होम / साक्षात्कार / सुधीर चौधरी ने बताया, लोगों का न्यूज चैनल्स से भरोसा क्यों हो रहा है कम

सुधीर चौधरी ने बताया, लोगों का न्यूज चैनल्स से भरोसा क्यों हो रहा है कम

टीवी चैनल्स की टीआरपी और ज्यादा से ज्यादा राजस्व जुटाने के ‘खेल’ में न्यूज का प्रसार और उसके इस्तेमाल के तरीकों में काफी बदलाव देखा गया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

टीवी चैनल्स की टीआरपी और ज्यादा से ज्यादा राजस्व जुटाने के ‘खेल’ में न्यूज का प्रसार और उसके इस्तेमाल के तरीकों में काफी बदलाव देखा गया है। डिजिटाइजेशन ने इंडस्ट्री को एक नई रफ्तार दी है। इससे टेक्नोलॉजी में विकास के साथ न्यूज इस्तेमाल करने के नए रास्ते भी खुले हैं। टेलिविजन पत्रकारिता कई बदलावों से गुजरी है और अब दर्शकों की राय को एक आकार देने में भी सहायक बनी है। हमारी सहयोगी वेबसाइट एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) ने खबरें प्राप्त करने के पैटर्न में आए बदलावों, खबरों के डिजिटलीकरण आदि तमाम मुद्दों पर ‘जी न्यूज’ (Zee News) के एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी से विस्तार से बातचीत की। पेश हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश:  

वर्ष 2019 में न्यूजरूम्स में किस तरह की बड़े बदलाव देखने को मिले हैं? कोई ऐसा व्यवधान आया हो, जिसके बारे में आप बताना चाहें?

2019 बहुत ही रोमांचक साल रहा। जहां तक खबरों की बात करें तो कई ऐसी खबरें रहीं, जो हफ्तों तक ही नहीं बल्कि महीनों तक चर्चा में बनी रहीं। बालाकोट, आम चुनाव, कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाया जाना जैसी कई अन्य खबरें रहीं, जिसकी वजह से 2019 न केवल रोमांचक साल रहा, बल्कि यह खबरों से भरा हुआ रहा।

न्यूज रूम में सबसे बड़ी चुनौती थी कि फेक न्यूज का मुकाबला कैसे किया जाए। अब कौन सी खबर या खबर को किस तरह से पेश किया जाए यही सबसे बड़ी चुनौती नहीं रह गई है, बल्कि खबरों को सत्यापित करना भी एक बड़ी चुनौती है। इसलिए, एक बड़ा अंतर यह है कि अब हमारे पास खबरों के कई स्रोत हैं। खबरें अब हर जगह से आ रही हैं और हमारे पास बहुत अधिक असत्यापित स्रोत और असत्यापित खबरें हैं। इसलिए अब कम्पटीशन और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है। अब कई लोग हर तरह की खबरों को तोड़-मरोड़कर पेश करना चाहते हैं, फिर चाहे वह सत्यापित हों या न हो। हर खबर को फिल्टर करना अब बहुत मुश्किल हो रहा है, क्योंकि खबरें बहुत ही ज्यादा हैं। न्यूज के डिजिटाइजेशन के कारण भी चीजें काफी बदली हैं। अब न्यूज के लिए लोगों के पास तमाम विकल्प हैं। टेक्नोलॉजी का बेहतर और व्यापक इस्तेमाल करना भी काफी महत्वपूर्ण है। रोजाना नई-नई टेक्नोलॉजी आ रही हैं, इससे न्यूज इस्तेमाल करने के तरीके भी बदल रहे हैं।   

ऐसे समय में जब डिजिटल मीडिया में भारी वृद्धि देखी जा रही है, क्या आपको लगता है कि यह टीवी न्यूज चैनल्स के लिए खतरा है?

मेरा मानना है कि डिजिटल मीडिया से टीवी न्यूज चैनल्स को कोई खतरा नहीं है। न्यूज प्रसार के सभी रूप बने रहेंगे और इससे लोगों के पास तमाम विकल्प होंगे। न्यूज के इस्तेमाल को और आसान बनाने में डिजिटल भी एक अन्य माध्यम बन गया है।  

खबरों के लिहाज से वर्ष 2019 काफी अच्छा साल रहा और उस दौरान कई मौकों पर न्यूज की व्युअरशिप जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (GEC) से ज्यादा निकल गई। आपके लिए पिछले साल ऐसी तीन कौन सी बड़ी घटनाएं रहीं, जिन्हें आपने नेटवर्क पर चलाया?

पिछले साल ‘जी न्यूज’ ने तमाम महत्वपूर्ण खबरें चलाईं, लेकिन मेरी नजर में कठुवा बलात्कार कांड की इन्वेस्टीगेटिव न्यूज काफी बड़ी खबर थी, जिसे ‘जी’ ने पिछले साल कवर किया था। इस मामले में हमने एक युवा को झूठा फंसने से बचाया था। इसके अलावा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने और सीएए-एनआरसी को लेकर की गई कवरेज भी हमारी बड़ी न्यूज कवरेज में शामिल रही।   

टीवी पत्रकारिता में मोजो (MoJo) और तमाम नई-नई टेक्नोलॉजी शुरू की जा रही हैं। ऐसे में आपने अपने न्यूजरूम्स में किस तरह की टेक्नोलॉजी को शामिल किया है?

