होम / साक्षात्कार / India Ahead के इन सवालों पर योगी आदित्यनाथ ने कुछ यूं रखी ‘मन की बात’

India Ahead के इन सवालों पर योगी आदित्यनाथ ने कुछ यूं रखी ‘मन की बात’

‘इंडिया अहेड’ के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ भूपेंद्र चौबे, ऋचा अनिरुद्ध और अद्वैता काला ने एक खास कार्यक्रम के जरिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संवाद किया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

उत्तर प्रदेश में अगले विधानसभा चुनाव में अब छह महीने से भी कम का समय बचा है और ऐसे में सबकी निगाहें सीएम योगी आदित्यनाथ पर टिकी हुई हैं कि कैसे वह इतने प्रचंड बहुमत को बरकरार रख पाएंगे। ‘इंडिया अहेड’ (India-Aheadd) के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ भूपेंद्र चौबे, ऋचा अनिरुद्ध और अद्वैता काला कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब लेने के लिए सीएम योगी से मिलने पहुंचे और एक खास कार्यक्रम के जरिये उनके साथ संवाद किया। यह इंटरव्यू अपने आप में इसलिए भी खास रहा, क्यूंकि इसमें व्यापर जगत की बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं और सीएम योगी से विकास के रोडमैप पर उन्होंने चर्चा की। अपने इस इंटरव्यू में सीएम योगी ने लगभग सभी बड़े मुद्दों पर बेबाकी से जवाब दिए। भूपेंद्र चौबे, ऋचा अनिरुद्ध और अद्वैता काला ने यूपी की राजनीति से जुड़े सभी अहम सवाल तो उनसे पूछे ही, इसके अलावा भी देश-विदेश के मुद्दों पर भी उनकी राय जानी। आइये जानते हैं कि इस इंटरव्यू की बड़ी बातें क्या रहीं-

कोरोना नियंत्रण: आज यूपी वैक्सीन लगाने के मामले में टॉप पर बना हुआ है और कोरोना के नियंत्रण में भी सफलता प्राप्त की है। वहीं, केरल जैसे राज्यों में आज भी 30 हजार से अधिक केस आ रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि जब देश ने स्वदेशी वैक्सीन का उत्पादन किया तो विपक्ष ने दुष्प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसे बीजेपी की वैक्सीन का नाम दे दिया गया, जिसका परिणाम यह हुआ कि उन लोगों की बातों में आकर कई लोगों ने वैक्सीन से दूरी बनाई और दूसरी लहर की चपेट में आ गए। योगी ने कहा कि इस पाप का जवाब जनता विपक्ष से लेगी। उन्होंने कहा कि आज 24 करोड़ की आबादी में सिर्फ 22 केस आए हैं। हमारे 28 जनपद कोरोना मुक्त हैं और इसके साथ-साथ समय-समय पर हम सैनिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं।

अर्थव्यवस्था: इस बारे में सवाल पूछे जाने पर सीएम योगी ने कहा कि जब हम वर्ष 2017 में आए थे, तब उत्तर प्रदेश देश की छठी अर्थव्यवस्था था और आज नंबर दो पर है। इसके लिए हमने बेहतर कानून व्यवस्था को आधार बनाया और फिर निवेशकों के लिए निवेश करने का माहौल बनाया, हमने इंफ्रास्ट्रक्चर पर कार्य किया। पहले प्रदेश की पहचान थी कि जहां से गड्ढे शुरू हों वो उत्तर प्रदेश, लेकिन आज जहां से फोरलेन शुरू हों, वो उत्तर प्रदेश है। चाहे आप दिल्ली से आइये, हरियाणा से आइये, बिहार से आइये, उत्तराखंड से आइये, राजस्थान से आइये, मध्यप्रदेश से आइये.. हमने अलग पहचान बनाई। इसके साथ साथ परंपरागत उद्यम को प्रोत्साहन दिया, एक डिस्ट्रिक एक उत्पाद इसका उदाहरण है।

