होम / इंटरनेशनल / इटली के समाचार पत्र का दावा, खुद को बताया AI से तैयार, दुनिया का पहला अखबार

इटली के समाचार पत्र का दावा, खुद को बताया AI से तैयार, दुनिया का पहला अखबार

इटली के एक समाचार पत्र ने दावा किया है कि वह दुनिया का पहला ऐसा अखबार है जिसने पूरी तरह से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) द्वारा तैयार किया गया संस्करण प्रकाशित किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago

इटली के एक समाचार पत्र ने दावा किया है कि वह दुनिया का पहला ऐसा अखबार है जिसने पूरी तरह से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) द्वारा तैयार किया गया संस्करण प्रकाशित किया है।

कंजरवेटिव-लिबरल दैनिक अखबार IL Foglio की इस पहल को एक महीने तक चलने वाले पत्रकारिता प्रयोग का हिस्सा बताया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह दिखाना है कि AI तकनीक हमारे काम करने के तरीके और हमारी दिनचर्या को कैसे प्रभावित करती है। अखबार के संपादक Claudio Cerasa ने यह जानकारी दी है।

चार पन्नों वाला IL Foglio AI, अखबार के मुख्य संस्करण के साथ संलग्न किया गया है और यह मंगलवार से न्यूजस्टैंड और ऑनलाइन दोनों माध्यमों पर उपलब्ध है।

सेरसा ने कहा, "यह दुनिया का पहला दैनिक समाचार पत्र होगा जिसे पूरी तरह से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग से तैयार किया गया है। इसमें सबकुछ- लेखन, सुर्खियां, उद्धरण, सारांश और कभी-कभी व्यंग्य भी—AI के जरिए बनाया गया है।" उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रक्रिया में पत्रकारों की भूमिका केवल AI टूल में प्रश्न पूछने और उत्तर पढ़ने तक सीमित थी।

यह प्रयोग ऐसे समय में किया गया है जब दुनियाभर में समाचार संगठनों के बीच इस बात पर चर्चा चल रही है कि AI का उपयोग किस हद तक किया जाना चाहिए। इसी महीने, द गार्जियन ने रिपोर्ट किया था कि BBC News AI का उपयोग करके दर्शकों के लिए अधिक व्यक्तिगत सामग्री प्रदान करने की योजना बना रहा है।

IL Foglio AI के पहले संस्करण के मुखपृष्ठ पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी एक खबर प्रकाशित की गई है। यह खबर "इटली में ट्रंप समर्थकों का विरोधाभास" (paradox of Italian Trumpians) शीर्षक से प्रकाशित हुई, जिसमें बताया गया कि कैसे ये लोग "कैंसिल कल्चर" (cancel culture) का विरोध करते हैं, लेकिन जब अमेरिका में उनका आदर्श नेता किसी तानाशाह की तरह व्यवहार करता है तो या तो वे इसे नजरअंदाज कर देते हैं या फिर उसका जश्न मनाते हैं।

पहले पन्ने पर एक और मुख्य लेख प्रकाशित हुआ, जिसका शीर्षक था "Putin, the 10 betrayals". इस लेख में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा किए गए "20 वर्षों के दौरान तोड़े गए वादों, रद्द किए गए समझौतों और विश्वासघात" को उजागर किया गया है।

इटली अर्थव्यवस्था पर एक सकारात्मक खबर भी प्रकाशित की गई है, जो राष्ट्रीय सांख्यिकी एजेंसी Istat की नवीनतम रिपोर्ट पर आधारित है। रिपोर्ट में आय पुनर्वितरण (इनकम रिडिस्ट्रिब्यूशन) के आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं और बताया गया है कि देश में हालात "बदल रहे हैं और वह भी बुरी दिशा में नहीं"। इसमें 750,000 से अधिक कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि को आयकर सुधारों के सकारात्मक प्रभाव के रूप में बताया गया है।

