होम / साक्षात्कार / Enterr10 के COO दीप द्रोण ने बताया, दंगल टीवी की सफलता का 'राज'
Enterr10 के COO दीप द्रोण ने बताया, दंगल टीवी की सफलता का 'राज'
Enterr10 टेलिविजन के हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘दंगल टीवी’ ने लॉकडाउन के दौरान भी अपना ऑडियंस बेस बनाए रखा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
‘एंटर10’ (Enterr10) टेलिविजन के हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘दंगल टीवी’ (Dangal TV) ने लॉकडाउन के दौरान भी अपना ऑडियंस बेस बनाए रखा है। यह चैनल शहरी और ग्रामीण (U+R) मार्केट में अपनी वीकली लीडरशिप एवरेज रेटिंग से आगे की ओर देख रहा है। हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) के साथ बातचीत के दौरान ‘b’ टेलिविजन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर दीप द्रोण (Deep Drona) ने बताया कि दंगल टीवी ने वर्तमान में कारोबारी माहौल को किस तरह अपने अनुकूल बनाए रखा है और चार बड़े ब्रॉडकास्टर्स के ‘फ्री टू एयर’ (FTA) स्पेस में वापस आने के बाद भी अपनी लीडरशिप पोजीशन को बनाए रखने के लिए चैनल की क्या स्ट्रैटेजी है? प्रस्तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश:
पिछले साल अप्रैल से ही दंगल टीवी की रेटिंग का हिंदी के जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स जॉनर में वर्चस्व रहा है। चैनल की इस ग्रोथ के पीछे क्या कारण रहे हैं?
निश्चित रूप से दो प्लेयर्स के एक हो जाने से व्युअरशिप के आधार पर दंगल टीवी को मदद मिली है। कई प्लेयर्स ने ‘फ्री टू एयर’ (Free-to-Air) स्पेस से निकलने का फैसला लिया, जबकि हमने अधिकतर इसी पर फोकस किया। हमने उन फ्री टू एयर ऑडियंस को ध्यान में रखा जो एंटरटेनमेंट और क्वालिटी प्रोग्रामिंग से वंचित थे। इसने हमें बड़े अंतर से शहरी और ग्रामीण मार्केट में लीडर बनाया है। हमने अपने ऑडियंस के लिए सिर्फ क्वालिटी लाइब्रेरी शो ही नहीं दिखाए, बल्कि उसमें बहुत सारी ओरिजिनल प्रोग्रामिंग भी शामिल की, जिसे दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया।
व्युअरशिप के मामले में आपके सबसे बड़े मार्केट्स कौन से हैं?
राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे उत्तरी बाजार हमारे गढ़ हैं। पश्चिम के मार्केट में हम प्रतिस्पर्धा में हैं और वहां हमने यूनिक ऑडियंस भी जोड़े हैं। उत्तरी और पश्चिमी बाजार सभी मीडिया योजनाओं के प्रमुख बाजार हैं, जो हिंदी भाषी मार्केट के दर्शकों को देखते हैं। चूंकि हम शहरी व्युअर्स को भी आकर्षित करते हैं, इससे भी दंगल टीवी को मदद मिलती है।
दंगल टीवी और नेटवर्क पर लॉकडाउन का क्या प्रभाव पड़ा है?
यदि हम रेवेन्यू की बात करें तो दूसरे प्लेयर्स के मुकाबले हम ज्यादा बेहतर स्थिति में हैं। हमारी रिकवरी भी बहुत सकारात्मक रही है और यदि आप हमारे एडवर्टाइजर्स की लिस्ट देखें तो उससे यह स्पष्ट हो जाता है। हमने स्थिति को देखते हुए अपने गेम प्लान को काफी आक्रामक तरीके से आगे बढ़ाया। हमारे बड़े पार्टनर्स ने हमारे साथ बड़ा निवेश करना जारी रखा और हमने वर्तमान स्थिति में काफी अच्छा किया। वास्तव में, हमारी परफॉर्मेंस’सामान्य महीनों’ के हिसाब से 75-80 प्रतिशत के करीब रही है। व्युअरशिप की बात करें तो एक पे चैनल को छोड़कर हम ही एकमात्र चैनल हैं, जिसे दर्शक संख्या का जरा भी नुकसान नहीं हुआ। कई हफ्तों में तो शहरी और ग्रामीण मार्केट में हमारी वीकली नॉर्मल लीडरशिप रेटिंग्स की तुलना में काफी अच्छी ग्रोथ रही है। लॉकडाउन में दूरदर्शन की रेटिंग भी काफी बढ़ी। इस अप्रत्याशित समय में दंगल टीवी को भी काफई फायदा हुआ और हमारे नेटवर्क चैनल्स का प्रदर्शन कुछ प्रमुख पे चैन्स की तुलना में काफी ज्यादा था। लॉकडाउन के दौरान भी नेटवर्क ने अपना ऑडियंस बेस बनाए रखा।
चार बड़े ब्रॉडकास्टर्स की फ्री टू एयर स्पेस में वापसी के साथ दंगल टीवी ने अपनी लीडरशिप पोजीशन को बनाए रखने के लिए क्या स्ट्रैटेजी बनाई है?
