होम / साक्षात्कार / कंटेंट और पहुंच दोनों के मामले में बड़े हिट साबित होंगे ये प्लेटफॉर्म्स: अविनाश पांडेय

कंटेंट और पहुंच दोनों के मामले में बड़े हिट साबित होंगे ये प्लेटफॉर्म्स: अविनाश पांडेय

एबीपी नेटवर्क के सीईओ अविनाश पांडेय के अनुसार, स्थानीय अर्थव्यवस्था के उदय होने से पिछले कुछ वर्षों में रीजनल न्यूज में काफी बढ़ोतरी हुई है और इस क्षेत्र में निवेश का यह सबसे सही समय है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) ने अपने विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए इस साल अप्रैल में तमिल बोलने और समझने वालों के लिए तमिल भाषा में 'एबीपी नाडु' (ABP Nadu) नाम से डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था। इसके बाद पिछले दिनों दक्षिण के मार्केट में अपना विस्तार करते हुए नेटवर्क ने तेलुगु बोलने और समझने वालों के लिए तेलुगु भाषा में ‘एबीपी देसम‘ (ABP Desam) नाम से डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।

इस बारे में हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) के साथ एक बातचीत में ‘एबीपी नेटवर्क’ के सीईओ अविनाश पांडेय ने बताया कि दक्षिण के मार्केट में इंटरनेट की पहुंच ज्यादा है, जिससे डिजिटल की ओर बदलाव हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे अपनी डिजिटल न्यूज पेशकशों के साथ नेटवर्क इसका अधिकतम लाभ उठा रहा है। प्रस्तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश:  

‘एबीपी देसम‘ के बारे में कुछ बताएं। क्या यह महज एक और विस्तार है या फिर यह मजबूत विकास से प्रेरित है, जिसे आपने ‘एबीपी नाडु‘ के लॉन्च के बाद देखा है?

‘एबीपी देसम‘ एक आधुनिक ब्रांड है जो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की स्थानीय सच्चाई को दर्शाता है। न्यूज को इस तरह के फॉर्मेट में पहले कभी नहीं दिया गया है। इसका उद्देश्य युवा, आधुनिक और प्रगतिशील तेलुगु मानसिकता को आकर्षित करना है।

स्थानीय अर्थव्यवस्था के आगे आने से पिछले कुछ वर्षों में क्षेत्रीय समाचारों में तेजी से वृद्धि हुई है। इसलिए दक्षिण के मार्केट में काफी अवसर हैं, क्योंकि लोग जानना चाहते हैं कि उनके आस-पास क्या हो रहा है। इसलिए, निश्चित रूप से डिजिटल कंटेंट का बिजनेस स्थानीय भाषा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

वास्तव में, हाल ही में लॉन्च हुआ हमारा प्लेटफॉर्म ‘एबीपी नाडु‘ अपने आगमन के बाद से केवल दो महीनों में ही तमिल दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रहा है और इसके 3.2 मिलियन यूजर्स हो गए हैं। डिजिटल के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए ही हमने ‘एबीपी देसम‘ को लॉन्च करने का फैसला लिया। इससे दक्षिण के मार्केट में हमारी मौजूदगी का विस्तार हुआ है और मुझे विश्वास है कि निकट भविष्य में ‘एबीपी नाडु‘ और ‘एबीपी देसम‘ जैसे प्लेटफॉर्म्स कंटेंट और पहुंच दोनों के मामले में काफी बड़े हिट साबित होंगे।

कंटेंट प्लान के बारे में थोड़ा बताएं, इस प्लेटफॉर्म के लिए आपने किन्हें लक्षित किया है यानी आपके टार्गेट ऑडियंस कौन हैं?

