होम / साक्षात्कार / टीवी न्यूज में खबरों के बीच में ही फिल्मी गाने दिखने लगते हैं: राहुल देव, वरिष्ठ पत्रकार

टीवी न्यूज में खबरों के बीच में ही फिल्मी गाने दिखने लगते हैं: राहुल देव, वरिष्ठ पत्रकार

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरोे ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">भारत में आधुनिक टेलिविजन पत्रकारिता के जनक और 'आजतक' के संस्थापक संपादक रहे स्वर्गीय सुरेन्द्र प्रताप सिंह (एसपी सिंह) की याद में दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 26 जून को 'मीडिया खबर कॉन्क्लेव' और एसपी सिंह स्मृति व्याख्यान का आयोजन

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरोे ।।

भारत में आधुनिक टेलिविजन पत्रकारिता के जनक और 'आजतक' के संस्थापक संपादक रहे स्वर्गीय सुरेन्द्र प्रताप सिंह (एसपी सिंह) की याद में दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 26 जून को 'मीडिया खबर कॉन्क्लेव' और एसपी सिंह स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान ‘हैशटैग की पत्रकारिता और खबरों की बदलती दुनिया’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन भी किया गया।

‘हैशटैग की पत्रकारिता और खबरों की बदलती दुनिया’ विषय पर बोलते हुए वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव ने कहा, ‘ हिंदी पत्रकारिता में हैशटैग का इस्तेमाल कम होता है। कई हिंदी पत्रकारों को नहीं मालूम कि ये # क्या है। हिंदी पत्रकार ट्विटर की अपेक्षा फेसबुक का ज्यादा प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा जमीन की खबरों और लोंगो का मन जानने का एक नया और जबरदस्त माध्यम है हैशटैग। इसके जरिए ज्यादा व्यापक और भागीदारी वाली खबरों को, फिर चाहे वह किसी भी मुद्दे पर हो, हम लोगों को जोड़ सकते हैं जो हम टेलिविजन और अखबार में नहीं कर सकते। ट्विटर और फेसबुक आज इतनी बड़ी ताकत बन गए हैं कि युवा लोगों का समय और मन दोनों ही उसने अपने वश में कर लिया है।’ उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के आने से हमें कई नए विचारक-लेखक मिले हैं। इसके जरिए बात रखने का एक ऐसा औजार मिला है, जिसके चलते बड़े लोगों को जवाबदेह होना पड़ रहा है। सोशल मीडिया तमाम सेलिब्रिटीज पर दवाब भी बनाता रहता है।

सोशल मीडिया के संदर्भ में उन्होंने कहा कि हैशटैग की बड़ी दिक्कत है यह कि वह व्यक्ति की वस्तुनिष्ठता को प्रतिबिंबित नहीं करता, लेकिन यदि पत्रकारिता में सोशल मीडिया का इस्तेमाल यदि  सचेत होकर किया जाए तो ये उपयोगी सिद्ध होगा।

क्या आज सोशल मीडिया न्यूज रूम पर हावी हो रहा है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कई तरह के कंटेंट होते हैं, जिनमें चुटुकलें भी होते हैं क्या ये सब हमारी सुर्खिया बनते हैं, नहीं। आज जो न्यूज रूम सुर्खियां हैशटैग के माध्यम से बना रहे हैं वो एक अलग जरिया है। इसका मतलब ये नहीं संपादक की भूमिका खत्म हो गई। संपादक और पत्रकारों के विवेक का इस्तेमाल आज भी हो रहा है।

साथ ही उन्होंने कहा कि जहां आज अंग्रेजी के अधिकतर चैनल प्राइम टाइम के समय बहस कराते हैं, तो हिंदी के कुछ चेनलों को छोड़़कर कई उस समय सौ खबरें, बीस मिनट में बीस खबरें जैसे शो चलाते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी और अंग्रेजी मीडिया में काफी फर्क है चाहे वे  विषयों के चयन का हो या शब्द चयन का।

हिंदी चैनलों ने खबर और मनोरंजन का घालमेल बनाया है। भारत में ही खबरों के बीच गाना चलाया जाता है। मानसून की खबर हो या भारत-पाक की, खबरों के पैकेज में फिल्मी गानेंं ठूंस दिए जाते हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

19-February-2026

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

17-February-2026

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

17-February-2026

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

11 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

19 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

8 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

21 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

9 hours ago