होम / साक्षात्कार / ABP न्यूज नेटवर्क के CEO ने बताया, कैसे ग्रोथ की कहानी बयां कर रहा यह चैनल
ABP न्यूज नेटवर्क के CEO ने बताया, कैसे ग्रोथ की कहानी बयां कर रहा यह चैनल
‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ के सीईओ अविनाश पांडे ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ के साथ तमाम मुद्दों पर चर्चा की
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
'ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल' (BARC) इंडिया की रेटिंग में लगातार सात हफ्ते तक नंबर वन रहने के बाद ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ (ABP News Network) के बंगाली न्यूज चैनल ‘एबीपी आनंद’ (ABP Ananda) ने इस संख्या को लगातार न सिर्फ बनाए रखने बल्कि आगे बढ़ाने की योजना भी बनाई है। हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) के साथ एक बातचीत में ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क’ के सीईओ अविनाश पांडे ने बताया कि कैसे पश्चिमी बंगाल न सिर्फ व्युअर्स और न्यूज के इस्तेमाल (consumption) में हमेशा से आगे रहा है, बल्कि एडवर्टाइजर्स के लिए एक मार्केट के रूप में उभरा है। इस दौरान अविनाश पांडे ने एक मार्केट के रूप में बंगाल की स्थिति, एबीपी आनंद की ग्रोथ स्टोरी और जमीनी स्तर पर शुरू की गईं पहल समेत तमाम मुद्दों पर अपनी बात रखी। प्रस्तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश:
आपके रेटिंग के आंकड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘Vocal for Local’ विजन को लेकर तालमेल बैठा रहे हैं। बढ़ती हुई रेटिंग के बारे में थोड़ा बताएं। क्या सिर्फ ‘स्टे एट होम’ (stay-at-home) ट्रैफिक की वजह से आंकड़ों में यह बढ़ोतरी हो रही है?
पिछले कुछ सालों में ‘एबीपी आनंद’ ने पश्चिम बंगाल के मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है और खासकर रीजनल न्यूज ब्रॉडकास्ट की बात करें तो यह काफी मजबूती से उभरा है। हम ‘एबीपी आनंद’ की 15वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और एक और महत्वपूर्ण वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, हम टीवी न्यूज को लेकर बड़े कदम उठाने के लिए तैयार हैं।
कोरोनावायरस के कारण लोग इन दिनों अपने घरों पर रहने के लिए मजबूर हैं, जिससे इंटरनेट और टीवी का इस्तेमाल बढ़ा है। इसमें कोई शक नहीं है कि व्युअरशिप बढ़ाने में लॉकडाउन की काफी अहम भूमिका है। वहीं, हमारा बेहतरीन और इनोविटव कंटेंट भी इस चुनौतीपूर्ण समय में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में समान रूप से प्रासंगिक रहा है। लगातार सात हफ्तों तक विभिन्न जॉनर्स में हम नंबर वन रहे हैं और हमारे व प्रतिद्वंद्वियों के बीच का अंतर और बढ़ा है। यह खुद अपने आप में हमारी ग्रोथ की कहानी बयां कर रहा है।
अन्य क्षेत्रों के मुकाबले बंगाल में न्यूज खपत (news consumption) का मार्केट कैसा रहा है, क्या आप इसे बढ़ता हुआ देख रहे हैं? क्यों?
व्युअरशिप और न्यूज खपत के मामले में बंगाल हमेशा से बढ़ोतरी की स्थिति में रहा है। ब्रॉडकास्टर्स और एडवर्टाइजर्स दोनों के लिए यह एक पसंदीदा बाजारों में से एक रहा है। इसके अलावा, हाइपर लोकल न्यूज ईकोसिस्टम भी कोविड-19 के दौरान बढ़ रहा है, क्योंकि व्युअर्स अपने जिले, कस्बे आदि से जुड़े न्यूज अपडेट्स को हासिल करना चाहते हैं। ऐसे में ‘एबीपी आनंद’ बंगाल में लोगों की पसंद बना हुआ है।
इस महामारी के दौरान न्यूज चैनल्स न्यूज के अलावा इंफोटेनमेंट (infotainment) कार्यक्रम भी दिखा रहे हैं। इस दिशा में ‘एबीपी आनंद’ क्या कर रहा है?
लॉकडाउन के दौरान पहले से तनाव में रह रहे लोगों के लिए कोरोनावायरस की लगातार न्यूज कवरेज काफी निराशाजनक रह सकती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए हमें अपने कंटेंट में विविधता की जरूरत है। एबीपी आनंद के द्वारा हम कई जानकारीपरक और शैक्षिक प्रोग्राम्स पर फोकस कर रहे हैं। इससे पहले हमने कक्षा नौ और 12वीं के लिए वर्चुअल क्लासेज का प्रसारण किया, जिसे व्युअर्स की ओर से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिला। हमने सामाजिक शिक्षा प्रदान करने वाले नए फॉर्मेट्स को लेकर भी प्रयोग किया है। ‘Ghanta Khanek Sange Suman’ के द्वारा सुमन डे घर से लाइव शो होस्ट कर रहे हैं, जिसे लोगों ने काफी सराहा है।
लॉकडाउन के दौरान न्यूज कैटेगरी में अभूतपूर्व वृद्धि देखी रही है। आप इन आंकड़ों को बनाए रखने के लिए क्या कर रहे हैं। क्या आपको लगता है कि लॉकडाउन पूरी तरह समाप्त होने के बाद भी इन आंकड़ों को बनाए रखना संभव होगा?
