होम / इंटरनेशनल / पत्रकार ने महिला खिलाड़ियों के शॉर्ट्स पर कह दी ऐसी बात, जमकर पड़ी फटकार

पत्रकार ने महिला खिलाड़ियों के शॉर्ट्स पर कह दी ऐसी बात, जमकर पड़ी फटकार

कई लोगों ने खिलाड़ियों के कपड़ों पर ध्यान केंद्रित करने और उनकी उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित नहीं करने के लिए संवाददाता को कड़ी फटकार लगाई

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

पाकिस्तान की राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों के शॉर्ट्स पहनने पर वहां के एक पत्रकार ने आपत्ति जताई है, जिसके बाद उसे आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के इस पत्रकार का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यह वीडियो सैफ महिला चैंपियनशिप के दौरान का है, जो नेपाल के काठमांडू में खेली जा रही है। उस पत्रकार को लोगों ने खूब लताड़ लगाई है।

काठमांडू में सैफ चैंपियनशिप के मुकाबले में पाकिस्तान की महिला टीम ने मालदीव को सात गोल से हराया। इसके बाद पाकिस्तानी पत्रकार ने खेल पर फोकस पर करने के बयाज खिलाड़ियों की ड्रेस और किट पर सवाल उठाया। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस पत्रकार ने टीम के मैनेजर और अन्य अधिकारियों से पूछा, ‘जैसा कि आप जानते हैं कि हम इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं जो एक इस्लामिक देश है, मैं पूछना चाहता हूं कि इन लड़कियों ने शॉर्ट्स क्यों पहन रखी हैं, लेगिंग क्यों नहीं?’

लंबे अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेते हुए पाकिस्तानी महिला टीम ने चैंपियनशिप में आठ साल में पहली जीत दर्ज की, लेकिन टूर्नामेंट को कवर करने वाले पत्रकार ने खिलाड़ियों की किट पर ध्यान केंद्रित करना पसंद किया।

कई लोगों ने खिलाड़ियों के कपड़ों पर ध्यान केंद्रित करने और उनकी उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित नहीं करने के लिए संवाददाता को कड़ी फटकार लगाई और सात में से चार गोल करने के लिए ब्रिटिश-पाकिस्तानी फुटबॉलर नादिया खान की तारीफ की।

राष्ट्रीय टीम के कोच आदिल रिजकी ने इस सवाल से स्पष्ट रूप से चकित होकर कहा कि खेलों में 'हर किसी को प्रगतिशील होना चाहिए'। उन्होंने कहा, 'जहां तक पोशाक का सवाल है तो हमने कभी किसी को रोकने की कोशिश नहीं की, यह कुछ ऐसा है जिसे हम नियंत्रित नहीं करते।'  

इसके बाद टीवी प्रेजेंटर और आरजे अनुषी अशरफ, स्क्वाश खिलाड़ी नूरेना शम्स और कई अन्य खिलाड़ियों के समर्थन में सामने आए। सभी ने पत्रकार को उसकी संकीर्ण मानसिकता के लिए फटकार लगाई।


टैग्स पत्रकार महिला खिलाड़ी फुटबॉल शॉर्ट्स
सम्बंधित खबरें

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

5 days ago

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

1 week ago

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

10-February-2026

'एप्पल डेली' के संस्थापक जिमी लाई को 20 साल की कैद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया

हॉन्गकॉन्ग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक मीडिया कारोबारी और पत्रकार जिमी लाई को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

09-February-2026

नेटफ्लिक्स की WBD डील जांच के दायरे में, अमेरिकी न्याय विभाग सतर्क

नेटफ्लिक्स द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) को करीब 83 अरब डॉलर में खरीदने की प्रस्तावित डील अब अमेरिका में जांच के घेरे में आ गई है।

09-February-2026


बड़ी खबरें

राणा यशवंत जी, पत्रकारिता भी आज शर्मिंदा है : विवेक त्रिपाठी

आपसे और इस चैनल में काम करने वाले तमाम साथियों से मेरा निवेदन है तत्काल संस्थान छोड़ दें। बाकी पत्रकार साथियों से निवेदन है कि वो इस चैनल में कतई नौकरी न करें।

10 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव में बोले अश्विनी वैष्णव- कंटेंट की जवाबदेही से नहीं बच सकते प्लेटफॉर्म्स

दिल्ली में आयोजित डीएनपीए (डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन) कॉन्क्लेव में डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया पर खुलकर चर्चा हुई।

16 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: ग्लोबल लीडर्स ने AI के असर व डिजिटल न्यूज के भविष्य पर की चर्चा

डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) कॉन्क्लेव 2026 में मीडिया, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी से जुड़े बड़े लीडर्स ने हिस्सा लिया और तेजी से बदलते डिजिटल दौर में पत्रकारिता के भविष्य पर खुलकर चर्चा की।

16 hours ago

राणा यशवंत ने इस फैसले को बताया अपने जीवन की भयंकर भूल, कही ये बात

हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज इंडिया’ के सीईओ और एडिटर-इन-चीफ राणा यशवंत व चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा के बीच विवाद की खबरें सामने आई हैं।

10 hours ago

DNPA कॉन्क्लेव 2026: टेक्नोलॉजी और रेगुलेशन के दौर में डिजिटल मीडिया का नया रोडमैप

डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) की चेयरपर्सन और मनोरमा ऑनलाइन की सीईओ मरियम मैमन मैथ्यू ने गुरुवार को DNPA कॉन्क्लेव की शुरुआत की।

16 hours ago