होम / साक्षात्कार / ‘इंडियन रेसिंग लीग’ को सीजन-2 में हम नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे: अखिलेश रेड्डी

‘इंडियन रेसिंग लीग’ को सीजन-2 में हम नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे: अखिलेश रेड्डी

‘रेसिंग प्रमोशंस प्राइवेट लिमिटेड’ (RPPL) के चैयरमैन अखिलेश रेड्डी ने लीग के सीजन-2 को लेकर हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया के साथ विस्तार से बातचीत की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

भारत में खेल प्रतिभाओं की भरमार है, लेकिन इन प्रतिभाओं और उन्हें चमकने के लिए उपलब्ध अवसरों के बीच एक बड़ा गैप है। यदि हम मोटरस्पोर्ट्स की बात करें तो भारत को इस दिशा में अभी काफी दूरी तय करनी है। ‘रेसिंग प्रमोशंस प्राइवेट लिमिटेड’ (RPPL) के चेयरमैन और ‘एमईआईएल’ (MEIL) के डायरेक्टर अखिलेश रेड्डी देश में मोटरस्पोर्ट्स को आगे बढ़ाने के लिए जुटे हुए हैं। वह देश में फॉर्मूला-3 (F3) और फॉर्मूला-4 (F4) रेसिंग के द्वारा महत्वाकांक्षी भारतीय रेसिंग ड्राइवरों के लिए मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं और उन्हें इस खेल को और अधिक उत्साह से अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

लीग के सीजन-2 से जुड़े विभिन्न अहम पहलुओं पर हाल ही में अखिलेश रेड्डी ने हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) से विस्तार से बातचीत की है। प्रस्तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश:

इंडियन रेसिंग फेस्टिवल के बैनर तले फॉर्मूला-4 इंडियन चैंपियनशिप और इंडियन रेसिंग लीग आयोजित करने की पहल को लेकर आपकी क्या सोच है?

मेरा उद्देश्य देश में रेसिंग को बढ़ावा देना है। इसके तहत फॉर्मूला-3 और फॉर्मूला-4 पहल की बात करें तो अगले 5-7 वर्षों में अखिल भारतीय टीम को F1 में और अगले 10-12 वर्षों में अखिल भारतीय महिला टीम को F2 तक ले जाना है। विशुद्ध व्यावसायिक दृष्टिकोण से FIA अंकों को देखते हुए F3 और F4 हमारी पेशकश में बहुत सारी तकनीकी वैधता जोड़ते हैं, जिनमें इंडियन रेसिंग लीग भी शामिल है।

वे भारत में इंटरनेशनल रेसिंग जगत को आकर्षित करेंगे, और बाद में वैश्विक ऑटो रेसिंग इंडस्ट्री में सप्लायर्स को आकर्षित करेंगे। एक नहीं बल्कि दो ‘Fédération Internationale de l'Automobile’ (FIA) स्वीकृत चैंपियनशिप चलाने से भारतीय रेसिंग का प्रोफ़ाइल वैश्विक रैंकिंग में ऊंचा हो जाएगा और इससे दर्शकों की संख्या आकर्षित होगी जो 4-5 साल में व्यावसायिक सफलता में तब्दील होगी। फॉर्मूला-3 और फॉर्मूला-4 FIA-स्वीकृत चैंपियनशिप हैं और इसलिए संबंधित चैंपियनशिप के लिए रेसिंग कमीशन द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए FIA के नियमों-कायदों के तहत चलाई जाती हैं। मेरा लक्ष्य भारत को मोटरस्पोर्ट्स की दुनिया में एक मजबूत खिलाड़ी बनाना है और इच्छुक भारतीय रेसिंग ड्राइवरों के लिए इस खेल को अधिक गंभीरता से लेने के अवसर तैयार करना है, क्योंकि उनके पास अपने घरेलू मैदान में शीर्ष पर पहुंचने का प्लेटफॉर्म है।

अपनी रेसिंग चैंपियनशिप की खास विशेषताओं को लेकर आप क्या कहेंगे, जो मार्केट में इसे अन्य प्रतियोगिताओं से अलग करती हैं?

हमारी रेसिंग चैंपियनशिप सभी पृष्ठभूमियों के रेसरों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के साथ-साथ समावेशिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के कारण दूसरी प्रतियोगिताओं से अलग है। हम शीर्ष स्तर के ट्रैक और अत्याधुनिक तकनीक के साथ सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं। हम एक व्यापक अनुभव प्रदान करते हैं और इंटरैक्टिव सेशंस समेत तमाम तरह से प्रशंसकों को आकर्षित करते हैं।

इसके अलावा, हमारी चैंपियनशिप सामाजिक रूप से जिम्मेदार है। समावेशिता, नवीनता, लोगों से जुड़ाव और सामाजिक प्रभाव का यह अनूठा मिश्रण हमें मोटरस्पोर्ट्स मार्केट में दूसरों से अलग करता है और खास बनाता है। हम यह भी मानते हैं कि मोटरस्पोर्ट्स को तभी और आगे बढ़ाया जा सकता है, जब जब हम आकांक्षाओं को लोगों तक पहुंचाने की अपेक्षा खेल को उन तक ले जाएं। स्ट्रीट सर्किट्स के लिए विभिन्न सरकारों के साथ साझेदारी में हमारा प्रयास उसी दिशा में एक कदम है।

क्षेत्रीय अथवा वैश्विक स्तर पर मोटरस्पोर्ट्स के विकास में आपकी चैंपियनशिप किस तरह योगदान देती है?

