होम / साक्षात्कार / गुजरात चुनाव से पहले गृह मंत्री ने Network18 को दिया खास इंटरव्यू, कही ये बातें

गुजरात चुनाव से पहले गृह मंत्री ने Network18 को दिया खास इंटरव्यू, कही ये बातें

गुजरात चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘नेटवर्क18’ (Network18) के मैनेजिंग डायरेक्टर व ग्रुप एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी के साथ खास बातचीत की

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

गुजरात विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। बीजेपी, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक पार्टियां इस महासमर को जीतने के लिए जी-जान लगा रही हैं। इस बीच गुजरात चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘नेटवर्क18’ (Network18) के मैनेजिंग डायरेक्टर व ग्रुप एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी के साथ खास बातचीत की। यह गुजरात चुनाव से पहले गृह मंत्री का पहला एक्सक्लूसिव इंटरव्यू था, जिसमें बीजेपी के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह ने बताया कि आखिर गुजरात चुनाव को लेकर क्या है उनकी रणनीति।   

‘न्यूज18 इंडिया’ के खास कार्यक्रम 'गुजरात अधिवेशन' (Gujarat Adhiveshan) के दौरान लिए गए इंटरव्यू में अमित शाह ने कहा कि हम गुजरात की जनता की उम्मीदों पर हमेशा खरा उतरे हैं और बीजेपी को गुजरात की जनता का आशीर्वाद है। गुजरात में बीजेपी को बड़ी जीत मिलेगी। हम सारे चुनावी रिकॉर्ड तोड़कर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे। गुजरात में स्थायी सरकार के सवाल पर शाह ने कहा कि भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) के नेतृत्व में ही बीजेपी ये चुनाव लड़ रही है और वह ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

'गुजरात बीजेपी में पूरी तरह एकजुट'

टिकट कटौती से नाराज नेताओं की बगावत पर अमित शाह ने कहा कि गुजरात बीजेपी में पूरी तरह एकजुट है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में जब भी कोई फैसला लिया जाता है, वो आपसी सहमति से लिया जाता है। इसलिए कोई नेता पार्टी के खिलाफ नहीं जाता।

‘गुजरात में है मजबूत कानून व्यवस्था वाला शासन’

गुजरात में शांति और सुरक्षा को लेकर अमित शाह ने कहा, ‘गुजरात में मोदी जी की सरकार के समय से ही हमने मजबूत कानून व्यवस्था वाला शासन दिया है। उन्होंने कहा कि हमने ऐसी सुरक्षा दी है कि गुजरात में 20 साल के युवा को भी नहीं पता कि कर्फ्यू क्या होता है? उन्होंने आगे कहा कि हमने गुजरात की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

‘गुजरात ने कभी किसी तीसरी पार्टी को नहीं किया स्वीकार’

वहीं त्रिकोणीय मुकाबला और राज्य में आम आदमी पार्टी के ताल ठोकने के पर कहा कि गुजरात ने कभी किसी तीसरी पार्टी को स्वीकार नहीं किया है। यहां किसी तीसरे के लिए जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा किसी से मुकाबला नहीं है। हम सुरक्षा और समृद्धि देने वाली सरकार बनाएंगे।

‘रेवड़ी पॉलिटिक्स और बीजेपी के चुनावी वादों के बीच का फर्क’

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रेवड़ी पॉलिटिक्स और बीजेपी के चुनावी वादों के बीच का फर्क बताते हुए कहा, ‘वोट के लिए रेवड़ी बांटना और किसी का जीवन स्तर उठाने के लिए एक बार मदद देना अलग बात है।" उन्होंने कहा कि घर, बिजली, शौचालय, गैस देना रेवड़ी बांटना नहीं है।

'50 साल तक कांग्रेस के स्टेज के पीछे नहीं देखी सरदार पटेल की फोटो'