वर्तमान में जिस तरह की अनिश्चतता है, उसे देखकर अनुमान लगाना काफी कठिन है। हालांकि, लॉकडाउन के बाद व्युअरशिप में कुछ हद तक कमी आएगी, लेकिन पिछली तिमाहियों के मुकाबले यह ज्यादा बनी रहेगी। कोविड-19 को लेकर लोगों में डर लगातार बना रहेगी और व्युअर्स लेटेस्ट न्यूज अपडेट्स हासिल करना जारी रखेंगे। हमारा फोकस अपने व्युअर्स के लिए कंटेंट उपलब्ध कराने और नए नए इनोवेशन पर है, इसलिए हमें सकारात्मक वृद्धि की उम्मीद है।
राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और यह सोशल डिस्टेंसिंग का दौर है। क्या आपको लगता है कि इस पूरी प्रक्रिया में बंगाल में न्यूज चैनल्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और डिबेट्स के रूप में कंटेंट को परोसेंगे, जैसा कि हम पश्चिम देशों में देखते हैं?
इस महामारी से सभी प्रमुख इंडस्ट्रीज काफी प्रभावित हुई हैं। ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। सोशल डिस्टेंसिंग के परिणामस्वरूप, न्यूज जॉनर में इवेंट वर्चुअल अब सामान्य बात हो चुकी है। वर्चुअल इवेंट और लाइव होम बुलेटिंस के जरिये हमारे न्यूज चैनल्स को जीवन की एक नई चीज भी मिली है। हाल ही में ‘एबीपी आनंद’ ने राज्य सरकार द्वारा सहायता प्राप्त माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के साथ-साथ आईसीएसई (ICSE) और आइएससी (ISC) के नौवीं और 12वीं कक्षाओं के छात्रों के लिए वर्चुअल कक्षाएं प्रसारित की हैं। इसके अलावा भी हमारी ओर से कई और पहल की गई हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि चुनावों को जिस तरह इस महामारी से पहले प्रभावी रूप से कवर किया जाता रहा है, उसी तरीके से कवर किया जाए। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग एक चुनौती है, लेकिन महामारी के दौरान कई नई पहल भी सामने आई हैं, जो हमारे लॉन्ग टर्म फोकस को बनाए रखेंगी।
कंटेंट की खपत (content consumption) में काफी बदलाव देखा गया है। तमाम व्युअर्स कंटेंट के लिए डिजिटल की ओर रुख कर रहे हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर चैनल किस तरह का प्रदर्शन कर रहा है?
इस समय, डिजिटल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल को नकारा नहीं जा सकता है। कंज्यूमर्स के व्यवहार में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। ऐसे में अपने व्युअर्स की नब्ज को पहचानते हुए हमने नया कंटेंट तैयार किया है। ऐसे में हमारे सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर काफी परिवर्तन देखने को मिला है। ‘एबीपी आनंद’ के यूट्यूब चैनल को 20 मई 2020 को 6.2 मिलियन व्यूज (source: YouTube Analytics) मिले हैं। यह दर्शाता है कि बंगाली दर्शकों पर हमारा कितना गहरा प्रभाव पड़ा है।
चैनल की ओर से किस तरह की स्पेशल प्रोग्रामिंग अथवा ऑनग्राउंड पहल शुरू की गई हैं?
एबीपी आनंद के रूप में हमारा फोकस हमेशा से अपने कंटेंट में तमाम सांस्कृतिक तत्वों को शामिल करने पर रहा है, ताकि हम बंगाली व्युअर्स के साथ एक मजबूत रिश्ता स्थापित कर सकें। हमारे कुछ लोकप्रिय कार्यक्रमों में ‘खैबर पास फूड फेस्टिवल’ (Khaibar Pass Food Festival) शामिल है। यह कोलकाता के सबसे बड़े ऑनग्राउंड फूड फेस्टिवल्स में शामिल है जो बंगाल के फूड कल्चर को दर्शाता है। इसकी सफलता ने नॉर्थ बंगाल, साउथ बंगाल और नॉर्थ 24 परगनाओं में तीन अन्य खैबर पास कार्यक्रम (Khaibar Pass Events) का मार्ग प्रशस्त किया। इसके अलावा बंगाल की जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित करने के लिए एक अवॉर्ड शो सेरा बंगाली (Sera Bangali) और विभिन्न विषयों पर लोगों को गहराई से जानकारी देने के लिए एक डिबेट शो ‘जुक्ती टोको’ (Jukti-Tokko) भी हमारी पेशकश में शामिल है। हमारी सभी स्पेशल प्रोग्रामिंग का उद्देश्य यही है कि हम लोगों की आवाज को उठाने के साथ ही उनसे जुड़े मुद्दों को सामने ला सकें।
टैग्स एबीपी न्यूज नेटवर्क अविनाश पांडे न्यूज एबीपी आनंद