होम / साक्षात्कार / शेर पर सवा सेर साबित हुए 'आप की अदालत' में अखिलेश यादव

शेर पर सवा सेर साबित हुए 'आप की अदालत' में अखिलेश यादव

सपा सुप्रीमो ने अपने करारे जवाब से दर्शकों की खूब तालियाँ बंटोरीं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आमतौर पर तीखे सवालों से असहज हो जाते हैं। या तो वह ऐसे सवालों को अनसुना कर देते हैं या फिर सवाल पूछने वाले पत्रकार को ही निशाना बनाने लगते हैं। हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भी ऐसा ही हुआ था, लेकिन ‘इंडिया टीवी’ के चर्चित शो ‘आप की अदालत’ में अखिलेश का एक अलग रूप देखने को मिला। रजत शर्मा के सवालों का उन्होंने पूरी सहजता के साथ जवाब दिया और तीखे सवालों की चुभन भी उनके चेहरे पर नज़र नहीं आई। ‘इलेक्शन स्पेशल एडिशन’ में रजत शर्मा ने ‘टोंटी’ से लेकर ‘चाचा’ तक कई ऐसे सवाल दागे, जिन पर अखिलेश के भड़कने की आशंका 100 फीसदी थी, मगर ऐसा हुआ नहीं। सपा प्रमुख कभी मुस्कुराये तो कभी अपने करारे जवाब से दर्शकों की तालियाँ बंटोरीं। संभवतः ‘इंडिया टीवी’ के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा को भी उम्मीद नहीं होगी कि अखिलेश इतनी सहजता से जवाब देंगे।

‘इंडिया टीवी’ चुनावी मौसम में ‘आप की अदालत’ की स्पेशल सीरीज चला रहा है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेगा इंटरव्यू के बाद रजत शर्मा ने लखनऊ में अखिलेश यादव से सवाल-जवाब किये। शो की शुरुआत गठबंधन की राजनीति से हुई। समाजवादी पार्टी और बसपा पहली बार एक साथ लोकसभा चुनाव में उतरे हैं और यूपी में यह बड़ा राजनीतिक परिवर्तन है। रजत शर्मा ने ‘मोदी जी कहकर गए हैं कि 23 मई को यह फर्जी गठबंधन ख़त्म हो जाएगा’ के रूप में पहला सवाल दागा। इस पर आगे बढ़ते-बढ़ते बात हेलीपैड पर सांड के हंगामे तक पहुंची, जिसका अखिलेश ने ऐसा जवाब दिया कि हर तरफ ठहाके गूंज उठे। उन्होंने कहा, ‘हुआ ये कि एक सांड अपनी शिकायत लेकर हरदोई में सुरक्षा घेरा तोड़कर मुख्यमंत्री से मिलने गया, लेकिन पुलिस ने उसे ऐसा नहीं करने दिया। इसके बाद दूसरा सांड कन्नौज में हेलीपैड पर आ गया। पहले वो एम्बुलेंस से टकराया, फिर फायरब्रिगेड से...पुलिस नहीं रोक पाई। जब सांड को समझाया कि आप गलत हेलीपैड पर आ गए हो तो वो शांत होकर लौट गया। ये जितने भी सांड हैं, सब उत्तर प्रदेश की सरकार को खोज रहे हैं।’ गौरतलब है कि कन्नौज में हेलीपैड पर सांड के उत्पात के चलते अखिलेश यादव का हेलीकॉप्टर काफी देर तक लैंड नहीं हो सका था।