दूसरे पन्ने पर "सिचुएशनशिप" (Situationships) पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई है, जिसमें बताया गया कि कैसे युवा यूरोपीय लोग अब स्थायी रिश्तों से दूर भाग रहे हैं। अखबार में प्रकाशित सभी लेख संरचित, स्पष्ट और सीधी भाषा में हैं और इनमें कोई भी व्याकरण संबंधी त्रुटि नजर नहीं आई।

हालांकि, समाचार पृष्ठों में प्रकाशित किसी भी लेख में किसी वास्तविक व्यक्ति का सीधा उद्धरण (क्वोट) शामिल नहीं था। अंतिम पृष्ठ पर पाठकों द्वारा संपादक को लिखे पत्रों को AI द्वारा तैयार किया गया। इन पत्रों में से एक में पूछा गया कि "क्या AI भविष्य में मनुष्यों को कमजोर बना देगा?"। इस पर AI द्वारा तैयार उत्तर में लिखा गया: "AI एक बड़ी इनोवेटिव तकनीक है, लेकिन अभी भी यदि इसे कॉफी ऑर्डर करने को कहें, तो यह सही मात्रा में चीनी डालने में भी गलती कर सकती है।"

सेरसा का कहना है कि IL Foglio AI वास्तव में एक "वास्तविक समाचार पत्र" की तरह तैयार किया गया है और यह "खबरों, बहस और विचारों का मिश्रण" है। लेकिन यह एक प्रयोगात्मक प्रयास भी है, जिसमें यह परखा गया कि AI के उपयोग से एक दैनिक समाचार पत्र को कैसे तैयार किया जा सकता है और इसके क्या प्रभाव पड़ते हैं। साथ ही, इस प्रक्रिया ने कई ऐसे सवाल खड़े किए जिनका जवाब केवल पत्रकारिता तक सीमित नहीं है।

सेरसा ने अंत में कहा, "यह बस एक और Foglio है, जिसे बुद्धिमत्ता (intelligence) के साथ बनाया गया है- इसे कृत्रिम (artificial) मत कहिए।"


टैग्स
सम्बंधित खबरें

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

4 days ago

भारत से करारी शिकस्त के बाद पाक एंकर का टीम पर हमला, बोलीं- शर्म की इंतहा हो गई

टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान टीम अपने ही देश में जबरदस्त आलोचना का सामना कर रही है।

1 week ago

WhatsApp दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे, EU ने Meta को भेजा नोटिस

यूरोपीय यूनियन (EU) ने फेसबुक और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta को साफ तौर पर कहा है कि वह अपने WhatsApp प्लेटफॉर्म पर दूसरे AI चैटबॉट्स को भी काम करने की अनुमति दे।

10-February-2026

'एप्पल डेली' के संस्थापक जिमी लाई को 20 साल की कैद, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया

हॉन्गकॉन्ग की एक अदालत ने लोकतंत्र समर्थक मीडिया कारोबारी और पत्रकार जिमी लाई को 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

09-February-2026

नेटफ्लिक्स की WBD डील जांच के दायरे में, अमेरिकी न्याय विभाग सतर्क

नेटफ्लिक्स द्वारा वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) को करीब 83 अरब डॉलर में खरीदने की प्रस्तावित डील अब अमेरिका में जांच के घेरे में आ गई है।

09-February-2026


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

3 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

3 hours ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

3 hours ago

2026 में ऐड मार्केट पकड़ेगा रफ्तार, 13% बढ़ोतरी का अनुमान: PMAR

मुंबई में मंगलवार को पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 को विज्ञापन, मार्केटिंग और मीडिया जगत के बड़े लीडर्स की मौजूदगी में लॉन्च किया गया।

3 hours ago

Madison World के अधिग्रहण की ओर बढ़ रहा Wondrlab, डील तय होने के करीब: रिपोर्ट्स

खबरों में कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चर्चा अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

3 hours ago