होम / साक्षात्कार / अरनब गोस्वामी का पंजा नहीं झुका पाए बाबा रामदेव
अरनब गोस्वामी का पंजा नहीं झुका पाए बाबा रामदेव
अरनब गोस्वामी के हिंदी चैनल 'रिपब्लिक भारत' पर बाबा रामदेव पहली बार नजर आए। आधा-एक घंटा नहीं, बल्कि पूरे डेढ़ घंटे तक बाबा रामदेव का इंटरव्यू करते रहे अरनब गोस्वामी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
हिंदी के न्यूज चैनल्स ने सालों तक टीआरपी के लिए बाबा रामदेव के प्रोग्राम्स, उनके इंटरव्यूज और बाद में उनके विज्ञापनों से खूब लाभ कमाया है, लेकिन अरनब गोस्वामी के हिंदी चैनल 'रिपब्लिक भारत' पर बाबा रामदेव पहली बार नजर आए और वह भी तब, जब राम मंदिर पर फैसले के बाद एक डिबेट में बाबा रामदेव के बयान की क्लिप का जादू यूट्यूब पर अरनब गोस्वामी ने देखा। बाबा रामदेव ने भी अरनब गोस्वामी की ताकत का उस वक्त लोहा मान लिया, जब स्टूडियो में उनका पंजा नहीं गिरा पाए।
दरअसल, ओवैसी के बयान के बाद ‘रिपब्लिक भारत’ पर अरनब गोस्वामी ने एक डिबेट आयोजित की। उसमें थोड़ी देर के लिए बाबा रामदेव को भी लाइव लिया गया। फिर बाबा रामदेव के बयान की वह क्लिप अलग से ‘रिपब्लिक भारत’ के यूट्यूब चैनल पर डाली गई। 24 घंटों के अंदर उस पर 3.5 मिलियन व्यूज आ गए। उसको देख कर पहली बार अरनब गोस्वामी को बाबा रामदेव की ताकत का अहसास हुआ। गोस्वामी ने अगले दिन ही बाबा रामदेव को फोन किया और इंटरव्यू के लिए अपने स्टूडियो में इनवाइट किया। फिर आधा-एक घंटा नहीं, बल्कि पूरे डेढ़ घंटे तक बाबा रामदेव का इंटरव्यू करते रहे अर्नब गोस्वामी।
आखिर में बाबा रामदेव की तारीफ करते हुए अरनब गोस्वामी ने कहा, ‘सुना है कि आपकी बॉडी काफी फ्लैक्सिबल है, जो आप कर सकते हैं, वह कोई नहीं कर सकता तो आप कुछ करके हमें दिखाइए, कुछ योगा के पोज। तब बाबा रामदेव ने पहले हाथों पर चलकर दिखाया, फिर शीर्षासन करके दिखाया। बाबा रामदेव का फोकस था कि अरनब गोस्वामी भी उनके साथ योगा के कुछ आसन करें, लेकिन गोस्वामी भी लगातार बचने की कोशिश में लगे रहे। उनका फोकस था कि ऑडियो पूरा आना चाहिए, इसलिए खुद माइक हाथ उठाकर बाबा रामदेव के पास लगा दिया। इधर बाबा की कोशिश रही कि अरनब गोस्वामी एक-दो आसन कर लें। फाइनली बाबा रामदेव ने अरनब को पहले सूर्य नमस्कार करवाया।
उसके बाद बाबा रामदेव ने अरनब को अपने साथ दंड कसरत करवाने की कोशिश की, एक दंड लगाने के बाद अरनब गोस्वामी उठ गए। उसके बाद बाबा ने अपनी ताकत दिखाई और अरनब गोस्वामी को लाइव कैमरों के सामने अपनी गोद में उठा लिया। सबसे आखिर में बाबा ने अरनब गोस्वामी से पंजा लड़ाया।
अब ये पंजा लड़ाने का ‘मैच’ फिक्स था या नहीं, यह तो पता नहीं, लेकिन बाबा रामदेव ने जैसे ही अरनब गोस्वामी से पंजा लड़ाया, फौरन बोले कि अरनब के हाथों में बहुत ताकत है। दोबारा बोले कि बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। यह भी बोले की अरनब गोस्वामी से कोई पंगा लेने की कोशिश मत करना। इधर, गोस्वामी ने भी कहा कि बाबा चीटिंग मत करिए, लेकिन बाबा रामदेव उनका पंजा नहीं गिरा पाए। लेकिन जितने भी दर्शक अब तक अरनब गोस्वामी को चीखते चिल्लाते, गुस्सा करते टीवी पर देखते आए हैं, उनके लिए ये शो इसलिए अलग होगा, क्यों वह पहली बार आपको इतना हंसते हुए दिखेंगे, वह भी ठहाके मारकर। आप यह पूरा शो यहां देख सकते हैं।
टैग्स अरनब गोस्वामी बाबा रामदेव इंटरव्यू साक्षात्कार