होम / साक्षात्कार / ‘कवरेज के दौरान इस तरह के दृश्यों को मैं भूल नहीं सकता’

‘कवरेज के दौरान इस तरह के दृश्यों को मैं भूल नहीं सकता’

फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स’ सीरीज के तहत ‘मलयाला मनोरमा’ के चीफ फोटोग्राफर रिजो जोसेफ ने कोविड-19 की कवरेज के दौरान सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स’ (First Responders) सीरीज के तहत हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) के साथ एक बातचीत में ‘मलयाला मनोरमा’ (Malayala Manorama) के चीफ फोटोग्राफर रिजो जोसेफ ने बताया कि ड्यूटी के दौरान और ड्यूटी खत्म कर घर लौटने के बाद उन्हें किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस बातचीत के दौरान 41 वर्षीय जोसेफ ने बताया कि किस तरह कभी-कभी उनके पीछे स्ट्रीट डॉग्स लग जाते हैं तो कभी काम के बीच में भोजन तलाशना और कोविड-19 महामारी से संक्रमित लोगों के निकट जाना जैसे तमाम चुनौतियां आती हैं।

बता दें कि इस सीरीज के तहत उन पत्रकारों से बात करने की कोशिश की जाती है, जो इस महामारी को एक योद्धा की तरह कवर कर रहे हैं। इस दौरान उनसे यह जानने की कोशिश की जाती है कि कैसे वे मुश्किल समय में अपने काम को अंजाम दे पा रहे हैं और उनकी राह में किस तरह की चुनौती आ रही हैं। इस सीरीज में ऐसे मीडियाकर्मियों को शामिल किया गया है, जो बहादुरी के साथ अपने मोर्चे पर तैनात हैं और दूसरों के लिए उदाहरण पेश कर रहे हैं।

रिजो जोसेफ ने बताया कि वह इस संस्थान के साथ करीब 18 साल से जुड़े हुए हैं और माता-पिता, पत्नी व तीन बेटियों के साथ रहते हैं। हालांकि, उनके परिवार को भली भांति पता है कि एक प्रेस फोटोग्राफर के रूप में उनकी क्या पेशेवर जिम्मेदारियां हैं, लेकिन महामारी को कवर करने के दौरान लोगों से मिलने-जुलने पर उन्हें लेकर परिवार को लोग काफी नर्वस हो जाते हैं। इस दौरान उन्हें निजी तौर पर किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, इस बारे में जोसेफ का कहना है कि जब वह काम से घर लौटते हैं तो यह सुनिश्चत करना होता है कि बच्चे उनके पास न आएं, यह काफी मुश्किल होता है, खासकर तब, जब छोटे बच्चे पूरा दिन काम कर घर लौटे अपने पिता को देखने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं।    

कोविड-19 की कवरेज आप कैसे और कब से कर रहे हैं?

मैंने मार्च में कोविड-19 की कवरेज शुरू कर दी थी। मेरा फोकस एरिया अस्पताल और उनके स्टाफ, हेल्थ वर्कर्स, पुलिस फोर्स और रोजाना उनके सामने आने वाली चुनौतियां हैं। ये लोग इस बात की भी निगरानी करते हैं कि लोग नए नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं और उन्हें ऐसा करने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके द्वारा दिखाई गई सामाजिक प्रतिबद्धता अद्भुत है। यह काफी अजीब स्थिति है जब सड़कें, मंदिर, चर्च और मस्जिदें लोगों से खाली पड़ी हुई हैं। एक फोटो पत्रकार के तौर पर मुझे यह सब रिकॉर्ड करना होगा।  

ग्राउंड जीरो से इस महामारी को कवर करने के दौरान आपका अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण अनुभव क्या रहा है?

एक फोटोग्राफर होने के नाते सोशल डिस्टेंसिंग को कायम रखना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। मैं भी अपने आप को काफी असहाय महसूस करता हूं, क्योंकि मैं मुसीबत के समय साथी लोगों के लिए कुछ नहीं कर पा रहा हूं। काम के दौरान बाहर निकलने पर संकट में घिरे तमाम लोगों से मिलना, खाली पड़ी सड़कें और रात में हमारा पीछा करते स्ट्रीट डॉग्स से निपटना जैसी तमाम चुनौतियां हैं।     

इस महामारी को कवर करने के दौरान किसी ऐसी विशेष घटना अथवा अनुभव के बारे में बताएं, जिसने आपको काफी प्रभावित किया हो?

दैनिक श्रमिकों की दुर्दशा, जिनकी आजीविका इस महामारी के कारण प्रभावित हुई है, ने मुझे अंदर तक हिला दिया है। हालांकि, राज्य सरकारों ने उनकी परेशानी दूर करने के लिए कई योजनाएं तैयार की हैं, लेकिन भोजन व अन्य जरूरी चीजों के लिए लोग लंबी-लंबी कतारों में लगे हुए हैं। इस तरह की स्थिति को मैं नहीं भूल सकता हूं।    

COVID-19 जैसी महामारी के दौरान आपको कंपनी की तरफ से किस तरह का समर्थन मिल रहा है?

मलयाला मनोरमा से हमें जो सहयोग मिल रहा है, वह काफी सराहनीय है। शुरुआत में ही संस्थान के अधिकारियों ने हमें साफ कह दिया था कि फोटो खींचते समय पहले अपनी सेफ्टी का ध्यान रखें। जो लोग घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) कर सकते हैं, कंपनी ने उन्हें इसकी सुविधा दे रखी है। एहतियाती कदम के तौर पर हमें मास्क, हैंड सैनेटाइजर्स आदि उपलब्ध कराए गए हैं। कंपनी ने यह भी सुनिश्चित किया है कि इस स्थिति में सैलरी में कटौती और छंटनी नहीं की जाएगी।   

और अंत में, क्या आप कोई संदेश देना चाहते हैं?

कोविड-19 एक नया वारयस है, जिसे बारे में हमें ज्यादा पता नहीं है और हम अभी जानकारी कर रही रहे हैं। इस मुश्किल दौर में हमें ऐसे लोगों की मदद के लिए रास्ते तलाशने की जरूरत है जो अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हम सब एक-दूसरे से किसी न किसी रूप में जुड़े हुए हैं और हमें सरकार द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करने के साथ ही जरूरतमंदों की मदद करने की जरूरत है, ताकि वे अपने आप को और अपने आसपास के लोगों को भी बेहतर ढंग से सुरक्षित रख सकें। हम साथ मिलकर ही इस वायरस की चेन को तोड़ सकते हैं।


टैग्स मलयाला मनोरमा कोविड-19 कोरोनावायरस फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स रिजो जोसेफ
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

5 days ago

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

1 week ago

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

1 week ago

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago