होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस फिल्म के सैटेलाइट राइट्स के लिए ‘ZEEL’ ने चुकाई इतनी बड़ी रकम
इस फिल्म के सैटेलाइट राइट्स के लिए ‘ZEEL’ ने चुकाई इतनी बड़ी रकम
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने अपनी तरह की अलग ही डील में सुपरस्टार रजनीकांत की साइंस फिक्शन थ्रिलर मूवी ‘2.0’ के सैटेलाइट राइट्स 110 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। यह सैटेलाइट राइट्स सभी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) ने अपनी तरह की अलग ही डील में सुपरस्टार रजनीकांत की साइंस फिक्शन थ्रिलर मूवी ‘2.0’ के सैटेलाइट राइट्स 110 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं। यह सैटेलाइट राइट्स सभी भाषाओं जैसे हिन्दी, तमिल और तेलुगु के लिए खरीदे गए हैं।
एस शंकर ने बी जयमोहन (B Jeyamohan) के साथ मिलकर इस फिल्म की कहानी लिखी है। ‘Lyca Productions’ के संस्थापक सुभाषकरन अलीराजा (Subaskaran Allirajah) इस फिल्म के प्रॅड्यूसर और एस शंकर निर्देशक हैं। फिल्म में बॉलिवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी भूमिका निभा रहे हैं।
इस बारे में ‘Lyca Productions’ के क्रिएटिव हेड राजू महालिंगम का कहना है, ‘यह काफ अभूतपूर्व सौदा है और सभी भाषाओं में फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 110 करोड़ रुपये में दिए गए हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए जी नेटवर्क के साथ काम करने को लेकर हम काफी खुश हैं।’
माना जा रहा है कि यह फिल्म 450 करोड़ रुपये के बजट के साथ भारत की सबसे महंगी फिल्म होगी। दुनियाभर के थियेटरों में यह फिल्म दिवाली के आसपास 16 अक्टूबर को लगेगी।
हाल ही में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘ZEEL’ के सीएफओ मिहिर मोदी का कहना था कि कंपनी मूवी राइट्स अधिग्रहण में अपने निवेश में वृद्धि करेगी। मोदी का कहना था, ‘पिछले वर्षों के मुकाबले कंपनी इस बार थोड़ा ज्यादा निवेश करेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि हम खास कैटेगरी की फिल्मों और खास कैटेगरी के राइट्स पर फोकस कर रहे हैं। इसलिए इस साल भी कंपनी इसमें थोड़ा ज्यादा निवेश करेगी।’
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स