होम / साक्षात्कार / खोटा सिक्का असली के नाम पर ही चलता है, राष्ट्रवादी चोचलावादी हैं: संतोष भारतीय
खोटा सिक्का असली के नाम पर ही चलता है, राष्ट्रवादी चोचलावादी हैं: संतोष भारतीय
देश के शीर्ष पत्रकारों में शुमार और ‘चौथी दुनिया’ के प्रधान संपादक संतोष भारतीय...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
देश के शीर्ष पत्रकारों में शुमार और ‘चौथी दुनिया’ के प्रधान संपादक संतोष भारतीय का कहना है कि उनके जमाने में पत्रकार ‘जनतावादी’ हुआ करते थे। दरअसल, एक बातचीत के दौरान समाचार4मीडिया डॉट कॉम के संपादकीय प्रभारी अभिषेक मेहरोत्रा ने संतोष भारतीय से ये जानना चाहा था कि क्या उनके जमाने में पत्रकार राष्ट्रवादी हुआ करते थे?
उनका कहना था कि राष्ट्रवाद का जुमला तो सिर्फ छह साल पुराना है, उससे पहले इस तरह कुछ होता ही नहीं था। जो लोग ये दावा करते थे कि वे राष्ट्रवादी हैं, उन्हें चोचलावादी कहा जाता था। कहा जाता था कि ऐसे लोगों को न जिंदगी की सच्चाई का पता है और न जनता की सच्चाई का पता है।’
इस दौरान संतोष भारतीय का कहना था, ‘देशभक्ति’ और ‘राष्ट्रवाद’ दोनों में काफी अंतर है। देशभक्ति से आशय देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करना होता है। राष्ट्रभक्ति के नाम से देश के खिलाफ काम करने वाले लोग जेल में हैं और पिछले चार साल में बहुत सारे लोग राष्ट्रवादी होने का दंभ भरने वाले लोगों के हुजूम से ही पकड़े गए हैं। ये लोग पाकिस्तान के लिए कॉल सेंटर चलाते थे। ऐसे लोग राष्ट्रभक्ति के नाम पर देशद्रोह करते हैं। ऐसे देशद्रोही राष्ट्रभक्ति का मुखौटा पहनकर देश के खिलाफ काम करते हैं।’ आखिर में अपनी बात पर जोर देते हुए संतोष भारतीय का यह भी कहना था कि बाजार में खोटा सिक्का असली सिक्के के नाम पर ही चलता है।
संतोष भारतीय के साथ बातचीत के विडियो को आप यहां देख सकते हैं-
टैग्स संतोष भारतीय अभिषेक मेहरोत्रा