छह-सात तिमाही तक सभी चैनल्स, जिनमें प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स भी शामिल हैं, साथ-साथ थे। वर्तमान हालात में सभी नए-पुराने चैनल्स एफटीए जॉनर में जुड़ने के लिए साथ आएंगे। वास्तव में, इस जॉनर को स्वयं ग्राहकों या एजेंसियों से बहुत अधिक ध्यान आकर्षित करना होगा और टीवी पर मीडिया के खर्च के संदर्भ में अपने वास्तविक और उचित मूल्य के लिए लड़ना होगा। क्लाइंट्स के लिए मार्केट परिपक्व (matured) हो गया है और शहरी क्षेत्रों से आगे बढ़ रहा है, क्योंकि वास्तविक ग्रोथ शहरी क्षेत्रों से परे सेंटर्स से आ रही है। पहले दंगल टीवी पैक का हिस्सा था और पिछले एक साल से चैनल लीडर रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि व्युअरशिप के मामले में पूरा मार्केट आगे बढ़ेगा। हमारा प्रयास और फोकस मार्केट शेयर पर टिके रहना और प्रतिस्पर्धा की नई जरूरतों पर प्रतिक्रिया देना होगा।
दंगल टीवी के लिए आपकी कंटेंट स्ट्रैटेजी क्या होगी?
हम एक संपूर्ण एंटरटेनमेंट चैनल हैं जिसमें डेली सोप और नाटक से लेकर तमाम वैरायटी के शो शामिल हैं। यह सब पूर्व में हमें अच्छी तरह से परोसा गया है। प्लेयर्स इस जॉनर में अपने लाइब्रेरी कंटेंट के साथ दोबारा से आएंगे। हमारे पास ओरिजिनल से लाइब्रेरी तक 40:60 प्रतिशत की कंटेंट स्ट्रैटेजी है। हम यह देखेंगे कि चीजें कैसे आकार लेती हैं और फिर क्षेत्र में अग्रणी प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी होने के लिए हम सभी जरूरी कदम उठाएंगे।
कुछ समय से विज्ञापन की कीमतों को लेकर काफी दबाव बना हुआ है। लेकिन अपनी पहुंच को देखते हुए आप विज्ञापन की दरों को कैसे कम कर रहे हैं? प्रतिबंधों में ढील के साथ कौन सी श्रेणियां रुचि दिखा रही हैं?
यदि हम हिंदी भाषी मार्केट चैनल्स की तुलना क्रिकेट में बैटिंग के क्रम से करें तो एफटीए चैनल्स अब मिडिल ऑर्डर (मध्य क्रम) में हैं, जबकि पे चैनल्स लीड पर हैं। मध्य क्रम अधिकांश क्लाइंट्स के लिए मीडिया प्लान्स में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। एडवर्टाइजर्स की ओर देखें तो ‘फास्ट मूविंग कंज्यूमर्स गुड्स’ (FMCG) आगे बने रहेंगे और इसके बाद बेवरेज, फूड्स और सीमेंट्स रहेंगे। हमें बैंकिंग और बीमा क्षेत्र से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
तमाम चैनल्स और नेटवर्क्स अपने बिजनेस मॉडल्स का पुनर्मूल्यांकन (re-evaluating) कर रहे हैं। इस दिशा में Enterr10 का क्या प्लान है?
ब्रॉडकास्टर्स द्वारा उठाया गया यह कदम पहले की योजनाओं की वापसी है, जो उन्होंने पहले बनाई थी। ट्राई (TRAI) के नए टैरिफ ऑर्डर ने अधिकांश प्लेयर्स को यह क्षेत्र छोड़ने के लिए मजबूर किया। हालांकि, मौजूदा बाजार परिदृश्य में, राजस्व की हानि बनाम चल रहे बिजनेस प्लान ने उन्हें वापसी के लिए प्रेरित किया। यह मार्केट अब आगे बढ़ेगा और परिपक्व होगा। हम प्रतिस्पर्धा में बने रहने और लीडरशिप के लिए ओरिजिनल प्रोग्रामिंग और ओवरऑल बिजनेस में निवेश करना जारी रखेंगे।
Enterr10 नेटवर्क में छह चैनल्स हैं। आप नेटवर्क के प्रदर्शन का आकलन कैसे करेंगे?
दंगल टीवी, भोजपुरी सिनेमा, फक्त मराठी और अन्य चैनल्स के साथ नेटवर्क ने पिछले वर्षों की तुलना में मजबूती से प्रदर्शन किया है।
Enterr10 के लिए आपकी भविष्य की क्या योजनाएं हैं? क्या आप और लॉन्चिंग करना चाहते हैं? यदि हां तो वह किस भाषा और जॉनर्स में होंगीं?
हमने कुछ और लॉन्चिंग की योजना बनाई थी, लेकिन वर्तमान हालातों को देखते हुए उन्हें फिलहाल होल्ड पर रखा है। एक बार मार्केट के स्थिर होने पर हम तेजी से उन योजनाओं को धरातल पर ले आएंगे।
टैग्स ट्राई एंटर10 न्यू टैरिफ ऑर्डर कोविड-19 दीप द्रोण