होम / साक्षात्कार / 'Viacom18 स्पोर्ट्स' के सीईओ अनिल जयराज ने बताया, 'IPL' को लेकर क्या है फ्यूचर प्लान!

'Viacom18 स्पोर्ट्स' के सीईओ अनिल जयराज ने बताया, 'IPL' को लेकर क्या है फ्यूचर प्लान!

हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया से बातचीत में 'वॉयकॉम18 स्पोर्ट्स' के सीईओ अनिल जयराज ने कहा कि हमारा लक्ष्य आईपीएल को इस तरह पेश करना है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

आईपीएल (IPL) के मीडिया राइट्स में इस बार विभाजन ने मीडिया इंडस्स्ट्री में काफी हलचल पैदा कर दी है और जब ‘वायकॉम18’ स्पोर्ट्स ने घोषणा की कि आईपीएल के आगामी 16वें सीजन के लिए 'जियो' (JIO) ऐप पर मुफ्त में लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी, तो इससे लोगों का उत्साह जबरदस्त तरीके से बढ़ा है। हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया से बातचीत में 'वॉयकॉम18 स्पोर्ट्स' (Viacom18 Sports) के सीईओ अनिल जयराज ने कहा कि हमारा लक्ष्य आईपीएल को इस तरह पेश करना है, जैसा पहले कभी नहीं किया गया। हम सभी बाधाओं को खत्म करना चाहते हैं, फिर चाहे वह कंजप्शन हो (consumption), एवेलबिलिटी हो (availability), एफॉर्डेबिलिटी (affordability) या फिर लैंग्वेज (language).

एक्सेस व एफॉर्डेबिलिटी (Access & Affordability) 

जयराज ने कहा कि ‘वायकॉम18 स्पोर्ट्स’ प्रशंसकों को उनके पंसदीदा मूमेंट्स को उनके द्वारा ही चयन की गई भाषा में देखने का विकल्प देगा, साथ ही 24x7 एक्सेस प्रदान करेगा। एफॉर्डेबिलिटी फैक्टर से निपटने के लिए, 'वायकॉम 18 स्पोर्ट्स' ने अब आईपीएल स्ट्रीमिंग को सभी के लिए मुफ्त कर दिया है। जयराम ने आगे कहा कि इसके अतिरिक्त, यूनीक फीड्स में 16 से 18 भाषाओं में इसका टेलिकास्ट होगा। इस तरह से लैंग्वेज की तीसरी बाधा खत्म भी हो जाएगी। हम मानते हैं कि यदि हम इन तीन वैल्यू को क्रैक कर दें, तो कंजप्शन में तेजी से वृद्धि हो सकती है। बेशक, हम मल्टी-कैम जैसी कुछ अन्य फीचर्स जोड़ेंगे।

डिजिटल पर ऐडवर्टाइजर्स को लाभ

जयराज ने कहा कि ऐडवर्टाइजर्स की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी रही है, क्योंकि CPMs काफी रोमांचक हैं। हम उन्हें एक बेहतरीन रीच देने जा रहे हैं, जोकि टीवी पर आईपीएल से भी बड़ी होगी। यह एक छोटे एमाउंट से नहीं, बल्कि एक बड़े एमाउंट से बड़ा होगा और यही कारण है कि ऐडवर्टाइजर्स काफी उत्साहित हैं।

डिजिटल के अन्य लाभों के बारे में बात करते हुए जयराज ने कहा कि यह माध्यम ऐडवर्टाइजर्स के लिए लागत प्रभावी है और प्रभावतशाली तरीके से विशिष्ट दर्शकों तक ऐडवर्टाइजर्स की पहुंच को सक्षम बनाता है। हम कनेक्टेड टीवी की भी पेशकश करते हैं। यही कारण है कि ऐडवर्टाइजर्स कॉम्प्रिहेन्सिव पैकेज (comprehensive packages) में ही हमारे मोबाइल और टीवी दोनों ही प्लेटफॉर्म पर यूजर्स का लाभ उठा सकते हैं।