स्थानीय भाषा में कंटेंट उपलब्ध के उद्देश्य से ‘एबीपी देसम‘ ने दक्षिण के मार्केट में कदम रखा है। इसकी टैगलाइन 'मन वार्तालु, मन ऊरी भाषालो!" रखी गई है, जिसका हिंदी में मतलब 'हमारी खबर, हमारे शहर की भाषा में' है। इसका मतलब साफ है इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य तेलुगु रीडर्स को उनकी भाषा में न्यूज उपलब्ध कराना है।

जैसा कि मैंने पहले बताया कि ‘एबीपी देसम‘ का उद्देश्य युवा, आधुनिक और प्रगतिशील तेलुगु मानसिकता को आकर्षित करना है। हम तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्यों के कोने-कोने से विशुद्ध स्थानीय न्यूज को कवर करने पर फोकस कर रहे हैं। हम व्यापक न्यूज पैकेज देते हैं, जिसमें स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरें और विभिन्न जॉनर्स जैसे-खेल, मनोरंजन, राजनीति व अर्थव्यवस्था की खबरें शामिल होती हैं। कंटेंट की गुणवत्ता और विश्वसनीयता के साथ-साथ हमने यूजर एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने पर भी फोकस किया है।

‘एबीपी नाडु’ के बाद अब आपने दक्षिण मार्केट पोर्टफोलियो में ‘एबीपी देसम’ को शामिल किया है। इस मार्केट को लेकर आपका अगला बड़ा प्लान क्या है?

हम वर्तमान में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मार्केट्स में लगातार विकास सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। दक्षिण के मार्केट में विस्तार करने की फिलहाल हमारी और कोई योजना नहीं है।

इनमें से आपकी अधिकांश पेशकश डिजिटल को लेकर क्यों हैं?  क्या समानांतर न्यूज चैनल्स चलाने की भी कोई योजना है?

कोविड के दौर में, हर तरह से डिजिटल मीडिया ने अपनी क्षमता दिखाई है। कोविड के सामने आने से पहले ही डिजिटल आगे बढ़ रहा था। महामारी के कारण जब लॉकडाउन लगाया गया तो डिजिटल मीडिया की ग्रोथ में और तेजी आ गई। इसके साथ ही यदि हम दक्षिण के मार्केट की बात करें तो यहां इंटरनेट की पहुंच काफी ज्यादा है। जिसने डिजिटल की ओर बदलाव करने में काफी अहम भूमिका निभाई है।

हम वर्तमान में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में डिजिटल में अपना विस्तार करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं क्योंकि इन बाजारों में विकास की अपार संभावनाएं हैं। और यह अभी के लिए हमारी प्राथमिकता बनी हुई है।

इन प्लेटफॉर्म्स पर विज्ञापनदाताओं के प्रोफाइल के बारे में कुछ बताएं। ये आपके रेगुलर न्यूज चैनल एडवर्टाइजर्स से किस तरह समान अथवा अलग हैं? एक ब्रैंड के रूप में क्या आप अपने क्लाइंट्स को एकीकृत सौदे (integrated deals) की पेशकश कर रहे हैं?

इन प्लेटफार्म्स पर ब्रॉडकास्ट किए जाने वाले कंटेंट से सिर्फ कंटेंट अलग होता है। विज्ञापनदाताओं का प्रोफाइल कमोबेश एक जैसा ही है। बिल्कुल, हम अपने क्लाइंट्स को एकीकृत सौदे (integrated deals) की पेशकश कर रहे हैं। ये सौदे ब्रैंड्स के मीडिया प्लान को आगे बढ़ाने में काफी लाभकारी होते हैं। इसके साथ ही इस तरह के सौदे छोटे/नए विज्ञापनदाताओं को इस डर के बिना कि वे बड़े बजट का जोखिम उठा रहे हैं, धीरे-धीरे डिजिटल स्पेस में आने में मदद करते हैं।


टैग्स अविनाश पांडेय एबीपी नेटवर्क डिजिटल प्लेटफॉर्म एबीपी नाडु एबीपी देसम
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 week ago

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

1 week ago

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

1 week ago

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

16 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

16 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

15 hours ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

17 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

18 hours ago