होम / साक्षात्कार / हमारे समूह की कंपनी नहीं है ‘डिश टीवी’: डॉ. सुभाष चंद्रा- चेयरमैन, एस्सेल ग्रुप

हमारे समूह की कंपनी नहीं है ‘डिश टीवी’: डॉ. सुभाष चंद्रा- चेयरमैन, एस्सेल ग्रुप

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन  डॉ. सुभाष चंद्रा ने 'जी बिजनेस' (Zee Business) को दिए इंटरव्यू में साफ किया ‘डिश टीवी’ (Dish TV) हमारे ग्रुप की कंपनी नहीं है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन  डॉ. सुभाष चंद्रा ने 'जी बिजनेस' (Zee Business) को दिए इंटरव्यू में साफ किया ‘डिश टीवी’ (Dish TV) हमारे ग्रुप की कंपनी नहीं है। उन्होंने कहा कि ‘डिश टीवी’ मेरे छोटे भाई जवाहर गोयल की कंपनी है और आज की तारीख में यह पूरी तरह से कर्ज मुक्त कंपनी है।

उन्होंने कहा कि यस बैंक से डिश टीवी को लेकर कुछ विवाद है, मामला कोर्ट में है। एस्सेल ग्रुप की हर कंपनी में निवेश करके लोगों ने पैसा बनाया है। डिश टीवी के लेंडर्स बिना प्रोमोटर के कंपनी चलाना चाहते हैं, तो चलाएं!

इंटरव्यू के दौरान डॉ. सुभाष चंद्रा ने न केवल अपने फ्यूचर प्लान बताएं, बल्कि यह भी बताया कि कब तक कंपनी कर्ज मुक्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस विषय पर हमेशा खुलकर बात की है। पिछले साल एक ओपन लेटर में हमने बताया था कि 92 फीसदी से ज्यादा कर्ज चुका दिया गया है। उसके बाद भी कर्ज चुकाया गया है और अब थोड़ा ही बचा है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश थी कि कि 31 मार्च 2023 तक हम सारे कर्ज चुका ले, लेकिन कुछ परिस्थितियों की वजह से देरी हुई है। कुछ एसेट्स की बिक्री नहीं हुई है, लेकिन जैसे ही कुछ फाइनल होता है,  पूरी तरह से कर्ज मुक्त हो जाएंगे।

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा लेनदारों ने एस्सेल ग्रुप को बहुत ज्यादा सपोर्ट किया है। लेनदार जानते हैं कि एस्सेल ग्रुप ने अपने कीमती एसेट्स बेचकर कर्ज चुकाया है। एस्सेल ग्रुप ने लेनदारों के 40,000  करोड़ रुपए चुकाए हैं। ग्रुप ने अब तक 40,000-50,000 करोड़ रुपए का सिर्फ ब्याज चुकाया है। 1967 से लेकर 2019 तक एस्सेल ग्रुप ने कभी डिफॉल्ट नहीं किया।

इस दौरान डॉ. सुभाष चंद्रा ने जी एंटरटेनमेंट-सोनी मर्जर को लेकर कहा कि इस प्रक्रिया में मेरा कोई बड़ा योगदान नहीं है। जी एंटरटेनमेंट-सोनी पर मेरा कुछ बोलना ठीक नहीं रहेगा। इसके लिए कंपनी के CEO ज्यादा बेहतर बता पाएंगे, लेकिन जितना मेरी जानकारी है जी एंटरटेनमेंट-सोनी मर्जर जल्द पूरा होने की उम्मीद है।

 


टैग्स जी बिजनेस एस्सेल ग्रुप डिश टीवी  डॉ. सुभाष चंद्रा
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 week ago

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

1 week ago

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

1 week ago

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

16 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

16 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

15 hours ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

17 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

18 hours ago