होम / साक्षात्कार / छोटे OTT प्लेटफॉर्म्स को एग्रीगेटर सर्विस का हिस्सा बनने से ये होगा फायदा: कुणाल दासगुप्ता

छोटे OTT प्लेटफॉर्म्स को एग्रीगेटर सर्विस का हिस्सा बनने से ये होगा फायदा: कुणाल दासगुप्ता

यूएस और यूके के स्ट्रीमिंग एग्रीगेटर ‘स्क्रीनहिट्स टीवी’ (ScreenHits TV) ने अपनी पहली जॉइंट वेचर पार्टनरशिप ‘वायल कंटेंट टेक’ (Vial Content Tech) कंपनी के साथ की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

यूएस और यूके के स्ट्रीमिंग एग्रीगेटर ‘स्क्रीनहिट्स टीवी’ (ScreenHits TV) ने अपनी पहली जॉइंट वेचर पार्टनरशिप ‘सोनी टीवी’ (Sony TV) इंडिया के पूर्व सीईओ कुणाल दासगुप्ता और विवेक गुप्ता की कंपनी ‘वायल कंटेंट टेक’ (Vial Content Tech) के साथ की है। यह जॉइंट वेंचर भारत में SVOD/AVOD (Subscription video on demand/Advertising-based video on demand) कंटेंट क्यूरेटर के विस्तार का नेतृत्व करेगा। इस पार्टनरशिप के जरिये ‘स्क्रीनहिट्स टीवी’ ऐप के द्वारा सबस्क्राइबर्स अपने मौजूदा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स को इंटीग्रेट कर सकेंगे।

अपने आईओएस (iOS) टैबलेट ऐप के साथ-साथ यह मोबाइल ऐप  ‘क्रोमकास्ट‘ (Chromecast) और ‘फायर टीवी‘ (Fire TV) के माध्यम से एंड्रॉयड टीवी के लिए भी अनुकूल होगा। ओटीटी एग्रीगेशन बिजनेस के बारे में दासगुप्ता ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) के साथ बातचीत की है। प्रस्तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश:

ScreenHits TV के साथ इस पार्टनरशिप को लेकर आपका क्या मानना है?

हम भारत में ScreenHits TV टेक्नोलॉजी लेकर आ रहे हैं। बहुत सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं और ओटीटी प्लेटफॉर्म की औसत खरीद प्रति व्यक्ति 2.5 है, जिसका मतलब है कि लोग सबस्क्राइब कर रहे हैं, लेकिन इनकी संख्या कम है और यह औसतन दो या तीन प्लेटफॉर्म है। लोग सात-आठ प्लेटफॉर्म्स सबस्क्राइब नहीं कर रहे हैं। ऐसे में एक ओटीटी एग्रीगेटर के लिए काफी अवसर हैं और इससे एक ही साइन अप अथवा आईडी के माध्यम से कई स्ट्रीमिंग सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। ScreenHits TV पहले से ही यूएस और यूके में ओटीटी कंटेंट को एग्रीगेट कर रहा है और यह काफी अच्छा काम कर रहा है। भारत में भी हमारे पास तमाम ओटीटी प्लेटफॉर्म्स हैं और यहां वास्तव में एग्रीगेटर की काफी जरूरत है। 

क्या आपको लगता है कि बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स एग्रीगेटर सर्विस का हिस्सा बनने के लिए तैयार होंगे?

‘डिज्नी+हॉटस्टार’ (Disney+ Hotstar) जैसे बड़े नाम न कह सकते हैं। यूएस में ‘नेटफ्लिक्स’ (Netflix) को एग्रीगेशन से ऐतराज नहीं है और ‘स्क्रीनहिट्स‘ के पास पहले से ही विश्व स्तर पर उनके साथ एक डील है। ‘नेटफ्लिक्स‘ हमें वैसे भी मिल सकता है, लेकिन हो सकता है कि वे कोई छूट न दें। छूट का हिस्सा बनने के लिए अन्य प्लेटफॉर्म्स ठीक हैं। ALTBalaji, Eros Now और Shemaroo जैसे प्लेटफॉर्म्स इसके लिए ठीक हैं, क्योंकि इन्हें उस तरह का आकर्षण नहीं मिल रहा है। 

‘टाटा स्काई’ और ‘जियो फाइबर’ जैसे कुछ प्लेयर्स ने ओटीटी कंटेंट को एग्रीगेट करना शुरू कर दिया है। मार्केट के लिए आप किस तरह की पेशकश कर रहे हैं? 

टाटा स्काई ने बिंजे+सेट-टॉप बॉक्स (एसटीबी) लॉन्च किया है, जो ओटीटी सेवाओं की एक श्रृंखला प्रदान करता है। लेकिन ऐसा करने के लिए आपको टाटा स्काई कनेक्शन की आवश्यकता होगी। हम केवल Apple के iOS पर ही सेवा की पेशकश करेंगे। हम एंड्रॉयड  पर इसे भविष्य में लॉन्च करेंगे। हमें लगता है कि iOS के पास ऐसे ऑडियंस ज्यादा हैं जो इस तरह के प्रयोग करने के इच्छुक हैं। यूजर्स प्लेटफॉर्म को बदले बिना एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आसानी से जा सकते हैं। हम आईओएस (iOS) के साथ शुरुआत करेंगे और फिर समय के साथ एंड्रॉयड को शामिल करेंगे। चुनौती यह है कि ये प्लेयर्स हमें एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट नहीं देना चाहते, क्योंकि ये सभी उस बड़े बाजार में लड़ रहे हैं।

इस तरह की सर्विस के लिए क्या बाजार तैयार है?

