होम / साक्षात्कार / अच्छा कंटेंट तैयार करने का इससे बेहतर नहीं है कोई 'फॉर्मूला': मार्कंड अधिकारी

अच्छा कंटेंट तैयार करने का इससे बेहतर नहीं है कोई 'फॉर्मूला': मार्कंड अधिकारी

‘एक्सचेंज4मीडिया’ की फ्यूचर टॉक सीरीज के पहले एपिसोड में ‘श्री अधिकारी ब्रदर्स’ समूह के चेयरमैन मार्कंड अधिकारी ने तमाम मुद्दों पर अपने विचार रखे

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

‘एक्सचेंज4मीडिया’ की फ्यूचर टॉक सीरीज (e4m FutureTalk Series) के पहले एपिसोड में ‘श्री अधिकारी ब्रदर्स’ (SAB) समूह के चेयरमैन मार्कंड अधिकारी के साथ ‘बिजनेस वर्ल्ड’ और ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ग्रुप के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा ने तमाम मुद्दों पर बातचीत की। इंडस्ट्री में करीब चार दशक से सक्रिय मार्कंड अधिकारी ने इस बातचीत के दौरान ‘सब ग्रुप’ की अब तक की यात्रा, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बढ़ते दायरे और अच्छा कंटेंट तैयार करने के लिए प्लेबुक समेत तमाम मुद्दों पर अपने विचार रखे। प्रस्तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश:  

सब ग्रुप के अब तक के सफर को आप किस रूप में देखते हैं?

समूह का अब तक का सफर काफी रोमांचक रहा है। हमने नब्बे के दशक की शुरू में इसकी शुरुआत की थी और मुझे याद है कि हमें प्रति एपिसोड 1.25 लाख रुपये मिलते थे। मैं ‘जी’ (Zee) के सुभाष चंद्रा को अपना गुरु मानता हूं, वह सच्चे बिजनेसमैन हैं और उस समय वह हमें प्रति एपिसोड 1.25 लाख रुपये देने के लिए सहमत हो गए थे, वह इस मामले में आगे बातचीत करना चाहते थे। हालांकि, जब मैंने उन्हें शो के कॉपीराइट की पेशकश की और पूरा पेमेंट करने की गुजारिश की तो वह मान गए। इंडस्ट्री में बाद में यह ट्रेंड बन गया।

वर्ष 1995 में हमने ‘डीडी मेट्रो’ (DD Metro) के लिए शो बनाने शुरू किए और पांच साल में हमने 3500 से ज्यादा एपिसोड पूरे कर लिए। इसके बाद वर्ष 2020 में हमने ‘सब टीवी’ (SAB TV) की स्थापना की। जैसा कि मैंने कहा कि यह सफर काफी रोमांचक रहा है। आज जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो सोचता हूं कि हमारे पक्ष में यह खास रहा कि हमने कॉमेडी का बेहतर ब्रैंड तैयार किया और सोनी-सब के बीच डील होने तक कम पूंजी में इसे चलाया। वर्ष 2000 के बाद से अब तक, सिर्फ दो जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (GECs) ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इनमें एक ‘सब टीवी’ और दूसरा ‘कलर्स’ है। अन्य ने भी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स के क्षेत्र में काफी प्रयास किया है, लेकिन वे इतने सफल नहीं हुए हैं।  

सफल कॉमेडी कंटेंट से लेकर न्यूज और फिर म्यूजिक में आपने काम किया, इस विविधता के पीछे क्या आइडिया रहा?

वर्ष 2005 में सोनी-सब (Sony-SAB) डील के बाद मैं अगले कदम के बारे में सोच रहा था। इस बीच हमने न्यूज जॉनर में ट्राई किया था, लेकिन मुझे एक अच्छी डील मिली थी और एक सच्चे बिजनेसमैन की तरह मैंने एक इंडस्ट्रियलिस्ट को चैनल बेच दिया। हमारा मानना था कि जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (GEC) के क्षेत्र में काफी प्लेयर्स हैं, इसलिए मैं म्यूजिक जॉनर में आ गया। इस बार भी हमने कॉमेडी और म्यूजिक को लेकर एक अलग पेशकश की। हमारे साथ उस समय कॉमेडी जॉनर के जाने-माने नाम जैसे राजू श्रीवास्तव और सुरेश मेनन शामिल थे। कुछ ही समय में चैनल काफी सफल चैनल बन गया। ‘मस्ती’ (Mastiii) को चार जुलाई 2010 को लॉन्च किया गया था और पांच अगस्त 2010 की रेटिंग की बात करें तो यह नंबर वन चैनल था और पिछले 10 वर्षों में इसका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है।

क्या अच्छा कंटेंट तैयार करने के लिए कोई प्लेबुक (playbook) है?

