होम / इंटरनेशनल / पहलगाम आतंकी हमले की रिपोर्टिंग पर भड़की अमेरिकी हाउस कमेटी, NYT को फटकार

पहलगाम आतंकी हमले की रिपोर्टिंग पर भड़की अमेरिकी हाउस कमेटी, NYT को फटकार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) समेत कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों की रिपोर्टिंग पर सवाल उठने लगे हैं।

Vikas Saxena 9 months ago

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर 'न्यूयॉर्क टाइम्स' (NYT) समेत कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों की रिपोर्टिंग पर सवाल उठने लगे हैं। 'न्यूयॉर्क टाइम्स' ने इस हमले में शामिल आतंकियों को 'मिलिटेंट्स' और 'गनमेन' जैसे शब्दों से संबोधित किया, जिसे लेकर अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति (House Foreign Affairs Committee Majority) ने कड़ी नाराजगी जताई है। समिति ने स्पष्ट कहा कि यह एक सीधा-सीधा आतंकी हमला था और न्यूयॉर्क टाइम्स सच्चाई से दूर भाग रहा है।

समिति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में न्यूयॉर्क टाइम्स को फटकार लगाते हुए लिखा, "हैलो, न्यूयॉर्क टाइम्स. हमने आपके लिए इसे ठीक कर दिया है। यह एक आतंकवादी हमला था। भारत हो या इजरायल, जब भी आतंकवाद की बात आती है, न्यूयॉर्क टाइम्स अक्सर वास्तविकता से भटक जाता है।" इसके साथ ही समिति ने एक फोटो भी शेयर की, जिसमें न्यूयॉर्क टाइम्स की हेडलाइन से 'मिलिटेंट्स' शब्द हटाकर 'टेररिस्ट्स' (आतंकवादी) जोड़ दिया गया।

गौरतलब है कि सिर्फ न्यूयॉर्क टाइम्स ही नहीं, बल्कि बीबीसी (BBC), द गार्जियन (The Guardian) और वॉशिंगटन पोस्ट (The Washington Post) जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों ने भी इस आतंकी हमले की रिपोर्टिंग करते समय आतंकियों के लिए 'मिलिटेंट्स' और 'गनमेन' जैसे शब्दों का प्रयोग किया। इस लापरवाह भाषा चयन को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी आलोचना देखने को मिल रही है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का उल्लेख किया गया था, जिसमें उन्होंने इस घटना को एक "आतंकी हमला" करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि "इस जघन्य कृत्य के जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा।"

बताते चलें कि इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की शाखा 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने ली थी। घटना के बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी पीएम मोदी को फोन कर संवेदना जताई थी और भारत के साथ मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिया था।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

4 days ago

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

1 week ago

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

10-February-2026

'एप्पल डेली' के संस्थापक जिमी लाई को 20 साल की कैद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया

हॉन्गकॉन्ग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक मीडिया कारोबारी और पत्रकार जिमी लाई को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

09-February-2026

नेटफ्लिक्स की WBD डील जांच के दायरे में, अमेरिकी न्याय विभाग सतर्क

नेटफ्लिक्स द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) को करीब 83 अरब डॉलर में खरीदने की प्रस्तावित डील अब अमेरिका में जांच के घेरे में आ गई है।

09-February-2026


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

3 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

3 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

3 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

3 hours ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

3 hours ago