होम / साक्षात्कार / फेसबुक इंडिया के अविनाश पंत ने बताया, किस तरह सेफ होते हैं वॉट्सऐप से भेजे जाने वाले मैसेज

फेसबुक इंडिया के अविनाश पंत ने बताया, किस तरह सेफ होते हैं वॉट्सऐप से भेजे जाने वाले मैसेज

हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया के साथ बातचीत में फेसबुक इंडिया के मार्केटिंग डायरेक्टर अविनाश पंत ने वॉट्सऐप के पहले इंडियन कैंपेन औऱ यूजर्स के डाटा की सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर रखे अपने विचार

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ‘वॉट्सऐप’ (WhatsApp) ने शनिवार को अपने पहले भारतीय कैंपेन ‘It’s Between You’ को लॉन्च किया है। हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) के साथ एक बातचीत में ‘फेसबुक इंडिया’ के मार्केटिंग डायरेक्टर अविनाश पंत ने बताया कि अमेरिका की इस दिग्गज कंपनी के लिए भारतीय मार्केट कितना महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि वॉट्सऐप में डिजिटल तौर पर समावेशी समाज के रूप में भारत की क्षमता को बढ़ाने में मदद करने की क्षमता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डिजिटल टूल्स को अपनाने और जागरूकता फैलाने में यह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वॉट्सऐप एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म के साथ देश के लोगों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है, जो लोगों को अपनों से जुड़ने और व्यवसायों को उनके कस्टमर्स से जुड़ने में मदद करता है। इस दौरान पंत ने इस कैंपेन के साथ ही अपने यूजर्स के डाटा की सुरक्षा को लेकर वॉट्सऐप की प्रतिबद्धता और भारतीय मार्केट के साथ-साथ तमाम पहलुओं पर अपनी बात रखी। प्रस्तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश:   

अपने 'It’s Between You' कैंपेन के बारे में कुछ बताएं, क्या कोई विशेष कारण है कि आपने भारत में इस कैंपेन को लॉन्च करने का विकल्प चुना?

यह कैंपेन इस तरह की रियल स्टोरीज को दर्शाता है कि हमारे देश के लोग कैसे अपने प्रियजनों के साथ अपने रिश्तों की गहराई के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। गोपनीयता के कारण ही लोग खुद को किसी भी प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह अभिव्यक्त कर पाते हैं। जब गोपनीयता को गहराई से महसूस किया जाता है, तो रिश्ते अधिक खास और वास्तविक लगते हैं। इन विज्ञापनों में यही बताने की कोशिश की गई है। यह सही बात है कि सोशल डिस्टेंसिंग के इस दौर में लॉकडाउन के दौरान तमाम लोगों के लिए वॉट्सऐप एक लाइफलाइन की तरह रहा है।

ऐसे समय में जब विभिन्न सेक्टर्स में प्रत्येक स्तर पर प्राइवेसी को लेकर तमाम चर्चाएं हो रही हैं, तो यह सुनिश्चित करने के लिए वॉट्सऐप क्या कर रहा है कि भारत में उसके 400 मिलियन से अधिक यूजर्स का डाटा सुरक्षित है?

अपने यूजर्स की प्राइवेसी का सम्मान करना हमारे डीएनए में है। वॉट्सऐप के द्वारा भेजा जाने वाला प्रत्येक प्राइवेट मैसेज डिफॉल्ट रूप से ‘एंड टू एंड एनक्रिप्शन’ (end-to-end encryption) के साथ सुरक्षित होता है। यानी भेजे गए कंटेंट को केवल आप और रिसीव करने वाला ही देख सकता है। आज के आधुनिक युग में मजबूत एनक्रिप्शन की आवश्यकता है, क्योंकि हमारा जीवन बहुत ज्यादा ऑनलाइन की तरफ मुड़ गया है। हमारा मानना है कि आपकी बातचीत बिल्कुल सेफ होनी चाहिए। हमारे प्राइवेसी पॉलिसी संबंधी डॉक्यूमेंट ओपन फोरम में हैं, जहां से कोई भी इन्हें देख सकता है और समझ सकता है कि वॉट्सऐप पर अपने यूजर्स के डाटा की सिक्योरिटी और प्राइवेसी के लिए हम क्या कदम उठाते हैं।

लॉकडाउन के इस दौर में जब अधिकांश लोग ‘घर से काम’ (working from home) कर रहे हैं, ऐसे में आपने किस तरह से एक कैंपेन को इस तरह मैनेज किया? क्या इस तरह के कैंपेन अन्य मार्केट्स में भी लॉन्च किए जा रहे हैं?

लॉकडाउन के दौरान लोग भले ही दूर-दूर हों और एक-दूसरे से न मिल पा रहे हों, लेकिन वॉट्सऐप के द्वारा वे एक दूसरे से निजी रूप से जुड़ा हुआ महसूस कर सकते हैं। इन फिल्मों की शूटिंग दूर से करना निश्चित रूप से एक नया और चुनौतीपूर्ण अनुभव था। लॉकडाउन के शुरुआती दिनों में तमाम सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए शूटिंग को दूर से किया गया। कलाकारों का चयन भी इस बात को ध्यान में रखकर किया गया था कि एक्टर्स और छायाकार एक साथ रहने वाले हों, ताकि बाहर का कोई व्यक्ति परिसर में प्रवेश न कर सके। परिवार के अन्य सदस्यों को हेयर, मेकअप आर्टिस्ट और कॉस्ट्यूम सहायक बनाया गया। इसी का नतीजा था कि हमने ‘एक्शन’ के स्थान पर पहली बार ‘एक्शन मम्मा’ सुना। क्लाइंट की एजेंसी और यहां तक कि डायरेक्टर ने भी पूरी शूटिंग को वॉट्सऐप वीडियो कॉल से देखा और दिशा-निर्देश दिए। इसी तरह से उन्होंने प्री-प्रॉडक्शन मीटिंग और प्रजेंटेशन को पूरा किया। हमने ब्राजील में भी ऐसे ही विज्ञापन चलाए।

इस कैंपेन के लिए आपका टार्गेट ग्रुप (TG) क्या है, यानी आपने वास्तव में किनके लिए इस कैंपेन को तैयार किया है? इसे प्रमोट करने के लिए आपका क्या प्लान है?  क्या आप इसे सिर्फ डिजिटल रूप से ही प्रसारित कर रहे हैं अथवा आप पारंपरिक रास्ता भी अख्तियार कर रहे हैं?

इस कैंपेन को सभी वॉट्सऐप यूजर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, फिर वे चाहे कहीं भी रहते हों और कोई सी भी भाषा बोलते हों। कैंपेन के दौरान ये फिल्में हिंदी और तमाम अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होंगी। पूरे भारत में विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जहां पर हमारे कंज्यूमर्स हैं, इस कैंपेन को 10 हफ्तों के लिए चलाया जाएगा। इनमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, टीवी, ओटीटी और अन्य डिजिटल माध्यम जैसे-यूट्यूब आदि शामिल हैं।  

पिछले करीब ढाई साल में भारत में आपके यूजर्स की संख्या दोगुनी हो गई है, भारत के लिए अब आपका क्या प्लान है? मुद्रीकरण (monetization) की बात करें तो यह मार्केट आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है? भारतीय मार्केट के लिए आपका क्या प्लान है, इस बारे में कुछ बताएं?

भारत में वॉट्सऐप यूजर्स की संख्या 400 मिलियन से ज्यादा है, जो हमारे प्राइवेट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल लोगों से संपर्क के लिए कर रहे हैं। फिर चाहे उनके दोस्त हों, परिवार हो, डॉक्टर्स हो, वकील हों या अन्य। हम अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को ऐसा अनुभव प्रदान करना चाहते हैं जो लोगों और व्यवसायों को मूल्यवान लगे और लोगों को मजबूत रिलेशनशिप तैयार करने में मदद करता है।


टैग्स फेसबुक वॉट्सऐप अविनाश पंत It’s Between You
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

18 hours ago

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

2 days ago

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

3 days ago

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

18 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

3 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

4 hours ago

विशाखापट्टनम बनेगा गूगल का बड़ा AI हब, सुंदर पिचाई ने जताया भरोसा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि विशाखापट्टनम एक दिन ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब बन जाएगा।

1 hour ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

15 hours ago