मैं कहना चाहूंगा कि एक चैनल को सफलतापूर्वक चलाने के लिए अच्छे कंटेंट की समझ होना बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है। अच्छा कंटेंट तैयार करने के लिए कोई तय प्लेबुक नहीं है। चूंकि मैं एक मध्यम वर्गीय परिवार से आता हूं। मैंने स्ट्रगल का अनुभव किया है और इस बात ने मुझे लोगों को समझने में मदद की है और इसी के अनुसार हम शो में इसका चित्रण करते हैं। यह मशहूर कार्टूनिस्ट आरके लक्ष्मण के आम आदमी की तरह है और इसी तरह मैंने अपनी जिंदगी में लोगों को देखा है। मेरा मानना है कि कंटेंट एक तात्कालिक रचना है। यह बिल्कुल ‘थम्बमार्क’ (thumbmark) की तरह होता है, यानी इसका प्रत्येक हिस्सा अपने आप में अलग होता है। यदि आप जनता की नब्ज पहचानते हैं तो आप अच्छा कंटेंट क्रिएट कर पाएंगे।

प्राइवेट टीवी चैनल्स की बात आती है तो आपकी गिनती अग्रणी में होती है। आज हम जो न्यूज टीवी चैनल्स देखते हैं, उसके बारे में आपके क्या विचार हैं?

इन दिनों न्यूज और एंटरटेनमेंट का आपस में मिश्रण हो गया है। टॉप 30-40 चैनल्स को छोड़कर बाकी के लाइजनिंग प्लेटफॉर्म्स बन गए हैं। न्यूज के लिए अब लोग डिजिटल की तरफ मुड़ रहे हैं और इस डोमेन में डिजिटल बड़ी भूमिका निभाने जा रहा है।  

ओवर द टॉप (OTT) कंटेंट के इस्तेमाल में काफी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। आपकी नजर में क्या ओटीटी अगला मेनस्ट्रीम बन जाएगा?  

इस बात में कोई शक नहीं है कि OTT आने वाला भविष्य है। डिजिटल का यह फायदा है कि आप कहीं पर भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन टीवी के साथ ऐसा नहीं है। यही इसका एक मजबूत पॉइंट भी बन जाता है। हालांकि, हमारी संस्कृति काफी हद तक पारिवारिक है और हम रात को खाने के समय पूरे परिवार को एक साथ बैठे देखना पसंद करते हैं। परिवार के लिए यह समय ओटीटी कंटेंट देखने के लिए उपयुक्त नहीं है। इसलिए, इस तथ्य को देखते हुए कि यह मार्केट में सबस्क्रिप्शन पर निर्भर करता है और ऐड रेवेन्यू कम हो रहा है, मैं अभी भी यही कहूंगा कि टीवी लाखों लोगों के जीवन का हिस्सा है और तमाम घरों में लोग इसे अपने परिवार के साथ मिलकर देखते हैं और यह आगे भी बना रहेगा।

इस पूरी बातचीत को आप यहां इस वीडियो में देख सकते हैं।


टैग्स डॉ. अनुराग बत्रा सब ग्रुप मार्कंड अधिकारी श्री अधिकारी ब्रदर्स सब टीवी मस्ती
सम्बंधित खबरें

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

1 day ago

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

1 day ago

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025

इस माहौल में पत्रकारिता की क्रेडिबिलिटी बचाना ही सबसे बड़ी चुनौती है: संजय कपूर

‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ के नवनिर्वाचित प्रेजिडेंट संजय कपूर का कहना है, हमारी कोशिश रहेगी कि हम सरकार और संवैधानिक संस्थानों के साथ संवाद स्थापित करें और मीडिया की ‘सेहत’ बेहतर करें।

01-December-2025


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

12 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

19 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

9 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

19 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

20 hours ago