होम / साक्षात्कार / आज के दौर में लंबे समय तक न्यूज रेटिंग्स की अनुपलब्धता की कल्पना करना मुश्किल: हर्ष भंडारी
आज के दौर में लंबे समय तक न्यूज रेटिंग्स की अनुपलब्धता की कल्पना करना मुश्किल: हर्ष भंडारी
रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के ग्रुप सीओओ (ब्रॉडकास्टिंग डिवीजन) ने एक्सचेंज4मीडिया के साथ खास बातचीत में अपनी प्राथमिकताओं, टीवी रेटिंग्स की वापसी समेत कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क’ (Republic Media Network) ने करीब 15 दिन पहले हर्ष भंडारी को प्रमोशन का तोहफा देते हुए ग्रुप सीओओ (ब्रॉडकास्टिंग डिवीजन) की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी प्रोन्नति ऐसे समय पर हुई है, जब ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल‘ (BARC) इंडिया दोबारा से न्यूज चैनल्स की रेटिंग्स को शुरू करने जा रहा है। ऐसे महत्वपूर्ण समय में, बड़ी जिम्मेदारियों को संभालने के लिए भंडारी ने पूरी तरह से कमर कस ली है। हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) के साथ खास बातचीत में भंडारी ने अपनी प्राथमिकताओं और टीवी रेटिंग्स की वापसी समेत कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है।
प्रस्तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश:
नई भूमिका में आपकी बड़ी प्राथमिकताएं क्या होंगी?
मेरी बड़ी प्राथमिकताएं वही हैं, जो संस्थान और यहां की लीडरशिप टीम की हैं। यानी हमारा मूल उद्देश्य कोर बिजनेस को मजबूत करना और भविष्य के लिए इसे और बेहतर तरीके से तैयार करना है। कहने की जरूरत नहीं है कि उपरोक्त उद्देश्यों के लिए हमारी रणनीतिक आकांक्षाओं के साथ आगे बढ़ने के लिए बेहतर प्रदर्शन, टीम निर्माण और संस्थान में उत्साह को और बढ़ाना शामिल है।
रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क में आप विकास के अगले चरण को किस तरह से देखते हैं?
पांच साल पुराने संस्थान के रूप में, विकास की हमारी भूख को शांत होने में समय लगेगा। न्यूज बिजनेस में और जिन भाषाओं में हम काम कर रहे हैं, उनमें अभी भी विकास की बहुत गुंजाइश है। एक मार्केट लीडर और तेजी से बढ़ते न्यूज ऑर्गनाइजेशन के रूप में, अंग्रेजी, हिंदी और बंगाली मार्केट्स में और बढ़ोतरी की गुंजाइश है। हमारे बिजनेस पार्टनर्स की सेवा के लिए मार्केट के विस्तार और इनोवेशन (नवाचार) की भी काफी गुंजाइश है। हमारी सांगठनिक संस्कृति के हिस्से के रूप में हम अपनी प्रतिष्ठा से किसी तरह का कोई समझौता करने में विश्वास नहीं करते हैं। इसी का परिणाम है कि हम हमेशा कंटेंट पक्ष और मार्केट मुद्रीकरण दोनों पहलुओं पर अपने विजन को नवीनीकृत करते रहे हैं।
हमें अपनी टीवी प्लस रणनीति (TV Plus strategy) के बारे में बताएं। आप उस दिशा में क्या और कैसे कर रहे हैं?
किसी भी बिजनेस के लिए डिजिटल में बदलाव एक बड़ी व महत्वपूर्ण गतिविधि बन चुका है। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने दो साल पहले ही इस क्षमता को विकसित करना शुरू कर दिया था। मुझे यह स्वीकार करना होगा कि हमें अपने यूजर्स से महत्वपूर्ण खिंचाव (traction) मिल रहा है। वास्तव में यह हमारे रैखिक टेलिविजन (linear television) से जुड़ाव की दिशा में है। हमारे व्युअर्स किसी भी प्लेटफॉर्म पर हमारे कंटेंट को काफी पसंद करते हैं। यह ट्रेंड हमें अपने ऑडियंस की बदलते रुचि और प्राथमिकताओं को गतिशील तरीके से पेश करने की प्रेरणा देता है।
स्ट्रैटेजी बिजनेस पार्टनरशिप को अब अलग-अलग बिजनेस डिवीजन में विभाजित किया जाएगा, प्रत्येक का अपना नेतृत्व और लक्ष्य होगा। यह रणनीतिक ढांचा (strategic architecture) किस तरह काम करेगा?
सभी बिजनेस संस्थानों में स्ट्रैटेजिक बिजनेस यूनिट्स (SBU) होती है जो लाभ को केंद्र में रखकर काम करती हैं। इस बिजनेस सिद्धांत को किसी आधार की आवश्यकता नहीं है। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क की बात करें तो हम काफी तेजी से विकास की राह पर हैं, हमें ऐसा ढांचा तैयार करने की जरूरत है जो हमारे स्ट्रैटेजिक ढांचे को सपोर्ट करे। यह हमें प्रत्येक SBU की प्राथमिकता पर ध्यान केंद्रित करने और संस्थान के विकास की गति पर सहक्रियात्मक और गुणक प्रभाव उत्पन्न करने में भी सक्षम होना चाहिए।
न्यूज रेटिंग्स की वापसी को लेकर आपका क्या कहना है? तमाम ब्रॉडकास्टर्स का कहना है कि BARC को अभी भी अधिक मजबूत और समावेशी मीट्रिक प्रणाली बनाने की जरूरत है। इस बारे में आप क्या कहेंगे?
न्यूज रेटिंग्स की वापसी हमारे कानों में मधुर संगीत की तरह है। ऐसे दौर में जब डेटा को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, ऐसे में लंबे समय तक बिना डेटा की कल्पना नहीं की जा सकती है, खासकर न्यूज जॉनर के लिए। बार्क डेटा न केवल हमारे बिजनेस पार्टनर्स के लिए काफी महत्वपूर्ण है, बल्कि व्युअर्स की प्राथमिकताओं को भी प्रत्यक्ष रूप से दर्शाता है। जहां तक डेटा की मजबूती पर आपके प्रश्न का संबंध है, मुझे लगता है, डोमेन विशेषज्ञ अपने मूल्यवान इनपुट के साथ BARC के साथ जुड़े हुए हैं और मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता हूं।
टैग्स रिपब्लिक टीवी हर्ष भंडारी टीवी न्यूज बार्क रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल रिपब्लिक मीडिया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर न्यूज रेटिंग्स ग्रुप सीओओ