होम / इंटरनेशनल / ईरान में महसा अमीनी की मौत की खबर ब्रेक करने वाली महिला पत्रकार पर आयी ये मुश्किल

ईरान में महसा अमीनी की मौत की खबर ब्रेक करने वाली महिला पत्रकार पर आयी ये मुश्किल

22 वर्षीय कुर्दिश महिला महसा अमीनी की मौत की खबर को ब्रेक करने वाली पत्रकार के लिए सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है और वह खुद परेशानी में फंस गई हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

हिजाब के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने वाली 22 वर्षीय कुर्दिश महिला महसा अमीनी की मौत को करीब एक महीने होने को हैं। तेहरान में मॉरलिटी पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के तीन दिन बाद 16 सितंबर को उनकी मौत हो गई थी, जिसके बाद से हिजाब के विरोध में ईरान में बड़े स्तर पर प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इन सबके बीच, अमीनी की मौत की खबर को ब्रेक करने वाली पत्रकार के लिए सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है और वह खुद परेशानी में फंस गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की पुलिस ने पत्रकार  नीलोफर हमीदी को बगैर चार्ज के हिरासत में ले लिया है। पत्रकार नीलोफर ​​हमीदी को स्थानीय पुलिस ने ट्विटर पर सबसे पहले महसा अमीनी की मौत की खबर साझा करने के लिए गिरफ्तार किया है।  नीलोफर ने अमीनी की फोटो के साथ एक भावुक पोस्ट किया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया था।

16 सितंबर को नीलोफर ने तेहरान के अस्पताल में मौजूद महसा के माता-पिता की मार्मिक तस्वीर ली थी। उसके बाद ही दुनिया को उनकी असली हालत का पता चला। महसा के माता-पिता की ये तस्वीर 16 सितंबर को ही ट्विटर पर पोस्ट की गई थी।

ईरानी जांच एजेंसी ने नीलोफर ​​हमीदी को हिरासत में लेने के साथ ही उनके ट्विटर अकाउंट को भी सस्पेंड करा दिया है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स  ने हमीदी के वकील मोहम्मद अली कामफिरौजी के हवाले से बताया कि पुलिस ने महसा की मौत के छह दिन बाद 22 सितंबर को उन्हें हिरासत में लिया था। इस दौरान हमीदी के घर छापा भी मारा गया था जिसमें उनके घर की तलाशी लेकर उनका जरूरी सामान भी जब्त कर लिया गया। कामफिरौजी ने आगे बताया कि हमीदी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है, बावजूद उन्हें ईरान की एविन जेल के एकांत कारावास में रखा गया है।

बता दें कि 22 वर्षीय कुर्दिश महिला महसा अमीनी को हिजाब ना पहनने के कारण पुलिस ने 13 सितंबर को हिरासत में लिया था। बताया जाता है कि पुलिस ने हिरासत में उनके साथ मारपीट की, जिससे वह कोमा में चली गई थीं। तीन दिन बाद महसा ने दम तोड़ दिया था। उनकी मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को भी अपना निशाना बनाया, जवाबी कार्रवाई में कई लोगों की मौत हुई।

उधर, महसा की मौत को लेकर ईरान ने कहा कि उसकी मौत पिटाई के कारण नहीं बल्कि बीमारी के चलते हुई। फॉरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया कि महसा की मौत चोट लगने की वजह से नहीं हुई थी। आठ साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर हुआ था। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी। मौत इसी वजह से हुई।

महसा ने ईरान के महिला ड्रेस कोड के खिलाफ अपने बाल कटवा लिए थे। वह हिजाब के बिना आवाजाही करती थीं। ईरान में ड्रेस कोड को लेकर मोरलिटी पुलिस काफी सख्त है। वह अक्सर इन मामलों में महिलाओं को प्रताड़ित करते हैं। पुलिस उन महिलाओं से सख्ती से पेश आती है, जो हिजाब या दूसरी पाबंदियों को नहीं मानतीं। तेहरान में मेट्रो स्टेशन से पुलिस ने महसा को हिरासत में लिया था। उन पर हिजाब नहीं पहनने का आरोप था।

 


टैग्स Mahsa Amini’s death ईरानी पत्रकार निलोफर हमीदी महसा अमीनी
सम्बंधित खबरें

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

4 days ago

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

1 week ago

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

10-February-2026

'एप्पल डेली' के संस्थापक जिमी लाई को 20 साल की कैद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया

हॉन्गकॉन्ग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक मीडिया कारोबारी और पत्रकार जिमी लाई को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

09-February-2026

नेटफ्लिक्स की WBD डील जांच के दायरे में, अमेरिकी न्याय विभाग सतर्क

नेटफ्लिक्स द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) को करीब 83 अरब डॉलर में खरीदने की प्रस्तावित डील अब अमेरिका में जांच के घेरे में आ गई है।

09-February-2026


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

33 minutes ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

46 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

55 minutes ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

1 hour ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

1 hour ago