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘सबसे ऊंची प्रतिमा बनायी पीएम मोदी ने। किसान नेता का विश्व का सबसे बड़ा पुतला बनाया, एक भी कांग्रेसी वहां पुष्पाजंलि करने नहीं गया। ये प्रतिमा पीएम मोदी ने बनाई, इसलिए नहीं जाते हैं क्योंकि ये प्रतिमा सरदार पटेल की है, इसलिए नहीं जाते हैं। 50 साल तक कांग्रेस के स्टेज के पीछे हमने पटेल की फोटो नहीं देखी।’

अमित शाह ने कॉमन सिविल कोड पर कांग्रेस को घेरा

अमित शाह ने इंटरव्यू के दौरान कॉमन सिविल कोड पर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 44 में इसे लागू करने के लिए कहा गया है। साथ ही जनसंघ के जमाने से चुनावी घोषणापत्र में ये मुद्दा हम उठाते रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने जो भी वादे किए, उनको पूरा किया है। चाहे राम मंदिर हो, 370 हो या तीन तलाक। बीजेपी ने कभी चुनावों को ध्यान में रखकर कोई काम नहीं किया। सभी कदम देश और जनता के हित में उठाए हैं।

कॉमन सिविल कोड को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने  कहा कि कॉमन सिविल कोड का उनका वादा आज का नहीं, बल्कि पुराना है। इस पर राजनीति क्यों होती है। उन्‍होंने पूछा कि कांग्रेस बताए कि वह सिविल कोड के पक्ष में है या विरोध में है।  

‘पंजाब पर नजर बनाए हुए है केंद्र सरकार’

वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद से कानून-व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में जब शाह से यहां की कानून-व्यवस्था के लचर प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये सही है कि पंजाब में लगातार हत्याएं हो रही हैं। ड्रग्स का कारोबार काफी बढ़ गया है। नशे की वजह से लगातार पीढ़ियां बर्बाद हो रही हैं। केंद्र सरकार ने राज्य के ऐसे हालात पर नजर बना रखी है।   पंजाब में चीजों को केंद्र सरकार किसी सूरत में आउट ऑफ कंट्रोल नहीं होने देगी। ये पूछे जाने पर कि क्या केंद्र सरकार सख्त कदम उठाएगी? अमित शाह ने कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि रणनीति को मैं सार्वजनिक मंच से जाहिर नहीं करूंगा।

‘कांग्रेस शासन में घोटाले गिनना मुश्किल था’

केंद्रीय गृह मंत्री ने घोटालों और भ्रष्टाचार के सवाल को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि 12 लाख करोड़ के घपले कांग्रेस सरकार के समय हुए हैं। देश की सबसे पुरानी पार्टी के शासन में घोटाले गिनना मुश्किल था, लेकिन हमारे राज में घोटाले मिलना मुश्किल है।’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ऐसी व्यवस्था बनायी है कि अब सुशासन चलता रहता है।’

'हमने जमात-ए-इस्लाम और हुर्रियत पर शिकंजा कसा'

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘1990 से लेकर आज तक हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ते रहे। सभी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी, लेकिन आतंकवाद का पोषण करने वालों के खिलाफ कभी लड़ाई नहीं लड़ी। हमने जमात-ए-इस्लाम पर लगाम लगाई। उसी तरह हुर्रियत पर शिकंजा कसा। उनके मोहरों को मोदी सरकार ने साफ कर दिया। 1990 के बाद आज कश्मीर में सबसे कम आतंकी घटनाएं होती हैं। पहले आंतकवाद के खिलाफ सेंट्रल एजेंसी लड़ती थी। आज उसके खिलाफ पुलिस लड़ रही है।’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पूरा इंटरव्यू आप यहां देख सकते हैं-


टैग्स नेटवर्क18 अमित शाह बीजेपी इंटरव्यू राहुल जोशी गृह मंत्री गुजरात चुनाव
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 week ago

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

1 week ago

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

1 week ago

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

16 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

16 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

15 hours ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

17 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

18 hours ago