होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'ZEEL' से जुड़े रोहित गुप्ता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'ZEEL' से जुड़े रोहित गुप्ता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) में रोहित गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी ...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) में रोहित गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। कंपनी ने उन्हें चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर पद पर नियुक्त किया है। वह कंपनी के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका को रिपोर्ट करेंगे।
अपनी नई भूमिका में रोहित गुप्ता कंपनी के सभी वित्तीय प्रबंधनों की कमान संभालेंगे। इसके अलावा सभी ऑपरेशनल और फाइनेंसियल स्ट्रेटजी की जिम्मेदारी भी उनके ऊपर होगी।
गुप्ता को घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट में काम करने का करीब 25 साल का अनुभव है। वह मैनेजिंग ऑपरेशंस, शेयरहोल्डर और रिस्क मैनेजमेंट समेत विभिन्न बिजनेस की विभिन्न विधाओं में काम कर चुके हैं।
'ZEEL' को जॉइन करने से पूर्व रोहित गुप्ता चौधरी ग्रुप के साथ जुडे हुए थे। इसके अलावा वह 'DCM Shriram group', 'Hero Group','Hutchinson Max', 'British Telecom', 'Bharti Airtel', 'Virgin Mobile', 'NIIT' और 'Brightstar India' जैसी कंपनियों के साथ भी काम कर चुके हैं।
टैग्स