होम / इंटरनेशनल / PoK में सेना का अत्याचार, इस्लामाबाद में पत्रकारों पर कहर, प्रेस क्लब में तोड़फोड़

PoK में सेना का अत्याचार, इस्लामाबाद में पत्रकारों पर कहर, प्रेस क्लब में तोड़फोड़

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में सेना के दमन के खिलाफ लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब पाकिस्तान सरकार ने पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में सेना के दमन के खिलाफ लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल की फायरिंग में कई प्रदर्शनकारी मारे गए और सैकड़ों घायल हुए। इस घटना के बाद पाकिस्तान सरकार ने पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

इस्लामाबाद प्रेस क्लब में हालात भयावह रहे। पुलिस ने पत्रकारों को कवरेज करने से रोकने के साथ ही क्लब के अंदर घुसकर लाठीचार्ज किया। इस दौरान PoK से आए कई नागरिक कार्यकर्ता भी घायल हुए। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो में पुलिस की तोड़फोड़ और पत्रकारों पर हमला देखा जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्रकार PoK में हो रहे सेना के अत्याचारों की रिपोर्टिंग कर रहे थे। तभी अचानक बड़ी संख्या में पुलिस बल ने प्रेस क्लब में घुसकर मौजूद रिपोर्टरों और प्रदर्शनकारियों पर हमला कर दिया। इसका उद्देश्य पत्रकारों को डराना और PoK की आवाज दबाना बताया जा रहा है।

पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों में घिरी रही हैं। PoK में सेना की फायरिंग में अब तक कई लोग मारे जा चुके हैं। स्थानीय लोग आरोप लगाते हैं कि सेना केवल प्रदर्शनकारियों को ही नहीं, बल्कि उनकी आवाज उठाने वाले पत्रकारों और एक्टिविस्ट्स को भी डराने की कोशिश कर रही है।

मानवाधिकार आयोग ने जताई कड़ी चिंता

इस घटना के बाद पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग (HRCP) ने कड़ा बयान जारी किया। आयोग ने कहा, “इस्लामाबाद प्रेस क्लब पर पुलिस के हमले और पत्रकारों की पिटाई की हम कड़ी निंदा करते हैं। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। हम मांग करते हैं कि तुरंत जांच हो और जिम्मेदार लोगों को सजा मिले।”

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का मानना है कि यह पाकिस्तान की गहरी राज्य व्यवस्था (Deep State) की कोशिश है ताकि PoK में हो रहे अत्याचारों को छुपाया जा सके।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असर

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रेस क्लब पर हमला पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय साख के लिए नुकसानदेह है। यह दिखाता है कि देश में प्रेस स्वतंत्र नहीं है और नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित नहीं है। PoK से जुड़े मुद्दों को पहले ही वैश्विक मंचों पर मानवाधिकार उल्लंघन के उदाहरण के रूप में उठाया जा रहा है। अब प्रेस क्लब पर हमले से पाकिस्तान की छवि और खराब हो सकती है।

हालात और बिगड़ने का खतरा

PoK में चल रहे प्रदर्शनों और इस्लामाबाद में पुलिस कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि हालात और बिगड़ सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर पाकिस्तान दमनकारी नीतियां जारी रखता है, तो PoK की आवाज और तेज होगी और देश में अस्थिरता बढ़ सकती है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

4 days ago

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

1 week ago

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

10-February-2026

'एप्पल डेली' के संस्थापक जिमी लाई को 20 साल की कैद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया

हॉन्गकॉन्ग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक मीडिया कारोबारी और पत्रकार जिमी लाई को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

09-February-2026

नेटफ्लिक्स की WBD डील जांच के दायरे में, अमेरिकी न्याय विभाग सतर्क

नेटफ्लिक्स द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) को करीब 83 अरब डॉलर में खरीदने की प्रस्तावित डील अब अमेरिका में जांच के घेरे में आ गई है।

09-February-2026


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

30 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

43 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

52 minutes ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 hour ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago