होम / साक्षात्कार / आशीष बाग्गा ने बताया, कैसे लोगों की आंखे खोल रहा है 'आजतक' का ये कैंपेन

आशीष बाग्गा ने बताया, कैसे लोगों की आंखे खोल रहा है 'आजतक' का ये कैंपेन

प्रियंका मेहरा व सूर्या कन्नौथ ।। हाल ही में चलाई गई ‘आजतक’ की मुहिम ‘आंखे खोल दे’ आज के न्यूजमेकर्स को एक विशेष स्थान दे रहा है। चैनल की टैग लाइन ‘सबसे तेज’ इस मुहिम को और तेज कर रही है। ब्लैक एंड व्हाइट कमर्शियल सीरीज में हास

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

प्रियंका मेहरा व सूर्या कन्नौथ ।।

हाल ही में चलाई गई ‘आजतक’ की मुहिम ‘आंखे खोल दे’ आज के न्यूजमेकर्स को एक विशेष स्थान दे रहा है। चैनल की टैग लाइन ‘सबसे तेज’ इस मुहिम को और तेज कर रही है।

ब्लैक एंड व्हाइट कमर्शियल सीरीज में हास्य और रचनात्मकता का प्रयोग किया गया है, जो समाज की आंखे खोल रहे आजतक की चलाई गई कुछ बड़ी न्यूज स्टोरी के इर्दगिर्द होती है। आजतक द्वारा चली गई ये मुहिम कई साल पहले चलाई गई उनकी मुहिमों जैसी ही है।

इस तरह की कई फिल्में पहले भी जारी की गईं थीं, जिनमें हास्य कवि, मिसिंग बेटा, विदेश यात्रा शामिल थीं। इन फिल्मों के सभी अलग-अलग विषय आजतक के साहस पर प्रकाश डालते है कि वह हर खबर को स्पष्ट रूप से कहता है।

इंडिया टुडे ग्रुप के सीईओ आशीष बग्गा ने विशेष बातचीत में इस मुहिम के पीछे की चुनौतियों के बारे में बताया कि कैसे इसकी मदद से ‘आजतक’ की छवि को मजबूत करने में मदद मिली और इस मुहिम की सभी फिल्में हास्यापद होने के साथ हाल की घटनों से जुड़ते हुए कहानी बताती है।

क्या आप इस अभियान के उद्देश्य और इसके पीछे कारण को व्यक्त कर सकते हैं?

इस अभियान का मकसद ब्रैंड की भूमिका पर फोकस करने के साथ ही ‘आजतक’ के नंबर-1 पोजिशन को एक नया आयाम देना है। यह अभियान ‘समाज की आंखे खोल दे’ मैसेज से ‘सबसे तेज’ न्यूज चैनल के रूप में ‘आजतक’ के पायदान को और मजबूत कर रहा है।

पिछले 15 सालों से, ‘आजतक’ देश का नंबर-1 न्यूज चैनल बने रहने के साथ ही दर्शकों के दिलोदिमाग पर पूरी तरह से छाया हुआ है। यह मुहिम ‘आजतक’ के पुरानी सच को उजागर करने की भूमिका फिर से दोहरा रही है, इसके साथ ही चैनल भारतीय दर्शकों को एक अच्छी पसंद देना चाहता है।

आपने इस मुहिम को ब्लैक एंड वाइट में उतारने का क्यों सोचा?

आजतक ने हमेशा खबरों को बिना किसी डर के दिखाया है बिल्कुल वैसे ही जैसे ब्लैक एंड व्हाइट रंग बिना किसी भटकाव के विषय पर केन्द्रित रहता है।

ये फिल्में आजतक की पुरानी मुहिम जैसी ही है, इसे दोबारा से लाने के पीछे क्या वजह है?

आज समाचार के क्षेत्र में कम्पटिशन बढ़ गया है पर फिर भी नंबर-1 के  स्थान पर बिना चुनौती के आजतक ही है। हम चाहते हैं कि दर्शक हमारे शुरुआती विज्ञापनों को याद करें, साथ ही इनका उद्देश्य चैनल की इमेज को बनाना है। सबसे पहली मुहिम ने चैनल के उद्देश्य ‘सबसे तेज’ को प्रभावशाली ढंग से स्थापित किया। आज के समाचारों क्षेत्र के परिद्वश्य में तेजी ही बहुत बड़ा अंतर पैदा नहीं कर सकती इसलिए यह चुनौती को लेते हुए हम इसे सबसे तेज वाली बात में कुछ नया जोड़ रहे हैं।

इस मुहिम कों चलाने में किस प्रकार की चुनौतियां आईं?

इस मुहिम में भी पुरानी मुहिम जैसी ही चुनौतियां आई, जैसे हस्य के साथ आजतक का विषय उद्देश्य न भटक जाए।

इस मुहिम ने आजतक की छवि को मजबूत बनाने में कैसे मदद की है? क्या आप इसे आंकड़ों में समझा सकते हैं?

यह मुहिम ‘समाज की आंखे दे’ मैसेज देने के साथ ही ‘सबसे तेज’ न्यूज चैनल के रूप में ‘आजतक’ के स्थान को और मजबूत बना रहा है। ‘आंखे खोल दे’ मुहिम आजतक की भूमिका को दोहराती है।

रेटिंग के तौर पर देखें तो आजतक ने नंबर-1 के तौर पर रहते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े। बार्क इंडिया के मुताबिक, चैनल हर वर्ग (लिंग, उम्र-सीमा और NCCS) में लगातार शीर्ष पर रहा है। आजतक ने 100 मिलियन के दर्शकों की संख्या को भी पार कर लिया है और यही नहीं, यह अकेला एक ऐसा चैनल है जिसने तीस हफ्ते से भी ज्यादा समय से अपनी बादशाहत कायम रखी है।

अपने ग्रामीण दर्शकों को ध्यान में रखते हुए क्या आप कंटेंट स्ट्रैटजी में  कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं?

हां बिल्कुल, ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों के न्यूज स्पेस में नंबर-1 के रूप में एक एग्जाम्पल सेट करना है और प्रक्रिया हमेशा चलती है। इसीलिए हमारे प्रोग्राम में इस तरह के विषय दिखाए जाते हैं जोकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से लिए जाते हैं, जिनमें प्रेरणादायक कहानियां, समस्याएं, मुद्दे और नजरिया शामिल हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

19-February-2026

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

17-February-2026

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

17-February-2026

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

8 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

15 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

4 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

17 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

5 hours ago