होम / साक्षात्कार / राहुल गांधी ने यूं दिए रवीश कुमार को कई इंटरेस्टिंग जवाब, देखें इंटरव्यू यहां 

राहुल गांधी ने यूं दिए रवीश कुमार को कई इंटरेस्टिंग जवाब, देखें इंटरव्यू यहां 

कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने एनडीटीवी के रवीश कुमार के साथ लाइव और बेबाक बातचीत की

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago


कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक सभा के बाद एनडीटीवी के रवीश कुमार के साथ लाइव और बेबाक बातचीत में कहा, ‘मैं सबके योगदान का सम्मान करता हूं, मोदी जी का भी योगदान है। उन्होने दिखाया कि देश को किस प्रकार से नहीं चलाना चाहिए।’ राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी का समय बीत गया है।

इस पर जब रवीश कुमार ने पूछा कि क्या राहुल गांधी का समय आ गया है? तो इस पर उन्होने कहा, ‘राहुल गांधी कुछ नहीं है। जो जनता कहेगी मैं करूंगा, वह मालिक हैं। मैं 23 मई से पहले इस बारे में कह ही नहीं सकता हूं… ‘

अपना मज़ाक उड़ाए जाने,  पप्पू कहे जाने पर राहुल ने रवीश कुमार से कहा कि उनको इस पर गुस्सा नहीं आता बल्कि उनको अच्छा लगता है। राहुल बोले, ‘मैं सब से सीखता हूं, मैं नरेंद मोदी से सीखता हूं, मैं आरएसएस से सीखता हूं।’ राहुल गांधी ने कहा कि ये प्यार का देश है, मैं जब भी प्रधानमंत्री मोदी से मिलता हूं तो प्यार से मिलता हूं लेकिन वो रिस्पॉन्स नहीं देते हैं। राहुल ने कहा कि हम बदले की राजनीति नहीं करते हैं। 

आप ये पूरा इंटरव्यू नीचे विडियो पर क्लिक कर भी देख सकते हैं...

जब रवीश कुमार ने उनसे पूछा कि क्या नोटबंदी एक स्कैम है, अगर है, तो क्या आप जांच करेंगे? सोहराबुद्दीन के केस में और जज लोया के केस में क्या आप की सरकार आती है सेकुलर फॉरमेशन की, तो क्या इन बातों की जांच होगी? जवाब में राहुल गांधी ने कहा, ‘ हम जिस प्रकार से नरेंद्र मोदी काम करते हैं, हम वैसा काम नहीं करेंगे। मगर अगर कानून तोड़ा गया है अगर गलत काम किया गया है तो कानून अपना काम करेगा।’

कुछ ऐसा ही जवाब उन्होने पिछले 5 साल में विपक्ष को मीडिया में उचित जगह के बारे में पूछे जाने पर दिया,  ‘रफ़ाल एक ओपन और शट केस है। कानून तोड़ा गया है तो होगी जांच, मगर राफेल जैसे मुद्दे को प्रेस उठाती नहीं है।’

जब रवीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री तो भ्रष्टाचार के आरोप आप पर ही लगा रहे हैं कि आप जमानत पर हैं नेशनल हेराल्ड केस में? तो राहुल गांधी ने जवाब दिया ‘आप प्राइम मिनिस्टर हैं, आप एक्शन लीजिए, इंक्वायरी कराइए। क्यों नहीं करा रहे हैं'? राफेल पर भी करा दीजिए।’

मायावती के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने रवीश कुमार से कहा कि मायावती जी देश में एक सिंबल हैं, हमारी पार्टी की नहीं है बीएसपी की हैं। मगर देश में उन्होंने एक मैसेज दिया मैं उनका आदर करता, रेस्पेक्ट करता हूं। 

रवीश कुमार ने जब उनसे पूछा कि अब 84 को लेकर बहुत डिबेट हो गई है, बीजेपी कहती है आप जिम्मेदार हैं...तो राहुल ने जवाब दिया कि, ‘84 पर कोई डिबेट नहीं है। मैंने कल बोला कि 1984 में जो हुआ वह एक ट्रेजडी थी। जिन्होंने भी 84 में गलत काम किया है उनको जेल होनी चाहिए, सजा होनी चाहिए।’

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर दबाव को लेकर भी साफ-साफ कहा कि उनका रोल मुझे फेयर नहीं लग रहा है। मुझे यह क्लीयरली दिख रहा है कि जिस प्रकार से चुनाव के चरण बनाए गए वह नरेंद्र मोदी जी की मदद करने के लिए बनाए गए हैं।

उन्होने कहा, जिन राज्यों में बीजेपी को लास्ट में कैंपेन करना था उनमें चुनाव बाद में हुए हैं। जब कोई और कुछ कहता है तो उसको पकड़ लेते हैं और जब नरेंद्र मोदी वही बात कहते हैं तो कुछ नहीं होता। नरेंद्र मोदी जी अलग-अलग तरीके से गलत बोलते हैं उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
 


टैग्स एनडीटीवी इंडिया राहुल गांधी रवीश कुमार चुनाव 2019 इलेक्शन 2019
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

3 days ago

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

4 days ago

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

44 minutes ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

30 minutes ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

17 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

1 day ago