ओबीसी फैक्टर: राष्ट्रीय जनगणना और जातीय जनगणना को लेकर भी राजनीति तेज हो रही है तो यह कैसे चुनाव को प्रभावित कर सकती है? यह पूछने पर सीएम योगी ने कहा कि जातिगत राजनीति ने उत्तर प्रदेश और बिहार को बदहाल कर दिया था। दलित, पिछड़ा वंचित समाज को कहीं का नहीं छोड़ा था। कोई भी पार्टी नहीं कह सकती कि उन्हें मौका नही मिला, कांग्रेस ने सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में राज किया और क्या किया उन्होंने यहां के लिए? यूपी का नौजवान, महिला और किसान सब कुछ जानते हैं और वो भारतीय जनता पार्टी के ही साथ हैं।

गुंडाराज का खात्मा और विपक्ष के आरोप: जब सीएम योगी से यह पूछा गया कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव कह रहे हैं कि वो 400 सीट लाएंगे और जनता आपसे खुश नहीं है तो उसके जवाब में सीएम योगी ने कुछ आकंड़े दिए। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के संबंध माफिया मुख्तार से थे, उसे कुचलने का काम हमने किया है। हम महिलाओं के लिए मिशन शक्ति अभियान चला रहे हैं। थानों में महिला सहायता डेस्क और तहसीलों में अलग से महिलाओं की सुनवाई के कार्य हो रहे हैं वहीं पुलिस भर्ती में 20 फीसदी बालिकाओं की भर्ती की गई। बुंदेलखंड में पहले भीषण जल संकट था। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोगों को अब साफ पानी मिले, हम आरओ प्लांट लगा रहे हैं। बुंदेलखंड में पर्यटन रफ्तार पकड़ रहा है। चित्रकूट आज बिल्कुल अलग दिखता है, पिछली सरकारों ने राजनीतिक कारणों से बुंदेलखंड को समृद्ध नहीं होने दिया और अब हम उसे बदल रहे हैं।

‘इंडिया अहेड’ के एडिटर-इन-चीफ और सीईओ भूपेंद्र चौबे, ऋचा अनिरुद्ध और अद्वैता काला का सीएम योगी के साथ यह इंटरव्यू आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स भूपेंद्र चौबे योगी आदित्यनाथ इंटरव्यू इंडिया अहेड साक्षात्कार यूपी के सीएम
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 week ago

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

1 week ago

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

1 week ago

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

TV से सोशल मीडिया व AI तक बदला दौर, पर पत्रकारिता की असली आत्मा आज भी कायम: सुधीर चौधरी

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में गुरुवार को दिग्गज पत्रकार और न्यूज एंकर सुधीर चौधरी ने टीवी पत्रकारिता से लेकर डिजिटल और AI के दौर तक के सफर पर खुलकर बात की।

16 hours ago

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन–CCI मामले की सुनवाई 11 मई तक टाली

दिल्ली हाई कोर्ट ने मैडिसन कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के बीच चल रहे मामले की सुनवाई अब 11 मई 2026 तक टाल दी है।

16 hours ago

AI, टेक्नोलॉजी और भरोसे की कसौटी पर खड़ी न्यूज इंडस्ट्री, DNPA कॉन्क्लेव में मंथन

नई दिल्ली में आयोजित डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने इस पर विस्तार से चर्चा की।

15 hours ago

DNPA Conclave 2026: तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की ओर से नई दिल्ली के Shangri-La Eros होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

17 hours ago

राणा यशवंत विवाद पर न्यूज इंडिया मैनेजमेंट की सफाई, चेयरमैन ने रखा अपना पक्ष

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज इंडिया में सीईओ और एडिटर-इन-चीफ रहे राणा यशवंत की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए बयान के बाद अब चैनल मैनेजमेंट की तरफ से भी इस पूरे मामले पर विस्तार से अपना पक्ष रखा गया है।

18 hours ago