हमारी चैंपियनशिप कई मायनों में मोटरस्पोर्ट्स के विकास और वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देती है। सबसे पहली बात तो हम उभरती प्रतिभाओं को अपना कौशल निखारने और रेसिंग करियर में आगे बढ़ने के लिए एक प्रतिस्पर्धी प्लेटफॉर्म प्रदान करते हैं।

दूसरे, हम रीजन के अंदर एक जीवंत रेसिंग संस्कृति को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। जमीनी स्तर की पहल, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और स्कूल भागीदारी के माध्यम से, हम युवा पीढ़ी को मोटरस्पोर्ट्स अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं, जिससे बड़ी संख्या में प्रशंसक और भविष्य के रेसर तैयार होते हैं।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय रेसिंग सर्किट और संस्थानों के साथ हमारी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप स्थानीय प्रतिभाओं के लिए वैश्विक प्रदर्शन की सुविधा प्रदान करती है। अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में भाग लेने से न केवल हमारे रेसर्स का प्रोफ़ाइल ऊंचा होता है, बल्कि वैश्विक मंच पर मोटरस्पोर्ट्स में क्षेत्र की क्षमता भी प्रदर्शित होती है।

चैंपियनशिप के आयोजन और पबंधन के दौरान आपके सामने किस तरह की बड़ी चुनौतियां आईं और आपने कैसे उनका सामना किया?

भारत में फॉर्मूला रेसिंग चैंपियनशिप को लेकर कई चुनौतियां सामने आईं। सबसे बड़ी चुनौती मोटरस्पोर्ट्स कम्युनिटी के भीतर क्रेडिबिलिटी स्थापित करना और भरोसा हासिल करना था। इसके लिए हमने पारदर्शिता और प्रोफेशनलिज्म पर फोकस किया। हमने मोटरस्पोर्ट्स इंडस्ट्री के जाने-माने नामों के साथ गठजोड़ कर उनका सपोर्ट और विशेषज्ञता हासिल की। इन अनुभवी प्रोफेशनल्स के साथ साझेदारी से विश्वसनीयता बनाने में मदद मिली और खेल के प्रति हमारी प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित हुई।

इसके साथ ही, विशेष रूप से ट्रैक के डिजाइन और निर्माण से संबंधित लॉजिस्टिक चुनौतियों को विशेषज्ञ ट्रैक डिजाइनरों के साथ मिलकर प्लानिंग और पार्टनरशिप के माध्यम से दूर किया। उनके अनुभव के द्वारा हमने यह सुनिश्चित किया कि हमारे ट्रैक अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हों, जिससे रेसर्स को सुरक्षित और चुनौतीपूर्ण माहौल मिल सके।

स्ट्रैटेजिक सहयोग, वित्तीय योजना, लॉजिस्टिक विशेषज्ञता और मजबूत मार्केटिंग स्ट्रैटेजी के माध्यम से हमने भारत में एक सफल फॉर्मूला रेसिंग चैंपियनशिप की स्थापना के दौरान तमाम चुनौतियों का सामना किया।

आपकी चैंपियनशिप लाइव इवेंट के दौरान और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से प्रशंसकों और दर्शकों के साथ किस तरह जुड़ती है?

लाइव इवेंट के दौरान, हम इंटरैक्टिव फैन ज़ोन और वीआईपी अनुभवों समेत तमाम तरह से प्रशंसकों से जुड़ते हैं। वहीं डिजिटल की बात करें तो हम लाइव स्ट्रीम्स के साथ-साथ सोशल मीडिया इंटरैक्शंस और ऑनलाइन प्रतियोगिताएं भी आयोजित करते हैं, जो साइट पर और ऑनलाइन दोनों तरह के प्रशंसकों के लिए एक व्यापक अनुभव सुनिश्चित करते हैं। हमारा मानना ​​है कि लाइव और डिजिटल दोनों इसे आगे बढ़ाने के लिए अहम रास्ते साबित होंगे और गैर-व्यावसायिक रूप से भी प्रशंसकों को इस खेल के करीब लाएंगे।

आने वाले वर्षों में अपनी रेसिंग चैंपियनशिप की पहुंच और प्रभाव का विस्तार करने की आपकी क्या योजना है? आपको अपनी रेसिंग चैंपियनशिप का महत्वाकांक्षी रेसर्स और मोटरस्पोर्ट्स कम्युनिटी पर किस तरह का प्रभाव पड़ने की उम्मीद है?