इस सॉफ्टवेयर की एक खासियत है और लोग इसे उपयोगी पाएंगे। यह ‘क्रेड’ (Cred) की तरह है। हम हमेशा अलग-अलग बैंकों में अपने क्रेडिट कार्ड के बिलों का भुगतान करते रहे हैं, लेकिन अब ‘क्रेड’ ने एक ही प्लेटफॉर्म से बिलों का भुगतान करना आसान बना दिया है। हम ‘क्रेड’ कॉन्सेप्ट को अपनाने का प्रयास कर रहे हैं और हम एक छोटा सा कमीशन लेंगे, जिसे चुकाने में किसी को कोई आपत्ति नहीं होगी। आगे चलकर बाजार में और 20 प्लेटफॉर्म आने वाले हैं तो वे क्या करेंगे? बहुत सारे रीजनल ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मार्केट में लॉन्च हो रहे हैं। उनके लिए हमारे पास अलग-अलग क्षेत्रीय बंडल हो सकते हैं। यह एक केबल ऑपरेटर के समान है, जो विभिन्न ब्रॉडकास्टर्स से कंटेंट एकत्र करता है।

आपकी मार्केट स्ट्रैटेजी क्या है?

हम फोन या हैंडहेल्ड डिवाइस के लिए तकनीक बनाने जा रहे हैं। हमने हाल ही में ScreenHits TV के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अलावा हम इसके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने की प्रक्रिया में हैं, जिसमें हमें कुछ समय लगेगा। इसके बाद हम सभी प्लेयर्स के साथ चर्चा शुरू करेंगे। ScreenHits TV पश्चिमी बाजारों में कारगर साबित हुआ है। सोनी ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए ScreenHits TV को अपना हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (Hindi GEC) पहले ही दे दिया है। नेटफ्लिक्स ने पुष्टि की है कि वे हमारे साथ आएंगे, क्योंकि उनकी एक अंतरराष्ट्रीय साझेदारी है।

छोटे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को एग्रीगेटर सर्विस का हिस्सा बनने से क्या फायदा होगा?

एक बंडल के रूप में ओटीटी प्लेटफार्मों को निश्चित रूप से रेवेन्यू का कुछ प्रतिशत मिलेगा जब भी कोई कस्टमर जुड़ेगा। शुरुआत में हम सभी प्लेटफॉर्म्स को बंडल के हिस्से के रूप में नहीं बेचेंगे। यूजर्स मौजूदा नेटफ्लिक्स या एमेजॉन प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन जोड़ सकते हैं और इसके अलावा वे एचबीओ मैक्स और एएलटीबालाजी आदि जोड़ सकते हैं।

तो क्या छोटे प्लेटफॉर्म्स नेटफ्लिक्स और एमेजॉन प्राइम वीडियो का सहारा ले सकते हैं?

हां, लेकिन नेटफ्लिक्स या एमेजॉन प्राइम वीडियो पर कोई डिस्काउंट नहीं देना होगा। जिस व्यक्ति के पास नेटफ्लिक्स या एमेजॉन है, उसके पास पहले से ही सब्सक्रिप्शन है। यह कोई नई सदस्यता नहीं होगी। यूजर्स मेरे जरिए नेटफ्लिक्स या एमेजॉन नहीं खरीदेंगे। स्क्रीनहिट्स टीवी में नेटफ्लिक्स या एमेजॉन खाता जोड़ने पर वे अन्य प्लेटफार्मों तक पहुंच सकेंगे। अन्य प्लेटफॉर्म्स पहले तीन महीनों के लिए मुफ्त हो सकते हैं  और फिर इसके लिए भुगतान करना होगा। मान लीजिए कि आज Lionsgate Play या HBO Max जैसे बंडल हैं, कुछ दर्शक ऐसे सकते हैं जो उन सेवाओं को देखना चाहते हैं, लेकिन वे इसके लिए अलग से भुगतान नहीं करेंगे। हमारे द्वारा लोग नेटफ्लिक्स या एमेजॉन कंटेंट जोड़ सकते हैं और उन प्लेटफार्म्स को छह महीने तक देख सकते हैं और फिर वे भुगतान करना शुरू कर सकते हैं।


टैग्स ओटीटी कंटेंट प्रोवाइडर्स विवेक गुप्ता स्क्रीनहिट्स टीवी कुणाल दासगुप्ता ओटीटी एग्रीगेटर
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 week ago

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

1 week ago

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

1 week ago

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

16 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

16 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

15 hours ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

17 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

18 hours ago