होम / साक्षात्कार / पत्रकारिता में सतयुग लाना संपादकों की जिम्मेदारी है, उन्हें निभानी होगी: सईद अंसारी

पत्रकारिता में सतयुग लाना संपादकों की जिम्मेदारी है, उन्हें निभानी होगी: सईद अंसारी

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हैशटैग जर्नलिज्म के विषय पर आयोजित कार्यक्रम में ‘आजतक’ के मशहूर न्यूज एंकर सईद अंसारी ने कहा कि क्या ट्विटर पत्रकारिता इस देश के गांव का प्रतिनिधित्व करती है? क्या अपनी बात को शब्दों की बहुत कम सीमा में बांधना सही है?

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

हैशटैग जर्नलिज्म के विषय पर आयोजित कार्यक्रम में ‘आजतक’ के मशहूर न्यूज एंकर सईद अंसारी ने कहा कि क्या ट्विटर पत्रकारिता इस देश के गांव का प्रतिनिधित्व करती है? क्या अपनी बात को शब्दों की बहुत कम सीमा में बांधना सही है?

क्या ट्विटर के स्टेटस किसी भी व्यक्ति के विचार को व्यक्त करे के लिए पर्याप्त है? क्या तीन करोड़ ट्विटर अकाउंटधारी सवा सौ करोड़ की आबादी की आवाज बन पा रहे हैं? यदि आवाज है तो किसी व्यक्ति का स्टेटस क्यों ट्रेंड नहीं करता। दरअसल ये बहुत ही एलीट, सिलेब्रेटी का माध्यम है। हालांकि हम इसकी जरूरत को नकार नहीं सकते। बुलेटिन के बीच में हमें भी कई बार किसी की ट्वीट को शामिल करना होता है और खबरें वहां से दूसरी दिशा में मुड़ती है। ट्विटर पर जो ट्रेंड हो रहा है, वो मेनस्ट्रीम मीडिया में बतौर खबर शामिल किया जा रहा है लेकिन कभी आपने देखा है कि किसी सामान्य व्यक्ति की कोई खबर ट्रेंड कर रही हो? आप लाख तर्क देते रहिए कि इससे लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हो रही है लेकिन क्या ये सचमुच इतना मासूम माध्यम है? जिस तरह आजकल ट्विटर पर ट्रॉलिंग हो रही हैं, वे निंदनीय है। सोशल मीडिया ने बंदर के हाथ में उस्तरा देने वाली कहावत चरितार्थ कर दी है।

बड़ी बात ये है कि टीवी पत्रकार सईद अंसारी उन कुछ ही पत्रकारों में शुमार है जो कि सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म- फेसबुक, ट्विटर या वॉट्सऐप का प्रयोग नहीं करते हैं।

टीवी पत्रकार सईद अंसारी ने पत्रकारिता के गिरते स्तर पर कहा कि कई संपादकों ने यहां कहा कि पत्रकारिता घटिया हो रही है, इसके कई कारण और मजबूरियां भी गिनाई गई है, पर मेरा मानना है कि पत्रकारिता का सतयुग आना चाहिए और ये जिम्मेदारी वरिष्ठ संपादकों को उठानी ही होगी। कीवर्ड जर्नलिज्म कतई को कतई सही नहीं ठहराया जा सकता है। पत्रकारिता में गंदगी के साथ नहीं जिया जा सकता है, इसकी सफाई का जिम्मा उठाना ही होगा। सोचना होगा कि कहीं नेता-अभिनेता मीडिया का प्रयोग अपने फायदे के लिए करके मीडिया को ही मूर्ख तो नहीं बना रहे हैं। जो सरोकार की पत्रकारिता पढ़ी है, वही करनी ही होगी।

    समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

19-February-2026

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

17-February-2026

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

17-February-2026

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

10 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

18 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

7 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

20 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

8 hours ago