बिजनेस’ (Zee Business) के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी, ‘आजतक’ (AajTak) के एडिटर रोहित सरदाना ’टाइम्स नाउ’ (Times Now) की एंकर प्रीति दहिया, ‘रिपब्लिक टीवी’ (Republic TV) की सीनियर एडिटर दीप्ति सचदेवा, ‘न्यूज एक्स’ (News X) के मैनेजिंग एडिटर रिषभ गुलाटी और ‘विऑन’ (WION) की एसोसिएट एडिटर पलकी शर्मा,शामिल थे।

संदीप फुकन द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या हमारे एंकर्स प्रवक्ताओं की तरह बनते जा रहे हैं? ‘आजतक’ के एडिटर रोहित सरदाना का कहना था, ‘मुझे लगता है कि एंकर उस आदमी की भावना का प्रवक्ता होता है, जो उसे अपने सामने टीवी पर देखता है। हर समय यदि एंकर सामने वाले को बेवकूफ समझकर खुद का ज्ञान बखार रहा हो और अपने आपको ज्ञानी साबित करने की कोशिश कर रहा हो, तो आज के समय में वह ऑडियंस से कनेक्ट नहीं कर पाता है। आज के समय में कोई भी आदमी ‘मन की बात’ भी बहुत देर तक तभी सुनता है, जब आप उसके मन की बात कहें। केवल अपने मन की बात कहते रहेंगे तो वह बहुत देर तक आपसे कनेक्ट नहीं करेगा।’

उन्होंने कहा, ‘यदि देश के लोगों के मूड की बात करें तो दो दिन से हम देश के तमाम रंग दिखा रहे हैं। पुलवामा की घटना के बाद कहीं पर गम है, कहीं पर गुस्सा है, कहीं पर नाराजगी है तो कहीं पर विरोध-प्रदर्शन हो रहा है। इन चीजों को अपने चैनल पर दिखाते समय यदि हम इन सब बातों से कनेक्ट करने की कोशिश करते नहीं दिखेंगे तो सामने वाला कुछ समझ ही नहीं पाएगा। ऐसे में वह समझेगा कि या तो हम खुद कंफ्यूज हैं अथवा उसे कंफ्यूज करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में कोई यदि मुझसे कहे कि तुम तो वॉर पर केंद्रित हो, तो बता दूं कि जिसने अपने घर का बच्चा खो दिया है, जिसकी सगाई हुई थी और उसकी लाश भी इस बात से पहचानी गई कि उसकी एक उंगली में अंगूठी थी और बाकी की बॉडी नहीं मिली, उस जवान के माता-पिता और होने वाली बीवी कह रहे हैं कि हमें लाश नहीं चाहिए बल्कि बदला चाहिए। यदि मैं यह भावना देश को दिखा रहा हूं अथवा बता रहा हूं तो क्या मैं किसी राजनीतिक पार्टी का प्रवक्ता हूं। नहीं, ऐसा नहीं है। मैं तो उस परिवार का अथवा हर उस व्यक्ति का प्रवक्ता हूं, जो उस भावना को महसूस कर रहा है।’

एक उदाहरण देते हुए रोहित सरदाना ने कहा, ‘यदि हम दो लोगों को एक कमरे में बंद कर दें जो आपस में लड़ रहे हैं। इनमें एक कह रहा है कि बाहर बारिश हो रही है, जबकि दूसरा कह रहा है कि बारिश नहीं हो रही बल्कि धूप निकल रही है। ऐसे में वो टीवी के माध्यम से मेरे पास आते हैं तो मेरा काम तो यह है कि खिड़की खोलकर बता दूं कि बाहर बारिश हो रही है अथवा धूप है। एंकर का काम यह थोड़े ही है कि वह कहे कि दोनों तथ्य आपके सामने ऱख रहा हूं। एक कह रहा है कि धूप है और दूसरा कह रहा है कि बारिश है। अब आप दोनों तय कर लीजिए कि क्या सही है। ऐसे में उन लोगों का तो यही कहना होगा कि हमने सच पता करने के लिए ही तो टीवी खोला था।‘

रोहित सरदाना का यह भी कहना था, ‘अभी तक हम निष्पक्षता के नाम पर तटस्थता की पैरवी करते आए हैं। जबकि ये दोनों अलग-अलग चीज हैं। तटस्थता का मतलब तो ये है कि मैं जाकर कुछ भी उठा लाऊं और बिना सोच-समझे टीवी के जरिये दर्शकों को वह सूचना प्रेषित कर दूं कि आप देख लीजिए क्या सही है और क्या गलत। जबकि निष्पक्षता का मतलब ये है कि मैं सारी चीजें देखूं, समझूं, महसूस करूं और उसके बाद आपको बताऊं कि मुझे क्या ठीक लगा। यदि किसी भावना को अपनी आवाज देना और उसे जनता तक पहुंचाना और निष्पक्षता को सही तरह से सामने रख देना किसी का प्रवक्ता बनना होता है तो देश के लोगों के लिए इस तरह का प्रवक्ता बनने में मुझे कोई आपत्ति नहीं है, जो मुझे टीवी पर देखते हैं और मुझ पर भरोसा करते है। वे लोग टीवी इसलिए देखते हैं कि आखिर देखें कि इस मामले में इनका क्या नजरिया है?

उन्होंने कहा, ‘दूसरे एंकर्स के बारे में तो नहीं कह सकता, लेकिन मैं तो आमतौर पर सिर्फ एक-डेढ़ घंटे के लिए टीवी पर आता हूं। वो एक घंटा उस दिन के विषय के हिसाब से तय होता है। ऐसे में सामने वाले को भी पता होता है कि शो में किसके साथ किस तरह के सवाल जवाब होने हैं। ऐसे में जिसे पता होता है कि आज उसका ‘बैंड’ बजने वाला है तो वह यह पहले से तय करके आता है कि ज्यादा होने पर कह देंगे कि एंकर तो राजनीतिक पार्टी के प्रवक्ता की तरह बात कर रहा है। ऐसे में राजनीतिक दल एंकर्स पर दूसरी पार्टियों का प्रवक्ता होने का आरोप लगाते हैं। वरिष्ठ पत्रकार एन. राम की चिट्ठी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी कुछ छपा है, लेकिन उन्ही एन. राम की पिछली स्टोरी को लेकर वही नेता कितनी तारीफ करते रहे होंगे। दर्शक सब चीजों को समझते हैं। उन्हें पता होता कि यदि आज शो का मुद्दा ये है तो इसमें क्या होने वाला है।’

नीचे दिए गए विडियो पर क्लिक कर आप इस पूरी चर्चा को देख सकते हैं-


टैग्स आजतक रोहित सरदाना इनबा अवॉर्ड्स न्यूजनेक्स्ट कॉन्फ्रेंस
सम्बंधित खबरें

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

1 day ago

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

1 day ago

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025

इस माहौल में पत्रकारिता की क्रेडिबिलिटी बचाना ही सबसे बड़ी चुनौती है: संजय कपूर

‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ के नवनिर्वाचित प्रेजिडेंट संजय कपूर का कहना है, हमारी कोशिश रहेगी कि हम सरकार और संवैधानिक संस्थानों के साथ संवाद स्थापित करें और मीडिया की ‘सेहत’ बेहतर करें।

01-December-2025


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

7 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

14 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

4 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

14 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

15 hours ago