होम / इंटरनेशनल / Peacock से डील खत्म, अमेरिका में अब WWE की लाइब्रेरी Netflix पर
Peacock से डील खत्म, अमेरिका में अब WWE की लाइब्रेरी Netflix पर
'वर्ल्ड रेसलिंग एनटरटेनमेन्ट, इंक (WWE) और Netflix का रिश्ता और गहरा होता जा रहा है। दोनों ने अपनी पार्टनरशिप को और बढ़ा दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
'वर्ल्ड रेसलिंग एनटरटेनमेन्ट, इंक (WWE) और Netflix का रिश्ता और गहरा होता जा रहा है। सोमवार को Netflix पर WWE के Monday Night Raw के एक खास Stranger Things एपिसोड के बाद दोनों ने अपनी लंबी पार्टनरशिप को बढ़ा दिया है। अब Netflix अमेरिका में WWE के वीडियो लाइब्रेरी का नया घर बन गया है। इससे पहले यह लाइब्रेरी NBCUniversal के Peacock पर थी, लेकिन उसकी पांच साल की डील अब खत्म हो गयी है।
कंपनियों ने कहा कि अब Netflix पर WWE के प्रमुख लाइव इवेंट्स (PLEs) जैसे WrestleMania, SummerSlam और Royal Rumble, साथ ही अवॉर्ड-विनिंग डॉक्यूमेंट्री और ओरिजिनल प्रोग्रामिंग उपलब्ध होंगी। हालांकि, WWE का Peacock पर भी मौजूदगी जारी रहेगी। इसके Saturday Night’s Main Event स्पेशल और weekly SmackDown एपिसोड NBC/Peacock पर ही दिखेंगे। वहीं, सितंबर 2025 के बाद के WWE PLEs अमेरिका में ESPN पर एक्सक्लूसिव होंगे।
Netflix पर WWE का कंटेंट आने के बाद Monday Night Raw अब वैश्विक स्तर पर इंग्लिश टॉप 10 का नियमित हिस्सा बन गया है। साथ ही, WWE की लाइब्रेरी के पुराने एपिसोड भी Netflix पर देखे जा सकते हैं।
यह कदम WWE की ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्री सीरीज WWE: Unreal के दूसरे सीजन की शुरुआत से पहले आया है, जो 20 जनवरी को Netflix पर शुरू होगा।
टैग्स