‘जी’ में हमने न्यूजरूम के वर्कफ्लो को बदलने के लिए ‘Integrated Multimedia Newsroom’ (IMN) जैसी पहल शुरू की है। दरअसल, यह एक कॉमन किचन की तरह काम करता है, जहां पर हम हर तरह का कंटेंट तैयार कर रहे हैं, जो टीवी, डिजिटल, सोशल मीडिया, लॉन्ग फॉर्मेट, शॉर्ट फॉर्मेट, रेडियो, प्रिंट सबके लिए है। एक ही टीम व्युअर्स के अनुसार, डिजिटल से लेकर प्रिंट और टीवी समेत अन्य प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार कर रही है। दूसरी बात ये है कि हमने अपने इंटरनेशनल चैनल ‘विऑन’ (WION) के द्वारा देश से बाहर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इसके द्वारा हम दुनिया के लगभग हर हिस्से से जुड़े हुए हैं। इसलिए, आजकल न्यूज ज्यादा से ज्यादा टेक्नोलॉजी पर आधारित होती जा रही है। लगभग सभी मोजो किट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं और हम भी कर रहे हैं। पहले के बड़े-बड़े और भारी उपकरणों की तुलना में अब हल्के और आसानी से कहीं भी ले जाने वाले उपकरण आ गए हैं, जिससे काम काफी आसान और तेज हो गया है।

आपकी नजर में वर्ष 2019 की तुलना में यह साल न्यूज के हिसाब से कैसा रहेगा। क्या आपको लगता है कि इस साल टीवी पत्रकारिता में कुछ बड़ा हो सकता है?

जी हां, मेरा मानना है कि पिछली साल की तुलना में खबरों के लिहाज से यह साल ज्यादा बड़ा और रोमांचक होगा। पहले के मुकाबले न्यूज और ज्यादा महत्वपूर्ण होने जा रही हैं। अब लोग सिर्फ न्यूज और ब्रेकिंग न्यूज देखना नहीं चाहते, बल्कि उन्हें इसमें ओपिनियन भी चाहते हैं। मेरा मानना है कि आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा लोग न्यूज चैनल्स को देखेंगे। न्यूज की संख्या भी पहले के मुकाबले दिनोंदिन बढ़ रही है और बड़ी खबरें आ रही हैं। इसलिए मेरा मानना है कि पिछली साल की तुलना में यह साल न्यूज के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है और कई बड़ी न्यूज मिलेंगी।  

मुझे यह भी लगता है कि जैसे-जैसे हम समय के साथ आगे बढ़ रहे हैं, खबरों की विश्वसनीयता घट रही है। लोगों का न्यूज चैनल्स पर भरोसा कम हो रहा है। मेरी नजर में ऐसा होने के दो मुख्य कारण हैं। पहला ये कि तमाम चैनल्स द्वारा टीआरपी की दौड़ में आगे बढ़ने के चक्कर में न्यूज की क्रेडिबिलिटी कम हो रही है और दूसरा यह कि आज के दौर में कई चैनल्स एजेंडा पर आधारित पत्रकारिता कर रहे हैं। स्वस्थ पत्रकारिता करने और लोकतंत्र में समाज को चौथे स्तंभ के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए न्यूज चैनल्स को इन दो चुनौतियों से मुकाबला करना होगा।


टैग्स जी न्यूज फेक न्यूज सुधीर चौधरी विऑन अनुच्छेद 370 सीएए डिजिटाइजेशन कठुआ केस क्रेडिबिलिटी
सम्बंधित खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

5 days ago

पत्रकारिता में इन बातों पर फोकस जरूरी, बाकी सब अपने आप संभल जाएगा: संकेत उपाध्याय

समाचार4मीडिया से बातचीत में जाने-माने पत्रकार संकेत उपाध्याय का कहना था- ईको सिस्टम बंटोरने के इस सिस्टम में जागरूक हो जाना ही एक ईको सिस्टम है।

1 week ago

अब ‘मैड मेन’ नहीं, ‘मशीन माइंड्स’ का है जमाना: सर मार्टिन सोरेल

S4 Capital के फाउंडर व एग्जिक्यूटिव चेयरमैन सर मार्टिन सोरेल ने डॉ. अनुराग बत्रा से बातचीत में बताया कि एआई के दौर में विज्ञापन जगत में कैसे आगे बढ़ें और कौन-सी बड़ी कंपनियां पिछड़ रही हैं।

1 week ago

टीवी व डिजिटल में मुकाबले की बहस गलत, प्लेटफॉर्म की सीमाओं से आगे बढ़ें: आशीष सहगल

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के नए CEO और मीडिया व एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा कि टीवी और डिजिटल के बीच मुकाबले की चर्चा एक गलत धारा है।

18-December-2025

सफलता के लिए बदलाव की रफ्तार पकड़नी होगी: उदय शंकर

जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने CII बिग पिक्चर समिट में भारतीय मीडिया के भविष्य पर SPNI के एमडी व सीईओ गौरव बनर्जी से बातचीत की।

03-December-2025


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago