होम / साक्षात्कार / इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी से खास बातचीत

इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी से खास बातचीत

डिवाइस और प्लेटफॉर्म कोई भी हो, जब भी न्यूज की बात आती है, लोग ‘आजतक’ पर भरोसा करते हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

आज के दौर में जहां एक तरफ अधिकांश कंटेंट प्लेयर्स नंबरों की दौड़ में आगे निकलने के प्रयास में लगे हैं, आजतक ने डिजिटल की पहुंच के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही यह यूट्यूब पर 20 मिलियन सबस्क्राइबर्स वाला पहला न्यूज चैनल बन गया है। ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह की वाइस चेयरपर्सन कली पुरी (Kalli Purie) ने आजतक की इस उपलब्धि और डिजिटल मीडियम पर ग्रुप के फोकस के बारे में हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) से विस्तार से बातचीत की। प्रस्तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश:   

‘आजतक’ ने यूट्यूब पर 20 मिलियन सबस्क्राबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। डिजिटल मीडियम में यह संख्या बहुत बड़ी है। आखिर आपने कैसे ये सब किया?

यूट्यूब पर 20 मिलियन सबस्क्राबर्स के आंकड़े को पार करना लगातार इस दिशा में प्रयास करने का नतीजा है। इसके साथ ही ‘आजतक’ के लिए हमने जो फ्यूचर स्ट्रैटजी बनाई है, यह उसका परिणाम है। यूट्यूब पर दमदार प्रदर्शन के अलावा ‘आजतक’ सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे-फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी आगे बना हुआ है। यही नहीं, डेस्कटॉप के साथ ही इंटरनेट और ऐप्स पर भी यह देश का सबसे बड़ा न्यूज ब्रैंड बना हुआ है। इससे साफ पता चलता है कि डिवाइस और प्लेटफॉर्म कोई भी हो, जब भी न्यूज की बात आती है, लोग ‘आजतक’ पर भरोसा करते हैं। पिछले 11 महीनों में ही आजतक ने 10 मिलियन से बढ़कर 20 मिलियन सबस्क्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

आप अपने डिजिटल फोकस के बारे में बताएं। डिजिटल पर आप किस तरह की न्यूज ले रहे हैं? इंटरनेट पर आपके विडियो क्या आपकी टीवी क्लिप से लिए जाते हैं या आप अपने विडियो सबस्क्राबर्स के लिए इनका निर्माण अलग से करते हैं? 

इंटरनेट पर हमारे सभी प्रमुख ब्रैंड्स और हमारे 20 मोबाइल फर्स्ट विडियो चैनल्स पर विश्वसनीय न्यूज के चलते हम लोगों की पसंद बने हुए हैं। यही कारण है कि नेशनल न्यूज, इंटरनेशनल न्यूज, रीजनल न्यूज, स्पोर्ट्स न्यूज, एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, क्राइम न्यूज समेत विभिन्न जॉनर में हमें प्राथमिकता दी जाती है। जब तक आपका कंटेंट ऑरिजनल नहीं होगा, तब तक यह संभव नहीं है। हमने ऐसे एक्सक्लूसिव डिजिटल स्टूडियो बनाए हैं, जहां पर हमारे एंकर, ऑडियंस के साथ लाइव चैट करते हैं। हमारे पास कई माइक्रो स्टूडियो भी हैं। इनकी बदौलत हम डिजिटल कंटेंट को मजबूती प्रदान करते हैं।

आजकल युवा वर्ग (खासकर 22 से 37 साल की उम्र के लोग ) अपने स्मार्टफोन पर ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए आप क्या कर रहे हैं ?

‘आजतक’ ऐसा ब्रैंड है, जो सभी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। हम ऐसे लोगों को सभी जगह अपने साथ जोड़े रखना चाहते हैं, फिर चाहे वो स्मार्टफोन हो अथवा स्मार्ट टीवी, हम इसके लिए तैयार हैं। ऐसे आयु वर्ग के लोगों के लिए ब्रैंड ने सोशल मीडिया पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है, क्योंकि इन दिनों यह उनका पसंदीदा माध्यम बना हुआ है। लेकिन एक चुनौती ये है कि इस आयु वर्ग के लोग हमेशा विभिन्न डिवाइस और प्लेटफॉर्म्स के बीच घूमते रहते हैं। ऐसे लोगों को अपने साथ बनाए रखने के लिए हमें उनके अनुसार चलना होगा। मेरा मानना है कि नंबर वन होना ही काफी नहीं है। लगातार नए प्राडक्ट्स और नए फॉर्मेट्स के बारे में सोचना पड़ता है। एक साल पहले युवा और कामकाजी वर्ग को न्यूज उपलब्ध कराने के लिए हम (तक वाले यू-ट्यूब चैनल्स) ‘Tak ecosystem’ लेकर आए थे। आज हम इस दिशा में काफी आगे हैं।

इंटरनेट के फ्यूचर की बात करें तो आने वाला समय निःसंदेह विडियो ऑन डिमांड का है। इस बारे में आप क्या कर रहे हैं?

हम देश के नंबर वन विडियो पब्लिशर हैं। हमारे मोबाइल फर्स्ट विडियो प्रॉडक्स्ट्स भी काफी ग्रोथ कर रहे हैं। टॉप 20 न्यू ऐज यूट्यूब चैनल्स में हमारे छह चैनल पहले ही अपना कब्जा जमाए हुए हैं।  

आज के समय में इंटरनेट पर काफी उथलपुथल है और छोटे से लेकर बड़े प्लेयर्स तक न्यूज उपलब्ध करा रहे हैं। ऐसे में आप दूसरों से किस तरह अलग हैं?

न्यूज इंडस्ट्री में आज सबसे बड़ी चुनौती इंटरनेट की रफ्तार के बीच विश्वसनीयता को बनाए रखना है। हम अपने ऑडियंस को दोनों का समावेश देते हैं। हमारे पास इंटरनेशनल एक्सपर्ट से प्रशिक्षित फैक्ट चेकिंग डिपार्टमेंट है और यह गलत सूचना अथवा फेक न्यूज को प्रसारित होने से रोकने के लिए पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। इसके अलावा हम ‘ready for air’ जैसी कठोर प्रक्रिया का पालन भी करते हैं, जहां पर विभिन्न सोर्सेज से किसी भी न्यूज की सत्यता की पुष्टि की जाती है। इसमें हमें देशभर मैं फैले अपने रिपोर्टर्स से भी काफी फायदा मिलता है, जिनसे हमें घटना के बारे में सटीक जानकारी मिलती है।


टैग्स आजतक यूट्यूब कली पुरी KALLI PURIE डिजिटल न्यूज इंडिया टुडे समूह
सम्बंधित खबरें

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

1 day ago

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

1 day ago

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025

इस माहौल में पत्रकारिता की क्रेडिबिलिटी बचाना ही सबसे बड़ी चुनौती है: संजय कपूर

‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ के नवनिर्वाचित प्रेजिडेंट संजय कपूर का कहना है, हमारी कोशिश रहेगी कि हम सरकार और संवैधानिक संस्थानों के साथ संवाद स्थापित करें और मीडिया की ‘सेहत’ बेहतर करें।

01-December-2025


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

8 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

15 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

5 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

15 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

15 hours ago