होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अपनी छुट्टियों के बारे में ZEE के सीईओ पुनीत मिश्रा ने बताए ये खास राज

अपनी छुट्टियों के बारे में ZEE के सीईओ पुनीत मिश्रा ने बताए ये खास राज

'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के सीईओ पुनीत मिश्रा वैसे तो काफी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के सीईओ पुनीत मिश्रा वैसे तो काफी व्यस्त रहते हैं और परिवार के लिए कम समय निकाल पाते हैं, लेकिन वीकेंड में इसके लिए वह समय निकाल ही लेते हैं।

इस बारे में जब हमारी अंग्रेजी वेबसाइट ‘एक्‍सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ने पुनीत मिश्रा से जानना चाहा कि आखिर वो अपना वीकेंड कैसे मनाते हैं तो पुनीत मिश्रा का कहना था, ‘मेरे वीकेंड की शुरुआत एक कप कॉफी से होती है। उस दिन मैं अपनी बेटियों के लिए नाश्ता तैयार करता हूं। मेरे हाथ का बनाया हुआ आमलेट उन्हें बहुत पसंद है। इसके अलावा दिन में समय मिलने पर मैं कुछ न कुछ पढ़ता रहता हूं। कभी-कभी मैं शाम को फिल्म देख लेता हूं या दोस्तों के साथ पार्टी करता हूं।‘

पुनीत के शब्दों में वह पूरी तरह छुट्टी का आनंद उठाते हैं और परिवार व दोस्तों को समय देते हैं। यह पूछे जाने पर कि उस दिन वह अपने लिए समय कैसे निकालते हैं, पुनीत मिश्रा का कहना था, ‘मेरे हाथों में कोई किताब हो और पीछे जगजीत सिंह की गजलें या किशोर कुमार के गाने चल रहे हों. यह मुझे बहुत अच्छा लगता है। इसके अलावा मुझे सुबह कॉफी जरूर चाहिए।‘

पुनीत मिश्रा का यह भी कहना था, ‘मुझे परिवार के साथ घूमना-फिरना और एडवेंचर बहुत पसंद है। इन सबकी प्लानिंग का जिम्मा मेरी पत्नी दिया के हाथ में है और यह काम वह बहुत अच्छे से करती हैं। मैं तो कहता हूं कि यदि वह चाहें तो यह खूबी उनका वैकल्पिक प्रफेशन बन सकती है।‘

पुनीत मिश्रा का कहना था कि वे बहुत ही आशावादी हैं। टीवी पर आखिरी बार कोई शो कब और कौन सा देखा था, के बारे में पूछे जाने पर पुनीत मिश्रा ने बताया कि आखिरी बार ‘जी टीवी’ पर ‘Bhootu’ शो देखा था। वहीं, खाना पकाने के बारे में पुनीत का कहना था कि वे आमलेट, उपमा अथवा मैगी बना सकते हैं।

एक सवाल के जवाब में उनका कहना था कि इस साल वे गोताखोरी सीखना चाहते हैं। वहीं, अगली छुट्टियों के बारे में उनका कहना था कि वे परिवार के साथ ऐसी जगह जाएंगे, जहां बर्फ हो। हालांकि, वे किस जगह जाएंगे, यह उनकी बेटियां तय करेंगी।


टैग्स पुनीत मिश्रा
सम्बंधित खबरें

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 hour ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल ब्रैंड्स में जसकरण बीर सिंह की एंट्री, संभाली बड़ी जिम्मेदारी

फैशन और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जसकरण बीर सिंह को आदित्य बिड़ला लाइफस्टाइल में Simon Carter ब्रैंड का नया बिजनेस हेड नियुक्त किया गया है।

15 hours ago

पब्लिसिस मीडिया से जुड़े अधीश जैन, मिली ये अहम जिम्मेदारी

मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अधीश जैन को Publicis Media की PMX टीम में मीडिया बाइंग का ग्रुप हेड नियुक्त किया गया है।

15 hours ago

बदलते दौर में भारतीय मनोरंजन की नई दिशा तय करने वाले विजनरी लीडर हैं केविन वज

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ऐसी दुनिया है जो हर सीजन खुद को बदल लेती है। लेकिन इन बदलावों के बीच एक नाम लगातार मजबूती से खड़ा रहा है- केविन वज।

23 hours ago


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

15 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

22 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

12 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

22 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

23 hours ago