होम / इंटरनेशनल / अमेरिकन मैगजीन Vogue की एडिटर बनीं Chloe Malle

अमेरिकन मैगजीन Vogue की एडिटर बनीं Chloe Malle

कॉन्डे नास्ट ने आधिकारिक रूप से 39 वर्षीय पत्रकार और लंबे समय से मैगजीन से जुड़ी रहीं क्लो (Chloe Malle) को एडिटोरियल कंटेंट का हेड नियुक्त किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago

लगभग 40 साल तक अन्ना विंटोर का नाम अमेरिकन मैगजीन 'वोग' (Vogue) के साथ जुड़ा रहा और फैशन से परे जाकर उन्होंने मीडिया की दुनिया में भी अपनी गहरी छाप छोड़ी। उन्हें मीडिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में गिना जाता है। अब पहली बार बड़ा बदलाव हुआ है। दरअसल, अन्ना विंटोर ने मैगजीन की एडिटर की जिम्मेदारी छोड़ दी है और उनकी जगह क्लो को यह जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल, जुलाई में अन्ना विंटोर ने  'वोग' (Vogue) की एडिटर-इन-चीफ के पद से इस्तीफे की घोषणा की थी, जिसके बाद अब कॉन्डे नास्ट ने आधिकारिक रूप से 39 वर्षीय पत्रकार और लंबे समय से मैगजीन से जुड़ी रहीं क्लो (Chloe Malle) को एडिटोरियल कंटेंट का हेड नियुक्त किया है।

अपनी पिछली भूमिका में वेबसाइट की संपादकीय दिशा का प्रबंधन करने के अलावा, क्लो ने 2022 में मैगजीन के पॉडकास्ट 'द रन-थ्रू विद वोग' की सह-होस्टिंग भी शुरू की थी। उन्होंने यह शो ब्रिटिश वोग की  एडिटोरियल कंटेंट की हेड चियोमा न्नादी के साथ मिलकर किया।

वोग की वेबसाइट पर मैले की बायो में लिखा है, ''वह 2011 से वोग के साथ काम कर रही हैं। शुरुआत में फीचर्स डिपार्टमेंट में एडिटर के रूप में और बाद में कंट्रीब्यूटिंग एडिटर के तौर पर। वोग के अलावा उन्होंने द न्यूयॉर्क टाइम्स, द वॉल स्ट्रीट जर्नल, आर्किटेक्चरल डाइजेस्ट और टाउन एंड कंट्री के लिए भी लिखा है। वोग में उन्होंने फ्लैश सेक्शन का संपादन किया, जिसमें शादियां, घर, पार्टियां और यात्रा शामिल थीं। उन्होंने मेट गाला के विशेष अंक और कई वोग किताबें भी एडिट कीं, जिनमें Vogue Weddings: Brides, Dresses, Designers और Vogue Living: Country, City, Coast शामिल हैं।''  

क्लो मैले – मशहूर माता-पिता की बेटी

क्लो मैले का जन्म 8 नवंबर 1985 को न्यूयॉर्क सिटी में हुआ था। वह मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री कैंडिस बर्गन और दिवंगत फ्रांसीसी फिल्म निर्देशक लुई मैले की बेटी हैं। इस समय मैले की नेटवर्थ को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, सेलिब्रिटी नेट वर्थ के अनुसार, बर्गन की कुल संपत्ति 50 मिलियन डॉलर है।

क्लो मैले का परिवार

क्लो मैले की शादी ग्राहम अल्बर्ट से हुई है, जो फाइनेंस इंडस्ट्री में काम करते हैं। दोनों ने 2015 में फ्रांस में शादी की थी। इस दंपति के दो बच्चे हैं।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

4 days ago

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

1 week ago

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

10-February-2026

'एप्पल डेली' के संस्थापक जिमी लाई को 20 साल की कैद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया

हॉन्गकॉन्ग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक मीडिया कारोबारी और पत्रकार जिमी लाई को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

09-February-2026

नेटफ्लिक्स की WBD डील जांच के दायरे में, अमेरिकी न्याय विभाग सतर्क

नेटफ्लिक्स द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) को करीब 83 अरब डॉलर में खरीदने की प्रस्तावित डील अब अमेरिका में जांच के घेरे में आ गई है।

09-February-2026


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

3 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

3 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

3 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

3 hours ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

3 hours ago