गठबंधन के बाद रजत शर्मा ने ‘परिवार में विवाद’ का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा, ‘सोशल मीडिया में यह सवाल बहुत उठ रहा है कि परिवार में झगड़ा हो गया, चाचाजी नाराज हो गए वो भी चुनाव के मौके पर?’ इस पर अखिलेश ने कहा, ‘भाजपा के लोग आरोप लगाते हैं...कम से कम हमारे परिवार में लोकतंत्र तो है, हर कोई अपनी विचारधारा के हिसाब से जा सकता है...फिर हमारा परिवार ही नहीं, दूसरों का परिवार भी तो टूटा है, उनसे भी तो पूछो। मैं आपको बता दूं कि जिनके परिवार नहीं हैं, वो तो चाहेंगे कि दूसरों के परिवार और टूट जाएं।’ अपने इस जवाब में अखिलेश ने अप्रत्यक्ष रूप से नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा, हालांकि दर्शकों को इस अप्रत्यक्ष हमले का मतलब समझ आ गया और काफी देर तक तालियाँ बजती रहीं।

इसके बाद रजत शर्मा ने कहा, ‘जहां तक मैं आपको जानता हूं, आप सबको साथ लेकर चलते हैं तो कभी शिवपाल जी को मनाने की कोशिश नहीं की?’ इसका जवाब तो अखिलेश ने सरलता से यह कहते हुए दिया, ‘कमाल तो इस बात का है कि जिस समय हमारे और सबके घर छिन रहे थे, यूपी सरकार ने हमारे चाचा को नया घर दे दिया, सोचिये सरकार कहां-कहां मिली हुई है।’ लेकिन इसके बाद जो सवाल आया, उसने अखिलेश को थोड़ा परेशान कर दिया। रजत शर्मा ने पूछा, ‘कौन सा घर वही, जहाँ से आप टोंटी ले गए थे?’ कुछ क्षण के लिए पूरे हॉल में तालियों की आवाज़ ही सुनाई देती रही, फिर अखिलेश ने अपनी ख़ामोशी तोड़ते हुए कहा, ‘सवाल टोंटी का नहीं है, कल जब सरकार बदलेगी तो वहां से चिलम भी मिलेगी। मैंने उस घर में अपने पैसे से जो सामान लगवाया था, वो ले गया।’

‘टोंटी’ से बात आतंकवाद पर मोड़ते हुए रजत शर्मा ने कहा, ‘मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर दिया...’ लेकिन इससे पहले कि रजत शर्मा अपनी बात पूरी कर पाते, अखिलेश ने पूछा,‘मसूद अजहर को छोड़कर कौन आया था?’ इस पर एक रजत ने कहा,‘चिदंबरम जी का बयान है कि उस समय सभी दलों की बैठक हुई थी।’ इस बार भी अखिलेश ने रजत शर्मा को बीच में हो रोकते हुए कुछ ऐसा कहा कि तालियाँ एक बार फिर बजना शुरू हो गईं। सपा प्रमुख बोले, ‘तो हम कहते हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक पर भी ऑल पार्टी मीटिंग किया करें आप।’ क्या ‘मसूद अजहर के मामले में पीएम मोदी को कुछ क्रेडिट देंगे’ के जवाब में अखिलेश ने कहा कि ऐसी तैयारियां एक दिन में नहीं होतीं, जो अधिकारी सालों से इस काम में लगे थे, उन्हें बधाई देनी चाहिए।’ इसके अलावा भी अखिलेश यादव ने कई सवालों के बेवाक जवाब देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी।

'आप की अदालत' में अखिलेश यादव का अंदाज ए बयां आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स इंडिया टीवी रजत शर्मा अखिलेश यादव आप की अदालत
सम्बंधित खबरें

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

2 days ago

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

2 days ago

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025

इस माहौल में पत्रकारिता की क्रेडिबिलिटी बचाना ही सबसे बड़ी चुनौती है: संजय कपूर

‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ के नवनिर्वाचित प्रेजिडेंट संजय कपूर का कहना है, हमारी कोशिश रहेगी कि हम सरकार और संवैधानिक संस्थानों के साथ संवाद स्थापित करें और मीडिया की ‘सेहत’ बेहतर करें।

01-December-2025


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

3 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

5 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

5 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

1 hour ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

1 hour ago