होम / साक्षात्कार / गौतम अडानी ने बताया, NDTV का अधिग्रहण करने में क्यों है उनकी दिलचस्पी

गौतम अडानी ने बताया, NDTV का अधिग्रहण करने में क्यों है उनकी दिलचस्पी

‘फाइनेंशियल टाइम्स’ (Financial Times) को दिए इंटरव्‍यू में जाने-माने कारोबारी गौतम अडानी ने संकेत दिए कि वह एक ग्लोबल न्यूज ब्रैंड बनाना चाहते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

देश की अग्रणी मीडिया कंपनियों में शुमार ‘नई दिल्ली टेलीविजन’ (NDTV) में 26 फीसदी की अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल करने की कवायद में जुटे जाने-माने कारोबारी गौतम अडानी का अब इस पूरे मामले पर बयान सामने आया है। दरअसल, ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ (Financial Times) को दिए इंटरव्‍यू में उन्होंने संकेत दिए कि वह एक ग्लोबल न्यूज ब्रैंड बनाना चाहते हैं।

अगस्त में एनडीटीवी के अधिग्रहण की कवायद शुरू करने वाले अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी से यह पूछे जाने पर कि आप किसी मीडिया हाउस को स्वतंत्र रूप से कार्य करने और उसे ग्लोबल स्तर पर अपने पैर फैलाने में क्यों सपोर्ट नहीं कर सकते हैं, तो इस पर अडानी का कहना था कि ‘फाइनेंसियल टाइम्स’ अथवा ‘अल-जजीरा’ की तुलना भारत में ऐसी कोई एक इकाई नहीं है।

अपने गृह राज्य गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद के निकट स्थित समूह के गगनचुंबी इमारत में हुए इस इंटरव्यू के दौरान अडानी ने एनडीटीवी में 26 फीसदी की अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल करने की कवायद को ‘व्‍यावसायिक अवसर’ (Business Opportunity) से ज्‍यादा ‘दायित्व’ (Responsibility) बताया है। उन्होंने कहा कि मीडिया में आना और एनडीटीवी खरीदना उनके लिए व्यवसाय से अधिक एक जिम्मेदारी है।

‘एनडीटीवी’ के अधिग्रहण के लिए की जा रही अडानी समूह की कवायद ने देश में मीडिया की स्वतंत्रता को लेकर बहस छेड़ दी है। बता दें कि अडानी को मोदी सरकार का करीबी और एनडीटीवी को सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाला माना जाता है।

गौतम अडानी ने कहा कि स्वतंत्रता का मतलब है कि अगर सरकार ने कुछ गलत किया है, तो आप उसे गलत कहें। साथ ही आपको साहस होना चाहिए कि जब सरकार हर दिन सही काम कर रही हो, तो यह भी दिखाएं।  

उन्होंने कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूह बनाने में आने वाली लागत समूह के लिए मामूली होगी और उन्होंने कहा कि NDTV के मालिक-संस्थापक प्रणय रॉय यदि इसके चेयरमैन बने रहते हैं, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। बता दें कि अडानी की ‘AMG मीडिया नेटवर्क’ (AMG Media Network) ने इस साल बिजनेस न्यूज प्लेटफॉर्म ‘BQ Prime’(पूर्व में BloombergQuint) में भी हिस्सेदारी खरीदी है।


टैग्स एनडीटीवी अधिग्रहण गौतम अडानी
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 week ago

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

1 week ago

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

1 week ago

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

16 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

16 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

15 hours ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

17 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

18 hours ago