आने वाले वर्षों में हम ग्लोबल पार्टनरिशप्स, यूथ डेवलपमेंट प्रोग्राम्स और डिजिटल इनोवेशन के माध्यम से अपनी चैंपियनशिप की पहुंच और प्रभाव का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। स्पॉन्सरशिप को मजबूत करना, सामुदायिक कार्यक्रमों में शामिल होना और शैक्षिक पहलों को बढ़ावा देना भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमारा लक्ष्य एक अधिक समावेशी और वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त रेसिंग चैंपियनशिप तैयार करना है, जो तमाम दर्शकों को आकर्षित करे और मोटरस्पोर्ट्स इंडस्ट्री पर महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़े।

हम लगातार उन मौकों की तलाश कर रहे हैं जो हमारे ड्राइवरों को अगले स्तर तक आगे बढ़ने के लिए प्रदान किए जा सकते हैं। इसके अलावा तमाम वैश्विक प्रतियोगिताओं में टीमों के साथ साझेदारी कर रहे हैं और हमारी चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन के लिए अतिरिक्त इनाम की पेशकश कर रहे हैं। इस प्रकार के अवसर हमें न केवल इच्छुक भारतीय ड्राइवरों के लिए बल्कि अंतर्राष्ट्रीय ड्राइवरों के लिए भी आकर्षक बनाते हैं।

क्या आप उन अवसरों के बारे में विस्तार से बता सकते हैं जो आपकी चैंपियनशिप मोटरस्पोर्ट्स के साथ जुड़ने के इच्छुक स्पॉन्सर्स, पार्टनर्स ब्रैंड्स को देती है?

हमारी चैंपियनशिप स्पॉन्सर्स, पार्टनर्स ब्रैंड्स को बेहतरीन प्रदर्शन और जुड़ाव के लिए एक अनूठा प्लेटफॉर्म प्रदान करती है। हमारे साथ जुड़कर, उन्हें तमाम तरह से फायदा होता है-

वैश्विक दृश्यता (Global Visibility): स्पॉन्सर्स को टेलीविजन, लाइव स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया कवरेज के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन से लाभ होता है, क्योंकि यह विशाल और विविध दर्शकों तक पहुंचता है।

ब्रैंड एकीकरण (Brand Integration): हम ब्रैंडिंग अवसर प्रदान करते हैं, जिससे स्पॉन्सर्स को अपने ब्रैंड को चैंपियनशिप कार्यक्रमों में सहजता से एकीकृत करने की अनुमति मिलती है, जिससे ब्रैंड की पहचान बढ़ती है।

मार्केटिंग (Targeted Marketing): स्पॉन्सर्स अपने विशिष्ट लक्ष्य के अनुरूप बड़ी संख्या में लोगों से जुड़ सकते हैं।

नेटवर्किंग के अवसर (Networking Opportunities:): पार्टनर्स को इंडस्ट्री के प्रोफेशनल्स, साथी स्पॉन्सर्स और प्रभावशाली व्यक्तित्वों के एक विशेष नेटवर्क तक पहुंच मिलती है, जिससे मूल्यवान बिजनेस कनेक्शन और आपसी सहयोग को बढ़ावा मिलता है।

संक्षेप में कहें तो हमारी चैंपियनशिप स्पॉन्सर्स, पार्टनर्स और ब्रैंड्स को उनकी दृश्यता बढ़ाने, दर्शकों से जुड़ने और उनके ब्रैंड को मोटरस्पोर्ट्स के उत्साह और ऊर्जा के साथ संरेखित करने के लिए एक गतिशील और बहुआयामी प्लेटफॉर्म प्रदान करती है, जिससे पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी बनती है।

आप अपनी रेसिंग चैंपियनशिप के भविष्य में टेक्नोलॉजी की क्या भूमिका देखते हैं, विशेष रूप से रेस कारों और इवेंट के अनुभवों में नई पहलों की बात करें तो?

हमारा मानना है कि मोटरस्पोर्ट्स में टेक्नोलॉजी की बड़ी भूमिका है। समय के साथ टेक्नोलॉजी के बढ़ते प्रभाव से कारें अधिक से अधिक पर्यावरण-अनुकूल हो जाएंगी और इससे उनका प्रदर्शन भी बेहतर होता जाएगा। प्रशंसकों के साथ, टेक्निकल इनोवेशन पहले से ही एक बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

आपको अपनी रेसिंग चैंपियनशिप के सफर में अब तक कौन सी खास उपलब्धियां मिली हैं और इसके भविष्य के लिए आपको किस तरह की उम्मीदें हैं?

जमीनी स्तर की पहल से लेकर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग तक, प्रतिभा का पोषण करने और एक प्रशंसक आधार को बढ़ावा देने के लिए अपनी चैंपियनशिप की पहुंच का विस्तार करने में हमें गर्व है। भविष्य को लेकर अपनी उम्मीदों की बात करें तो इनमें वैश्विक मान्यता, ज्यादा से ज्यादा युवा रेसर्स को सशक्त बनाना और दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए एक समावेशी, अभिनव और रोमांचकारी मोटरस्पोर्ट्स अनुभव प्रदान करना शामिल है।  


टैग्स अखिलेश रेड्डी आरपीपीएल एमईआईएल रेसिंग प्रमोशंस प्राइवेट लिमिटेड
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 week ago

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

1 week ago

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

1 week ago

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

16 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

16 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

15 hours ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

17 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

18 hours ago