अच्छा रहा फीफा का अनुभव

फीफा वर्ल्ड कप का प्रसारण कर जियो ने टेलीविजन दर्शकों की संख्या में जबरदस्त बढ़त बना ली है, लेकिन पहले कुछ मैचों के दौरान इस प्लेटफॉर्म को कुछ तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। जयराज के मुताबिक, फीफा वर्ल्ड कप के प्रसारण से बहुत कुछ सीखा और यह काफी अच्छा अनुभव रहा। फुटबॉल कितना लोकप्रिय हो सकता है, इस आधार पर हमने कुछ बेंचमार्क तय किए। यह एक अविश्वसनीय वृद्धि थी, लेकिन हमने वास्तव में फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में एक समय पर 12 मिलियन दर्शकों तक पहुंच बनायी। यह बिल्कुल सच है कि हम शुरुआती दिनों में ही कुछ बेहतर कर सकते थे, लेकिन जब तक फीफा समाप्त हुआ, तब तक हम आ रही तमाम दिक्कतों का हल निकाल चुके थे।

उन्होंने आगे कहा कि तब से लेकर अब तक वॉयकॉम18 ने कैपिसिटी और टेक्नोलॉजी में भारी निवेश किया है। जयराज ने कहा कि इसका उद्देश्य एक ऐसा इवेंट देना है, जो न केवल बड़े पैमाने पर होगा, बल्कि दुनिया में कहीं भी सबसे ज्यादा देखा जाने वाला इवेंट होगा।

हमने सुनिश्चित किया है कि हम वस्तुतः किसी भी कैपिसिटी का ध्यान रख सकते हैं, क्योंकि भारत में 700 मिलियन इंटरनेट यूजर्स हैं। अब हमारे पास विस्तार करने की पर्याप्त क्षमता है। खुदा का विस्तार करने के अलावा हमने अन्य लिंक भी बनाए हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि सिस्टम में कहीं भी कोई टूट-फूट न हो। हमने सबसे बड़ी टेक्निकल टीम का निर्माण किया है और ऐसे लोगों के साथ पार्टनरशिप भी की है जो वास्तव में जानते हैं कि इनमें से कुछ मुद्दों को कैसे हल किया जाए।

वुमेन प्रीमियर लीग के लिए योजनाएं

जयराज ने आगे कहा कि वे (ऐडवर्टाइजर्स) अभी भी डब्ल्यूपीएल के लिए अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में थे, लेकिन उन्होंने कहा कि उनका फोकस डिजिटल पर बहुत अधिक है। वास्तव में मुझे विश्वास नहीं है कि ऐडवर्टाइजिंग केवल डिजिटल ही खरीदेंगे, टेलीविजन पर ज्यादा निवेश नहीं करेंगे। ऐडवर्टाइजर्स के लिए टेलीविजन की डिमांड पर्याप्त नहीं है।

वॉयकॉम18 ने हाल ही में सीजन 2023 से सीजन 2027 तक महिला प्रीमियर लीग (WPL) के प्रसारण के लिए 951 करोड़ रुपए में ग्लोबल टेलीविजन और डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या टीवी और डिजिटल एक साथ बेचे जा रहे हैं, इस पर जयराज ने खुलासा किया कि बढ़ी हुई कंजप्शन और डिजिटल पर जुड़ाव के कारण हम डिजिटल की बहुत अधिक डिमांड देख रहे हैं, लेकिन टीवी पर उतनी नहीं है। उसी के अनुरूप हम टीवी पर डिजिटल को प्राथमिकता दे रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हमारा इरादा एक कंज्यूमर बेस का निर्माण करना है, जो अलग-अलग तरह के हों। जहां हम लोगों को उन प्रॉडक्ट्स को देखने के लिए ला सकते हैं, जो वे पसंद करेंगे। यही कारण है कि हम कई तरह के स्पोर्ट्स पर गए हैं। हम उन राइट्स को खरीदने के लिए काफी विचार-विमर्श कर रहे हैं, जिनके बारे में हमें विश्वास है कि हम मोनेटाइज कर सकते हैं। लेकिन आइडिया स्पोर्ट्स के एक बड़े पोर्टफोलियो के निर्माण को लेकर है, जिसके आधार पर हम एक बड़े कंज्यूमर बेस का निर्माण कर सकते हैं।


टैग्स वॉयकॉम18 मीडिया इंडस्ट्री अनिल जयराज आईपीएल मीडिया राइट्स जियो ऐप
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 week ago

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

1 week ago

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

1 week ago

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

16 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

16 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

15 hours ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

17 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

18 hours ago